चश्मे से पाना है परमानेंट छुटकारा तो रोज के रूटीन में शामिल करें ये 7 घरेलू उपाय, तेज होगी आंखों की रोशनी

अगर आपको या घर के बच्चों को कमजोर नजर के कारण हमेशा चश्मा पहने रहना पड़ता है, तो ये आसान घरेलू नुस्खे दिलाएंगे चश्मे से छुटकारा।
  • SHARE
  • FOLLOW
चश्मे से पाना है परमानेंट छुटकारा तो रोज के रूटीन में शामिल करें ये 7 घरेलू उपाय, तेज होगी आंखों की रोशनी


आजकल की बदलती जीवनशैली ने लोगों को चश्मा पहनने पर मजबूर कर दिया है। पहले यह समस्या केवल बुजुर्गों को होती थी, लेकिन अब छोटी उम्र के लोग भी चश्मा पहनने को मजबूर हैं। कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने वाले अमूमन लोग इस समस्या से ग्रसित हैं। आंखों में मौजूद रेटीना और कार्निया आपको देखने में मदद करती हैं। अगर आपकी आंखें स्वस्थ हैं तो उसकी ऑप्टिकल पावर सामान्यता 60 डायप्टर होती है, जिसमें से कार्निया की पावर 40 डायप्टर होती है। वहीं क्रिस्टलाइन लेंस की पावर भी 20 डायप्टर होती है। अगर आपकी आखों की भी पावर इससे मिलती है तो समझ लीजिए कि आपकी आंखें भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन अमूमन लोग ऐसे होते हैं, जिनकी आंखों की पावर इनसे अलग पाई जाती है। आंखें कमजोर होने पर आपकी आंखों में मौजूद पुतली को आकार बदलने में कठिनाई होती है। ऐसे में चश्मा लगाना आपके लिए थोड़ा मददगार साबित होता है। हालांकि रोशनी कमजोर होने व चश्मा लग जाने के बाद आंखों को सामान्य अवस्था में लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों को अपने डेली रूटीन में शामिल करकर आप अपनी आंखों से चश्मे को हटा सकते हैं। आइये जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में।

तांबे के बर्तन मे पानी पीएं (Drink water in Copper Vessel)

तांबे (Copper) के बर्तन में पानी पीना पुराने समय से ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपकी त्वचा संबंधी समस्याएं (Skin Problems) भी ठीक होती हैं। वहीं तांबे के बर्तन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनसे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है और इस बर्तन में पानी पीने से आपको चश्मे से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप रात में ही तांबे के लोटे या जग में पानी रख दें और सुबह उठकर बर्तन का सारा पानी पी लें।

eat amla for eye

आंवले का सेवन  (Amla)

आंखों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। पोषक तत्वों और विटामिन-सी (Vitamin C) से लबालब आंवले का सेवन आपकी आंखों के लिए रामबाण है। इसका नियमित सेवन आपकी आंखों की रोशनी को पहले की तरह सामान्य कर सकता है। आंवले का सेवन कई प्रकार से किय़ा जा सकता है आप चाहें तो कच्चा आंवला, आंवले का मुरब्बा. आंवले का जूस और आंवले की कैंडी (Amla Candy) के माध्यम से भी इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी आंखों को आंवले के पानी से भी धो सकते हैं। ऐसा करना भी आंखों के लिए फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें: चश्मा हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, यहां जानें इस्तेमाल करने का तरीका

नींबू पानी और गन्ने का रस  (Sugarcane Juice and Lime Water)

गन्ने का रस भी आंखों के लिए काफी कारगर होता है। फॉसफोरस, मैग्नीशियम (Magnesium), पोटैशियम (Pottasium) और आयरन से भरपूर गन्ना आंखों की सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है। वहीं रोजाना नींबू पानी का सेवन करने से भी आपकी आंखों की रोशनी में इजाफा होगा। आप चाहें तो गन्ने के रस में ही पर्याप्त मात्रा में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इससे आप दोनों के ही पोषक तत्वों के लाभ साथ में ले पाएंगे।

ganna juice

हरी घास पर चलना  (Walking On Grass)

हरी घास पर चलने से आप अपने चश्मे का नंबर कम ही नहीं बल्कि चश्मे से स्थायी रूप से छुटकारा भी पा सकते हैं। ओस से भीगी घास पर सुबह के समय नंगे पैर चलना आपकी आंखों की रोशनी तीव्र गति से बढ़ा सकती है। देखा जाए तो यह नुस्खा आंखों के अलावा मधुमेह (Diabities) के रोगियों के लिए भी काफी असरदार साबित हो सकता है।

आंखों की स्ट्रैस को दूर करें (Removes Stress of Eyes)

स्ट्रैस शरीर के हर हिस्से के लिए नुकसानदायक है। ऐसे ही आंखों पर भी स्ट्रैस पड़ने से आंखों की रोशनी कमजोर होती है। आंखों पर अधिक तनाव आना नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसे में आप दवाओं का सहारा लेने की बजाय अपने हाथों की हथेलियों (Palms) को आपस में रगड़ें ऐसा तबतक करें जबतक हाथों में गर्मी नहीं पैदा हो जाती। इसके बाद अपनी गर्म हथेलियों को आंखों पर लाकर रखें। ऐसा करने से आपकी आंखों का स्ट्रैस दूर होगा। इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 2 बार करें।

इसे भी पढ़ें: लैपटॉप-मोबाइल जैसे स्क्रीन गैजेट्स पर दिनभर करते हैं काम तो जरूर बनवाएं एंटी ग्लेयर चश्मा, मिलेंगे ये 5 फायदे

व्यायाम और पैर के तलवों पर मालिश करें (Exercise )

व्यायाम हर समस्या से उभरने का कारगर तरीका है। अपनी आंखों को समय-समय पर झपकाते रहें। 2 से 3 घंटे लगातार काम करने के बाद अपनी आंखें कुछ समय के लिए बंद कर लें। पैर के अंगूठे को आंखों का केंद्र बनाकर उसपर फोकस करें। ऐसा करने से आपकी आंखों के देखने की पावर बढ़ेगी। इनके अलावा आप अपने पैरों के तलवों पर रात को सरसों के तेल की मालिश (Massage of Mustard Oil) कर सोएं। इससे आपकी आंखों को स्ट्रैस से राहत मिलती है।

oil for eye

अखरोट का तेल (Walnut Oil)

जिस तरह अखरोट (Walnut) शरीर के लिए सेहतमंद है उसी तरह अखरोट का तेल भी आंखों के लिए काफी प्रभावशाली है। अगर आप आंखों की मालिश अखरोट के तेल से करते हैं तो यह आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में आपकी काफी मदद कर सकती है। पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर अखरोट के तेल में कुछ ऐसे गुण मौजूद हैं, जो आंखों की रोशनी को तेजी से बढ़ाता है और आपका चश्मा उतारने या उसका नंबर कम करने में सहायक है।   

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए उपर दिए गए घरेलू नुस्खे पूरी तरह से कारगर हैं। यह लेख आपको आंखों में किसी तरह का कोई पदार्थ डालने के लिए प्रेरित नहीं करता है। आंखें बेहद संवेदनशील अंग हैं। इनमें कुछ भी डालने से पहले चिकित्सक से सलाह लें।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गुनगुने पानी के साथ पीएं हल्दी, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इसके फायदे और सावधानियां

Disclaimer