फिटनेस एक्सपर्ट लालेन ने शेयर किया लंबे समय तक जीने के टिप्स, जानें 97 की उम्र में वह कैसे रखती हैं खुद को फिट

97 वर्षीय फिटनेस एक्सपर्ट एलेन लालेन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पुशअप्स किए हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिटनेस एक्सपर्ट लालेन ने शेयर किया लंबे समय तक जीने के टिप्स, जानें 97 की उम्र में वह कैसे रखती हैं खुद को फिट


एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। यह आपको चुस्त दुरुस्त रखने में काफी मददगार होती है। शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने पर कई बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, शारीरिक गतिविधियों की कमी होने से भी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। 97 वर्षीय फिटनेस एक्सपर्ट एलेन लालेन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, वे 97 साल की होकर भी युवाओं की तरह ही शारीरिक गतिविधियों में शामिल हो रही हैं। 

पुशअप्स लगाती हैं एलेन 

97 वर्षीय एलेन फिटनेस के मामले में 30 से 35 वर्षीय युवाओं को भी पीछे छोड़ रही हैं। वे खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए न केवल फीजिकल एक्टिविटीज में शामिल होती हैं, बल्कि पुशअप्सस भी लगाती हैं। आमतौर पर इस उम्र में लोगों के हाथ-पैर काम करना बंद कर देते हैं, लेकिन वे शारीरिक रूप से अभी भी पूरी तरह सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से लोगों को लंबे समय तक जीने का मूलमंत्र बताया है। 

fit

एक्सरसाइज कर खुद को ऐसे फिट रखती हैं एलेन 

एलेन खुद को फिट रखने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। एलेन फिट रहने के लिए नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करती हैं। इस उम्र में वे खुद को फिट रखने के लिए जिम में जाने का भी समय निकाल लेती हैं। उम्र में भी वो खुद को फिट रखने के लिए जिम और एक्सरसाइज का वक्त निकाल लेती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिटनेस बरकरार रखने के लिए वे काफी सीरियस हैं और इसके लिए वे एक्सरसाइज और डाइट से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती हैं। 

खुद पर विश्वास रखती हैं लालेन 

लालेन खुद पर पूरा विश्वास रखती हैं। उन्हें भरोसा है कि वे सबकुछ कर सकती हैं। उनका मानना है कि कुछ भी करने के लिए आपको सकारात्मक सोच रखने के साथ ही खुद पर भरोसा रखने की भी जरूरत होती है। खुदपर विश्वास रखकर लालेन इस उम्र में भी मानसिक रूप से स्वस्थ हैं साथ ही साथ अपनी 97 साल की उम्र में लगने वाली चोटों को भी ठीक कर लेती हैं। 

Read Next

एक्ट्रेस जीनत अमान की आंख की हुई सर्जरी, पीटोसिस नामक बीमारी से थीं पीड़ित, जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version