चश्मा हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, यहां जानें इस्तेमाल करने का तरीका

चेहरे पर लगा चश्मा अगर असामान्य महसूस कराए तो अब परेशान न हों। कुछ घरेलू उपायों से आप अपनी आईसाइट को बढ़ाकर चश्मा हटा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चश्मा हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, यहां जानें इस्तेमाल करने का तरीका


अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल की वजह से आज के समय में अधिकतर लोग आंखों की बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से आंखों पर चश्मा लग जाता है। आंखों पर कुछ लोगों को तो बहुत ही अच्छा लगता है। लेकिन हम में से कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें आंखों पर चश्मा नहीं पसंद है। इसलिए वे सही से दिखाई देने के लिए आई लेंसेस या फिर सर्जरी का सहारा लेते हैं। आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से भले ही आपको अच्छे से दिखाई देने लगे, लेकिन इससे कई अन्य परेशानियां शुरू हो जाती हैं जैसे- आंखों में जलन, आंखों से पानी आना, आंखों में चुभन और आंखों का लाल होना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अंत में हमें चश्मे का ही सहारा लेना पड़ता है। अगर आपको चश्मा नहीं पसंद है, तो परेशान न हो। आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए आप घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों से आंखों में होने वाली समस्याओं का बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं आंखों की रोशनी को बेहतर करने का घरेलू उपाय- 

1 - बादाम और सौंफ से आंखों की समस्या करें दूर

बादाम और सौंफ के सेवन से आप आंखों की रोशनी को दुरुस्त कर सकते हैं। इसके लिए 60 बादाम लें। इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें करीब 16 चम्मच सौंफ और 12 चम्मच मिश्री डालें। सभी चीजों को अच्छे से पीसने के बाद एक कांच की बोतल में रख दें। इस पाउडर को सूर्य की किरणों के संपर्क में न आने दें। इसके बाद 1 गिलास गाय के दूध में 2 चम्मच पाउडर मिलाकर इस दूध का सेवन करें। ध्यान रहे कि आपको सिर्फ गाय के दूध के साथ ही इसका सेवन करना है। दूध पीने के करीब 2 घंटे तक आपको कुछ भी नहीं खाना है। इस उपाय को करीब 3 से 4 महीने तक जरूर अपनाएं।

अगर आप अपने बच्चों को यह मिश्रण देना चाहते हैं, तो 1 गिलास दूध में सिर्फ 1 चम्मच पाउडर को ही मिलाकर पिलाएं। करीब 2 महीने तक उन्हें यह मिश्रण दें। इससे उनके आंखों की रोशनी बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें- कोहनी, घुटने, टखने पड़ गए हैं काले तो अपनाएं 5 आसान घरेलू उपाय, त्‍वचा बनेगी साफ और मुलायम

2 - त्रिफला और घी

त्रिफला जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। अगर आप आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से त्रिफला और घी का सेवन करें। इसका सेवन करने के लिए 3 चम्मच त्रिफला पाउडर लें। इसमें दो चम्मच घी और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। सभी चीजों को एक साथ मिक्स करके इसका सेवन करें। इस मिश्रण को दिन में दो बार (सुबह खाली पेट और रात के खाने से रहले) खाएं। ऐसा करने से आपके आंखों की रोशनी अच्छी होगी। ध्यान रखें कि घी और शहद की मात्रा बराबर न हो। क्योंकि घी और शहद बराबर मात्रा में होने से यह जहर के समान कार्य कर सकती है। किसी एक्सपर्ट की सलाहनुसार ही इसका सेवन करें। 

3 - मुलेठी और शहद

मुलेठी और शहद के इस्तेमाल से भी आप अपने आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच मुलेठी का पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच घी मिलाएं। इस मिश्रण को दो कप दूध के साथ मिलाएं और रात में सोने से पहले इसे पी लें। ध्यान रहे कि इस मिश्रण को पीने के करीब 2 घंटे बाद तक आपको किसी भी चीज का सेवन नहीं करना है। साथ ही 10 साल से कम उम्र के बच्चों को सिर्फ आधा गिलास ही यह मिश्रण दें।

4 - त्रिफला और कालीमिर्च 

त्रिफला और कालीमिर्च के मिश्रण से भी आंखों की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले 50 ग्राम त्रिफला को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे अपने साफ हाथों से अच्छी तरह कुचलकर इसका गुदा निकाल लें। अब इस गुदे में दो चम्मच गाय का घी और काली मिर्च के साथ तड़का लगाएं और इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। तैयार मिश्रण को आप सब्जी की तरह खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Ginkgo Biloba: गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) सेहत के लिए कैसे है उपयोगी? जानें इसके 7 फायदे और नुकसान

5 - शहद और अदरक

शहद और अदरक आपके लिए बेहतरीन आई ड्रॉप के रूप में कार्य कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अदरक का जूस, एक चम्मच प्याज का रस, 1 चम्मच नींबू और तीन चम्मच शहद लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे एक बोतल में रखकर फ्रिज में रख दें। इस मिश्रण को करीब 3 महीने तक दिन में दो बार अपने आंखों में डालें। ध्यान रहे कि आपको अपनी आंखों में 1 बूंद से अधिक इस मिश्रण का इस्तेमाल नहीं करना है।

इन सभी घरेलू उपायों से आप अपने आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकते हैं। किसी आयुर्वेदिक हेल्थ एक्सपर्ट की सलाहनुसार ही इन नुस्खों का इस्तेमाल करें।

ये लेख विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर तुषार ग्रोवर द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।

Read More Articles on home remedies in Hindi

Read Next

Ginkgo Biloba: गिंको बाइलोबा (जिंको बिलोबा) सेहत के लिए कैसे है उपयोगी? जानें इसके 7 फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version