Doctor Verified

बच्चे को जन्म देने के 45 दिन बाद जिम पहुंचीं ऋचा चड्ढा,जानें डिलीवरी के कितने दिन बाद शुरू कर सकते हैं वर्कआउट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बेटी के जन्म के 45 दिन बाद अपने फिटनेस रूटीन पर लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने जिम जाते हुए एक तस्वीर शेयर की है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चे को जन्म देने के 45 दिन बाद जिम पहुंचीं ऋचा चड्ढा,जानें डिलीवरी के कितने दिन बाद शुरू कर सकते हैं वर्कआउट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा स्क्रीन पर दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। स्क्रीन पर दमदार डायलॉग और मस्त अदाओं के लिए फेमस ऋचा चड्ढा कुछ वक्त पहले ही मां बनीं हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के 45 दिनों के बाद ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस रूटीन पर लौट आ गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है और फैंस को बताया है कि अब वह जिम में वर्कआउट करने के लिए तैयार हैं और पसीना बहाकर डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए तैयार हैं। ऋचा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह पहले की तरह की कॉन्फिडेंस और खुश नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ऋचा द्वारा इतने कम समय में डिलीवरी के बाद जिम में वापसी से हर कोई हैरान हैं। ऋचा के फैंस और नई मॉम्स यह जानना चाहती हैं कि आखिरकार बच्चे के जन्म के कितने दिन बाद एक्सरसाइज और रेगुलर फिजिकल वर्कआउट कर सकती हैं। आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं। डिलीवरी के कितने दिनों बाद एक्सरसाइज की जा सकती है इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।

Richa-Chadha-Starts-Exercising-insd

डिलीवरी के कितने दिन बाद एक्सरसाइज करनी चाहिए?

डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, 'बच्चे के जन्म 6 सप्ताह के बाद महिलाएं एक्सरसाइज या अन्य तरह के फिजिकल वर्कआउट कर सकती हैं। यह नियम वजाइनल और सिजेरियन डिलीवरी दोनों पर ही लागू होता है। बात चाहे नॉर्मल डिलीवरी की या फिर सिजेरियन की, दोनों ही डिलीवरी में महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। यह कमजोरी पेट, पीठ और हिप्स पर ज्यादा देखी जाती है। इस कमजोरी को ठीक करने में शरीर को कम से कम 40 से 42 दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद महिलाएं आराम से फिजिकल वर्कआउट कर सकती हैं।'

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डॉ. आस्था का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद अक्सर महिलाओं का वजन और पेट बढ़ जाता है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि महिलाओं को शरीर को बॉडी को शेप में लाने के लिए जल्दबाजी करनी चाहिए। आपको पहले अपने शारीरिक आराम पर ध्यान देना चाहिए और जब लगे कि आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरीकों से एक्सरसाइज करने के लिए तैयार हो चुकी हैं, तब इसकी शुरुआत करें। डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज की शुरुआत वॉकिंग, हल्की रनिंग, साइकिलिंग और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज से करें।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में गम ब्लीडिंग होना सामान्य है? डॉ. आस्था दयाल से जानें कारण और बचाव के उपाय

Richa-Chadha-Starts-Exercising-ins2

- डिलीवरी के तुरंत बाद भारी एक्सरसाइज जैसे की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग करने से बचें। अगर आप अचानक से भारी एक्सरसाइज करते हैं, तो इसकी वजह से आपको शरीर में दर्द और वेजाइनल ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

- डिलीवरी के बाद आप पूरी तरह से एक्सरसाइज के लिए तैयार हैं या नहीं, इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

- बच्चे के जन्म के बाद एक्सरसाइज की शुरुआत सप्ताह में 5 दिन से करें। शुरुआत में एक्सरसाइज का समय 30 से 40 मिनट रखें और बाद में इसे बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

 

- अगर आप बच्चे को स्तनपान करवा रही हैं, तो लो इम्पैक्ट वाले एरोबिक एक्सरसाइज का चयन करें। एरोबिक एक्सरसाइज करने से न सिर्फ डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन को घटाया जा सकता है, बल्कि इसकी मदद से ब्रेस्ट मिल्क में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है।

डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज करने में आपको किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो इस विषय पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से बात करें।

Image Credit: Freepik.com

 

 

 

 

Read Next

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद लाइफस्टाइल में जरूर करें ये 5 बदलाव, सेहत रहेगी बेहतर

Disclaimer