
Poppy Seeds for Skin in Hindi: खसखस के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। खसखस के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खसखस के बीजों का सेवन करने से सर्दी-खांसी, सिरदर्द, तनाव और बुखार में आराम मिल सकता है। इसके अलावा, खसखस के बीज पेशाब की जलन, सांस और पित्त के रोगों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। खसखस के बीजों में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप खसखस के बीजों का सेवन करेंगे, तो इनसे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, खसखस के बीज त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। खसखस त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप खसखस के बीजों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप खसखस खा सकते हैं या फिर त्वचा पर लगा सकते हैं। तो आइए, जानत हैं त्वचा पर खसखस का उपयोग कैसे करें? (How to Use Poppy Seed on Skin in Hindi)
त्वचा पर खसखस का उपयोग कैसे करें?- How to Use Poppy Seed on Skin in Hindi
1. खसखस और दही
खसखस में दही मिलाकर त्वचा पर लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप खसखस के बीजों को दरदरा पीस लें। इनमें दही मिलाएं और स्क्रब तैयार करें। इस स्क्रबर को अपनी त्वचा पर लगाएं। 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। आप सर्कुलर मोशन में त्वचा की मालिश कर सकते हैं। इससे त्वचा की चमक और रंगत बढ़ेगी। साथ ही, खसखस और दही का कॉम्बिनेशन त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को भी कम करने में मदद करता है। गर्मियों में खसखस और दही के स्क्रबर का यूज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- रात को दूध में उबालकर पिएं खसखस के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे
2. खसखस और शहद
अगर आपकी रूखी, बेजान और ड्राई स्किन है, तो आप खसखस में शहद मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप खसखस के बीजों को बारीक पीस लें। अब इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इससे त्वचा हाइड्रेट बनेगी और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा। खसखस और शहद त्वचा की चमक, रंगत और खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप खसखस और शहद पेस्ट को सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. खसखस और दूध
त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप खसखस में दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप खसखस के बीजों को 2-3 घंटों के लिए दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद, इनका बारीक पेस्ट बना लें। अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। खसखस और दूध त्वचा की खुजली और सूजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। अगर गर्मी की वजह से त्वचा पर जलन और लाल चकत्ते हो गए हैं, तो भी खसखस और दूध लाभकारी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दूध के साथ इस तरह खाएं खसखस और मखाना, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
4. खसखस और पानी
आप चाहें तो खसखस के बीजों को पानी में मिलाकर भी अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप खसखस के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। फिर इन बीजों को पानी के साथ पीस लें। जब ये बारीक हो जाए, तो इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। खसखस के बीजों का पेस्ट सनबर्न से छुटकारा दिलाएगा। साथ ही, त्वचा से फोड़े-फुंसियों और दाग-धब्बों को भी मिटाने में मदद करेगा। आप सप्ताह में 2-3 बार खसखस के बीजों का पेस्ट अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।
अगर आप त्वचा पर खसखस और शहद, खसखस और दूध, खसखस और पानी, खसखस और दही लगाएंगे, तो इनसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।