
कपड़ों से अगर परफ्यूम की खुशबू आए, तो यह सामने वाले को पॉज़िटिव फील करवाती है। लोग आपकी तरफ खींचे चले आते हैं और पसीने की बदबू भी नहीं आती। परफ्यूम लगाकर पार्टी में जाना एक फैशन है। लेकिन, अगर परफ्यूम सही जगह और सही तरीके से नहीं लगाई जाए, तो आप जितनी मर्ज़ी महंगी परफ्यूम लगा लें, कोई फायदा नहीं होगा। आज हम आपको परफ्यूम स्प्रे करने के 7 तरीके बता रहे हैं।
पसीने के पीले दाग छिपाने के लिए ये हैं 6 आसान तरीके

1- बाल
अब तक आप कपड़ों पर ही परफ्यूम छिड़कते थे, जो कुछ देर के बार गायब हो जाती थी। अब अपने बालों पर इसे लगाएं और फिर देखिए इसका कमाल। यह कैसे लंबे समय तक रहती है। लेकिन, परफ्यूम को कभी बालों पर डायरेक्ट ना लगाएं, क्योंकि इससे बाल ड्राई हो जाते हैं। सही तरीका है कि आप परफ्यूम को पहले अपने हेयरब्रश पर छिड़कें और फिर कंगी करें।
2- गर्दन
इस एरिया को पल्स प्वाइंट भी कहा जाता है। परफ्यूम को गर्दन पर छिड़कने से आपसे ज़्यादा देर तक खुशबू आएगी।
3- एल्बो के अंदर
अगर आप हर 2 घंटे के बाद परफ्यूम लगा लगाकर परेशान हो गए हैं, तो इस बार कपड़ों की जगह अपनी कोहनी के अंदर इसे छिड़कें। दरअसल, नाड़ी या वेन्स कोहनी की स्किन के पास होती है। इसलिए, इस एरिया पर परफ्यूम छिड़कने से खुशबू लम्बे समय तक रहती है।
4- छाती
सामने वाले को इम्प्रेस करने के लिए ज़रूरी नहीं है कि जॉन अब्राहम जैसी बॉडी होनी चाहिए। आप चाहें तो एक अच्छी खुशबू लगाकर भी सामने वाले का दिल जीत सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे छाती पर परफ्यूम 6 से 9 इंच की दूरी से ही लगाएं। इससे खुशबू देर तक रहेगी।
5- कान
परफ्यूम की खुशबू एक बार छिड़कने पर ज़्यादा देर चले, इसलिए इसे कानों के ऊपर छिड़कें। दरअसल, कानों के ऊपर वाली स्किन ऑयली होती है और ऑयली स्किन पर परफ्यूम ज़्यादा देर तक टिकी रहती है।
6- कलाई
कभी अपनी कलाई को गौर से देखें। इस पर आपको कई ब्लड वेसल्स नज़र आएंगी। परफ्यूम को इस पार्ट पर लगाने से ना सिर्फ खुशबू लम्बे समय तक रहती है, बल्कि इससे खुशबू ज़्यादा भी हो जाती है।
7- कपड़े
ऊन के कपड़ों पर भी परफ्यूम ज़्यादा देर तक रहती है, हालांकि, इसे स्किन पर डायरेक्टली भी लगा सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे- इसे स्किन पर मलना नहीं है। इससे सारी खुशबू उड़ जाती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version