चेहरे पर लगाएं अजवाइन का फेस पैक, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

Ajwain Pack for Wrinkle Free Skin : अजवाइन के पोषक तत्व स्किन को सही पोषण देकर झुर्रियां ठीक करते हैं।

 
Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Apr 24, 2023 18:03 IST
चेहरे पर लगाएं अजवाइन का फेस पैक, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Ajwain Pack for Wrinkle Free Skin: अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय घर के किचन में आसानी से मिल जाता है। पेट में होने वाली गैस, बदहजमी, वेट लॉस और पेट के संक्रमण को ठीक करने के लिए सदियों से अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। सुनने में शायद थोड़ा सा अजीब लग सकता है, लेकिन अजवाइन सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप कई तरीकों से अजवाइन को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं और बेदाग निखरी त्वचा पा सकते हैं। चेहरे पर अजवाइन लगाने से दाग-धब्बे, पिंपल्स, ब्लैक हेड्स, ड्राई स्किन, झाइयों और झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं, झुर्रियों के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

Ajwain-Pack-for-Wrinkle-Free-Skin-t

झुर्रियों के लिए कैसे बनाएं अजवाइन का फेस पैक - Ajwain Pack for Wrinkle Free Skin in Hindi

झुर्रियों के लिए अजवाइन का फेस पैक बनाने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सामग्री की लिस्ट

  • अजवाइन - 1 चम्मच
  • पानी - 1 गिलास
  • दूध - 1 कप
  • शहद - 1 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक सॉस पैन में 1 गिलास पानी को गर्म कर लें।
  • गर्म पानी में 1 चम्मच अजवाइन को 1 मिनट के लिए उबालें।
  • अब इसे ठंडा करके छान लें और पेस्ट तैयार करें।
  • अब अजवाइन के पेस्ट में 1 चम्मच दूध और शहद मिला लें।
  • झुर्रियों को खत्म करने वाला आपका फेस पैक तैयार हो चुका है।
  • इसको लगाने से पहले चेहरे को पानी और फेस वॉश से क्लीन करें।
  • इसके बाद फेस पैक की एक लेयर चेहरे पर लगाएं।
  • 10 से 15 मिनट तक इस फेस पैक को सूखने दें।
  • जब यह सूख जाए, तो इसे स्क्रब की तरह क्लीन करें।
  • झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।

Ajwain-Pack-for-Wrinkle-Free-Skin-t

चेहरे पर अजवाइन लगाने के फायदे - Benefits of Ajwain Pack for Skin in Hindi

अजवाइन में एंटीसेप्टिक और एंटी–बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन पर होने वाले संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं।

इस मसाले में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन का ब्लड सर्कुलेशन ठीक कर, झाइयों से राहत दिलाते हैं।

अजवाइन के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण त्वचा में होने वाली सूजन को ठीक करते हैं।

कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि अजवाइन में मौजूद तत्व टीनएज में होने वाले पिंपल्स और एक्ने मार्क्स को ठीक करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः गंजेपन से बचा सकता है हरसिंगार, जानें बालों के लिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका

नोट : अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको खुजली, जलन या रैशेज जैसी प्रॉब्लम होती है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम हो रही है, तो अजवाइन का इस्तेमाल करने से बचें।

Pic Credit: Freepik.com

 

 

Disclaimer