सुबह ठीक से नहीं होता पेट साफ? इन 5 तरीकों से करें एलोवेरा का सेवन

Aloevera for Clean Stomach: अगर सुबह-सुबह आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, तो आप इन तरीकों से एलोवेरा का सेवन कर सकते हैं।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 14, 2023 12:16 IST
सुबह ठीक से नहीं होता पेट साफ? इन 5 तरीकों से करें एलोवेरा का सेवन

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Aloevera for Clean Stomach in Hindi: एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई भी पाए जाते हैं। एलोवेरा बीटा कैरोटीन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्शियम और फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए एलोवेरा को हेल्थ, त्वचा और बालों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। एलोवेरा का सेवन किया जा सकता है या फिर इसे त्वचा और बालों पर लगाया भी जा सकता है। अगर एलोवेरा का सेवन किया जाता है, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है। एलोवेरा गैस, अपच और कब्ज से भी छुटकारा (Aloe vera for Stomach in Hindi) दिला सकता है। इसलिए अगर सुबह-सुबह आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पा रहा है, तो आप एलोवेरा का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एलोवेरा में कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो लैक्सेटिव के रूप में कार्य करते हैं। इससे पेट को आसानी से साफ करने में मदद मिलती है, साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पेट साफ करने के लिए एलोवेरा का सेवन कैसे करना चाहिए? या फिर एलोवेरा से पेट साफ कैसे करें (How to Take Aloe Vera for Clean Stomach)?

एलोवेरा से पेट कैसे साफ करें?- How to Use Aloevera to Clean Stomach in Hindi

1. एलोवेरा जूस पिएं

अगर सुबह-सुबह आपका पेट सही से साफ नहीं हो पाता है, तो आप एलोवेरा जूस (Aloevera Juice) का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प को निकालें, इसका जूस बनाकर खाली पेट पी लें। इसके अलावा आप चाहें तो एलोवेरा जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से आपको पेट साफ करने में मदद मिल सकती है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज से भी बचाव होगा। आंतों की भी अच्छी तरह से सफाई होगी।

aloevera juice for constipation

2. एलोवेरा में आंवला जूस मिलाकर पिएं

सुबह पेट साफ करने के लिए आप एलोवेरा में आंवला जूस (Aloevera with Amla Juice) मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जूस, 2 चम्मच आंवला जूस मिलाकर पी लें। इससे आपका पेट तुरंत साफ होगा, साथ ही पेट दर्द और ऐंठन में भी आराम मिलेगा। एलोवेरा और आंवला जूस लिवर, आंतों और पेट को डिटॉक्स करते हैं। इससे शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पेट की परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

3. एलोवेरा की सब्जी बनाकर खाएं

आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। आप एलोवेरा की सब्जी (Aloevera ki sbji) बनाकर भी खा सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना एलोवेरा की सब्जी खाने से पेट को साफ करने में मदद मिल सकती है। अगर आप रात को एलोवेरा की सब्जी खाएंगे, तो सुबह पेट आसानी से साफ होने लगेगा। एलोवेरा की सब्जी मल को तोड़ने में मदद करती है, इससे मल नरम बनता है और आसानी से निकल आता है। आप रोटी, चावल के साथ एलोवेरा की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

4. एलोवेरा में नींबू का रस मिलाकर पिएं 

पेट साफ करने के लिए एलोवेरा जूस में नींबू का रस (Aloevera with Lemon Juice) मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जूस डालें, साथ ही नींबू का रस भी मिलाएं। अब सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पी लें, इससे रोज सुबह आपका पेट बिना किसी दिक्कत के साफ होने लगेगा। एलोवेरा में मौजूद डिटॉक्सिफाइंग गुण शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। एलोवेरा और नींबू आंतों की सफाई करने में भी मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

aloevera for contipation

5. एलोवेरा स्मूदी का सेवन करें

अगर सुबह पेट साफ होने में दिक्कत आती है, तो आप एलोवेरा स्मूदी (Aloevera Smoothie) भी पी सकते हैं। आप संतरे और स्ट्रॉबेरी स्मूदी में एलोवेरा जूस मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस धीरे-धीरे बाहर निकलने लगेंगे। यह स्मूदी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होगा, जिससे आपके शरीर का फ्री रेडिकल्स से बचाव होगा। यह ड्रिंक आंतों और लिवर के लिए भी फायदेमंद होती है। एलोवेरा स्मूदी को आप दिन के किसी भी समय पर पी सकते हैं।

Disclaimer