गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने विपश्यना को बताया फायदेमंद, जानें क्या है ये मेडिटेशन और इसके फायदे

Vipassana Meditation Benefits in Hindi: अभिनव बिंद्रा ने विपश्यना मेडिटेशन को मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद बताया है। आइये जानते हैं इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने विपश्यना को बताया फायदेमंद, जानें क्या है ये मेडिटेशन और इसके फायदे


Vipassana Meditation Benefits in Hindi: गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वे काफी फिट और दुरुस्त दिखाई देते हैं। हाल ही में अभिनव ने मेंटल हेल्थ को लेकर बात की है। दरअसल, अभिनव ने साल 2008 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी मेंटल हेल्थ खराब होने का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने मेडिटेशन को अहम बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान मेडिटेशन ने उनकी काफी मदद की। ओलंपिक के बाद उनकी वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे। जिसके चलते वे विपश्यना मेडिटेशन का कोर्स करने के लिए गए। अभिनव ने इस मेडिटेशन कोर्स को सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया है। 

क्या है विपश्यना मेडिटेशन? (What is Vipasana Meditation)

विपश्यना मेडिटेशन एक प्रकार का माइंडफुलनेस प्रोग्राम (Vipasana Meditation is a Type of Mindfulness) या कोर्स है, जिसे मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इस मेडिटेशन को करने से शरीर शुद्ध होती है और दिमाग स्थिर रहता है। दरअसल, यह एक बहुत पुरानी तकनीक है, जिसे दुनियाभर के अलग-अलग विपश्यना सेंटर में कराया जाता है। इस मेडिटेशन को करने के लिए आवेदक को पहले से ही फॉर्म भरना होता है, जिसके बाद उसे यह कोर्स करने का मौका मिलता है। 

विपश्यना मेडिटेशन करने के फायदे (Vipasana Meditation Benefits) 

  • विपश्यना मेडिटेशन (Vipasana Meditation) करना शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 
  • इस मेडिटेशन को करने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी से राहत मिलने के साथ ही साथ मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। 
  • इसका अभ्यास करने से आपकी नींद अच्छी होने के साथ ही कॉग्निटिव फंक्शन्स में भी सुधार होता है। 
  • इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही आप नए-नए चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने में समर्थ बनते हैं। 
  • यह मेडिटेशन आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करती है। 

विपश्यना मेडिटेशन शरीर के लिए कैसे काम करती है? (How Does Vipasana Meditation Works)

विपश्यना मेडिटेशन (Vipasana Meditation) करने से आपका दिमाग शांत रहता है और स्ट्रेस लेवल पूरी तरह से कम हो जाता है। यह मेडिटेशन करने से दिमाग और शरीर डिटॉक्स होती है साथ ही साथ आत्म-जागरूकता भी बढ़ती है। जिससे आपकी आंतरिक शक्तियां और चक्र जागरूक होते हैं। आमतौर पर यह कोर्स 10 दिनों के लिए होता है, जिसमें आपको मौन रहना होता है। इस दौरान आपको शुद्ध और साप्तविक भोजन करना होता है। जिससे शरीर बेहतर और सुचारू रूप से काम करती है।  

Read Next

ओवर एक्टिव ब्रेन ने छीन ली है रातों की नींद, सोने के ल‍िए दिमाग पर ऐसे पाएं काबू

Disclaimer