मौसम बदलते ही बीमारियां शुरू होती हैं। कई बीमारियां तो इतनी गंभीर होती है कि जान तक ले लेती हैं। चिकनगुनिया ऐसी ही खतरनाक बीमारियों में से एक है। करीब दस साल बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में चिकनगुनिया के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले 2006 में देशभर में इस मच्छर-जनित बीमारी का प्रकोप फैला था।'
नेशनल वेक्टर बोर्ने डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के अनुसार साल 2006 में देशभर में चिकनगुनिया बुखार के 13 लाख से अधिक संदिग्ध मामले सामने आये थे। इस साल 28 जुलाई तक इस बीमारी के 9,990 संदिग्ध मामले दर्ज किये गये, जिनमें 7,591 मामले केवल कर्नाटक में पाये गये। एम्स की प्रयोगशालाओं में जुलाई से लेकर 20 अगस्त की अवधि में 391 नमूने पॉजिटिव पाये गये। इन प्रयोगशालाओं में दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी लगभग 700 खून के नमूने जांच के लिए आते हैं।
"संदिग्ध चिकनगुनिया के मामलों में, हम सभी नमूनों का परीक्षण नहीं करते है, लेकिन दवा शुरू कर देते हैं। चिकनगुनिया के लिए भी डेंगू का कारण बना मच्छर जिम्मेदार होता है। सिर्फ जीवनशैली और सावधानियों की कमी के कारण नए चिकनगुनिया के मामले समाने आएं हैं। लोगों को चिंता करने की नहीं बल्कि सावधानियां लेने की जरूरत हैं, "एसी धारीवाल, डायरेक्टर एनवीबीडीसीपी ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया।
आमतौर पर चिकनगुनिया से प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और केरल हैं। सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों के पिछले दो सप्ताह में 600 से अधिक संदिग्ध मामले प्राप्त हुए थे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बीमारी के लिए इसके वायरस का प्रसार होने और नमी जैसे मौसमी कारकों में बदलाव जैसे कारणों को जिम्मेदार बताया। चिकनगुनिया मच्छरों से मनुष्यों में फैलने वाला एक वायरल रोग संक्रमित रोग है। यह बुखार और गंभीर जोड़ों के दर्द का कारण बनता है। अन्य लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, उल्टी, थकान और रेशैज शामिल हैं। इसके अलावा मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में सूजन जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। हालांकि रोग को कोई इलाज नहीं है। लेकिन उपचार लक्षणों से राहत देने पर केंद्रित होता है।
दिल्ली सरकार ने डेंगू और चिकनगुनिया की जांच के लिए 355 केंद्र स्थापित किए हैं।
Image Source : Getty
Read More Health News in Hindi
देश में 10 साल बाद लौटा चिकनगुनिया
करीब दस साल बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में चिकनगुनिया के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है, आइए इस हेल्थ न्यूज के माध्यम से विस्तार से जानें।