श‍िल्‍पा शेट्टी ने हिप मोबिलिटी बनाए रखने के लिए बताई एक्सरसाइज, देखें ये Video

श‍िल्‍पा शेट्टी ने एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है ज‍िसमें वो ह‍िप मोब‍िल‍िटी कसरत करती नजर आ रही हैं। जानें इस कसरत के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
श‍िल्‍पा शेट्टी ने हिप मोबिलिटी बनाए रखने के लिए बताई एक्सरसाइज, देखें ये Video


Shilpa Shetty Exercise: श‍िल्‍पा शेट्टी अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले ही श‍िल्‍पा के पैर में चोट लगी थी, लेक‍िन इसके बावजूद श‍िल्‍पा ने अपने फैन्‍स को न‍िराश नहीं क‍िया। आराम और इलाज के बाद श‍िल्‍पा ने कसरत करना नहीं छोड़ा। अपने फैन्‍स के ल‍िए श‍िल्‍पा आए द‍िन फ‍िटनेस वीड‍ियो अपलोड करती हैं। श‍िल्‍पा को इंस्‍टाग्राम पर 27.7 म‍िल‍ियन लोग फॉलो करते हैं। श‍िल्‍पा के फैन्‍स उनकी फ‍िटनेस पर फ‍िदा हैं। जब भी श‍िल्‍पा फ‍िटनेस से जुड़ी जानकारी या वीड‍ियो शेयर करती हैं, उनके फैन्‍स उस पर पॉज‍िट‍िव प्रक्र‍िया देते हैं। एक बार फ‍िर श‍िल्‍पा का नया वीड‍ियो, उनके फैन्‍स के बीच चल रहा है। इस वीड‍ियो में श‍िल्‍पा ने ह‍िप मोब‍िलि‍टी रूटीन (Hip Mobility Routine) शेयर क‍िया है। शरीर को लचीला रखने के ल‍िए ह‍िप मोबि‍ल‍िटी एक्‍सरसाइज करना चाह‍िए। इस कसरत को करने से स्‍ट्रेंथ बढ़ती है। लोअर बैक पेन और घुटने के दर्द से छुटकारा भी म‍िलता है। आगे आपको बताएंगे इस कसरत को करने का सही तरीका। 

बैठे रहने से ह‍िप मोब‍िल‍िटी रुक जाती है 

अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो मोटापा बढ़ सकता है और ह‍िप मोब‍िलिटी रुक जाएगी। ऑफ‍िस जाने वाले वाले लोगों के साथ ये समस्‍या अक्‍सर होती है। अगर आप भी 10 से 12 घंटे बैठे रहते हैं, तो ह‍िप मोब‍िल‍िटी रुक सकती है। आपको बता दें क‍ि आगे चलकर मांसपेश‍ियों, हड्ड‍ियों और जोड़ों में दर्द की समस्‍या बढ़ जाती है। अगर आप लंबे समय तक बैठे रहेंगे, तो शरीर में रक्‍त का संचार ठीक से नहीं हो पाएगा।     

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

ह‍िप मोब‍िल‍िटी एक्‍सरसाइज से ह‍िप्‍स-पैर होते हैं मजबूत 

ह‍िप मोब‍िल‍िटी को ठीक से बनाए रखने के ल‍िए एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है। इसमें आप श‍िल्‍पा को एक पैर के बल खड़े हुए देखेंगे। इसमें श‍िल्‍पा ने अपने शरीर को पूरा सीधा रखा हुआ है। वीड‍ियो के कैप्‍शन में श‍िल्‍पा ने ल‍िखा है क‍ि इस समय ह‍िप मोब‍िल‍िटी का ट्रेंड चल रहा है और मैं इसे ट्राई करना चाहती थी। भले ही ये द‍िखने में आसान लगता है लेक‍िन इसे करना मुश्‍क‍िल है। श‍िल्‍पा ने आगे ल‍िखा है क‍ि ह‍िप मोबि‍ल‍िटी की मदद से Iliotibial band muscle स्‍ट्रेच होती हैं और ह‍िप्‍स की मांसपेश‍ियां लचीली बनती हैं। साथ ही आपके पैर भी मजबूत बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- रोजाना पीते हैं पैकेट बंद फ्रूट जूस? जान लें सेहत के ल‍िए इसके नुकसान

ह‍िप मोबि‍ल‍िटी एक्‍सरसाइज कैसे करें?- How To Do Hip Mobility Exercise

  • योगा मैट पर खड़े हो जाएं। 
  • अपने एक पैर को दूसरे के ऊपर रखें। 
  • एक पैर से पूरे शरीर को बैलेंस करें।
  • फ‍िर हाथों को जोड़कर नमस्‍कार की मुद्रा में रखें।
  • इसी पोज‍िशन में कुछ सेंकेंड्स के ल‍िए रहें।
  • फ‍िर सामान्‍य मुद्रा में आ जाएं।  

क‍िन लोगों को इस कसरत से बचना है? 

श‍िल्‍पा ने आगे ल‍िखा है क‍ि उन लोगों को ये कसरत नहीं करना चाह‍िए जो गर्भवती हैं। गर्भवती मह‍िलाओं के ल‍िए इस कसरत को करना हान‍िकारक हो सकता है। बैलेंस ब‍िगड़ने से मह‍िला ग‍िर सकती हैं। इस कसरत को पहली बार कर रहे हैं, तो क‍िसी एक्‍सपर्ट के साथ ही करें। वहीं अगर आपको बैक पेन या स्‍ल‍िप ड‍िस्‍क है, तो भी इस कसरत को करने से बचना चाह‍िए। 

ह‍िप मोब‍िल‍िटी रूटीन की मदद से ह‍िप्‍स को लचीला बना सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।          

Read Next

सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया कियारा ऐसे रखती हैं खुद को फिट, फॉलो करती हैं ये 5 चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version