स्तनपान (Breastfeeding) कराने वाली महिलाओं के लिए आयुर्वेद के 6 खास टिप्स, जिससे मां-शिशु दोनों रहेंगे स्वस्थ

स्तनपान कराने वाली महिलाएं आयुर्वेद में बताए इन 6 टिप्स को अपनाकर रोज की समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। इससे दूध की मात्रा और क्वालिटी भी बढ़ेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्तनपान (Breastfeeding) कराने वाली महिलाओं के लिए आयुर्वेद के 6 खास टिप्स, जिससे मां-शिशु दोनों रहेंगे स्वस्थ

मां बनने के बाद नवजात शिशु की देखभाल के साथ-साथ महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। खासकर जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी अपच, कब्ज और बदहजमी की समस्या तो कभी दूध कम बनने की परेशानी। इन समस्याओं के लिए दवाओं का सहारा लेना ठीक नहीं, क्योंकि एलोपैथी दवाओं के तमाम दुष्प्रभाव होते हैं। इन छोटी-छोटी समस्याओं को आप आयुर्वेद की आसान टिप्स अपनाकर भी ठीक कर सकते हैं। आयुर्वेद में बताए गए सिद्धांतों और ज्ञान को आज हजारों साल भी भारत की संस्कृति में आसानी से खोजा जा सकता है। बड़े-बुजुर्गों में खासकर गांवों में आज भी आयुर्वेद के बताए कई सिद्धांतों का लोग पालन करते हैं। हम आपको बता रहे हैं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए दादी-नानी के बताए आसान घरेलू नुस्खे या आयुर्वेद में बताए नियम।

foods to increase breastmilk

ओट्स, दलिया, दही खाएं

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सुबह के नाश्ते में ओट्स या दलिया का सेवन करना चाहिए। दलिया गेंहू के दाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर बनती है। ओट्स और दलिया दोनों के सेवन से ही दूध की मात्रा बढ़ती है, जिससे आपके शिशु को पर्याप्त पौष्टिक दूध मिलता है। इसके अलावा आप गाय के दूध से बना दही भी खा सकती हैं, जो कि आपके लिए बहुत फायेदमंद साबितो होगा।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान कराने वाली मां को खाने चाहिए ये 7 आहार, दूध के साथ बढ़ता है पोषण

इन मसालों का सेवन बढ़ा दें

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने रोजाना के खानपान में कुछ खास मसालों का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए, जो उन्हें रोजमर्रा की कई समस्याओं से बचाएंगे। आपको अदरक का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और कई तरह के इंफेक्श का खतरा दूर होता है। इसलिए अदरक के सेवन से आपके शिशु की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसी तरह लहसुन का सेवन भी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से महिलाओं में दूध बढ़ता है, पाचन सही रहता है, जोड़ों के दर्द की समस्या दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

दूध की क्वलिटी बढ़ाने के लिए पिएं बादाम वाला दूध

याद रखें कि आप जो कुछ भी खाती-पीती है, उसी के अनुसार आपका दूध पौष्टिक होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को बादाम वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसे विशेष तरीके से तैयार किया जाता है। रात में 10 बादाम को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसका छिलका छील लें और इसे इसे पीसकर 1 ग्लास गुनगुने दूध में मिलाकर पी जाएं। आप चाहें तो इस दूध में इलायची का पाउडर, केसर या एक चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। आपको ये दूध दिन में 2 बार पीना चाहिए। इससे आप भी सेहतमंद रहेंगी और शिशु भी सेहतमंद रहेगा।

breastfeeding mom

अनार का जूस पिएं

अनार के जूस में खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्तनों में दूध की मात्रा बढ़ाते हैं। इसलिए आप दिन में 1-2 ग्लास अनार का जूस पी सकती हैं। अगर आपको अच्छा लगता है तो आप जूस पीने के बजाय अनार का ही सेवन कर लें। साबुत अनार खाने से आपको अच्छी मात्रा में फाइबर मिलता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी। अनार आपके खून को साफ करता है। हालांकि वात दोष वाही महिलाओं को अनार के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: World Breastfeeding Week 2020: कब और कैसे छुड़ाएं शिशु का स्तनपान? इन बातों का रखें ध्यान

मेथी के दाने बढ़ाते हैं दूध

मेथी के दानों में भी महिलाओं का दूध बढ़ाने की अच्छी क्षमता होती है। इसलिए आप मेथी के दानों को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। मेथी के दाने आपके पेट और पाचन की समस्याओं को भी दूर रखेंगे।

अन्य जरूरी टिप्स

  • आप दिन में 2-3 बार भरपेट खाना खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके 4-5 बार में खाएं।
  • खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीती रहें। अगर आसानी से उपलब्ध हो तो दिन में 1 नारियल का पानी भी पिएं।
  • अपने खाने में सब्जियों और दाल की मात्रा बढ़ा दें, ताकि आपको सभी पोषक तत्व मिल सकें।

Read More Articles on Ayurveda in Hindi

Read Next

मम्मी-पापा को रखना है फिट? उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक चीजें

Disclaimer