गुरुग्राम के 50 प्रतिशत सैंपल्स में मिला डेंगू का नया स्ट्रेन डेन 2, जानें इससे बचने के तरीके

गुरुग्राम से सीरो सर्वे के लिए भेजे गए डेंगू के सैंपल्स में से 50 प्रतिशत सैंपल्स में डेन 2 स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गुरुग्राम के 50 प्रतिशत सैंपल्स में मिला डेंगू का नया स्ट्रेन डेन 2, जानें इससे बचने के तरीके


दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की में भी तेजी देखी गई है। हाल ही में गुरुग्राम से सीरो सर्वे के लिए भेजे गए डेंगू के सैंपल्स में से 50 प्रतिशत सैंपल्स में डेन 2 स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई है। हाल ही में नोएडा से लखनऊ भेजे गए 50 सैंपल में से 17 में डेन 2 स्ट्रेन पाए गए हैं। 

50 में से 26 सैंपल में मिला डेन 2 स्ट्रेन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरो सर्वे के लिए कुल 50 सैंपल भेजे गए थे, जिसमें से 26 सैंपल में डेंगू का नया स्ट्रेन डेन 2 पाया गया है। इनमें से 21 सैंपल नेगिटिव पाए गए। वहीं 3 सैंपल्स को रिजेक्ट कर दिया गया। गुरुग्राम और नोएडा में डेंगू के इस नए स्ट्रेन के मिलने के बाद से ही लोगों में डर का माहौल है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह स्ट्रेन डेंगू के पहले वाले स्ट्रेन से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसलिए ऐसे में अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी इसकी रोकथाम के लिए उचित कदम उठा रहा है। 

इसे भी पढ़ें - Data Story: देश में हर दिन डेंगू के लगभग 600 मामले आते हैं सामने, इस साल 36 लोगों की हो चुकी है मौत

पहले स्ट्रेन से ज्यादा खतरनाक 

डेन 2 स्ट्रेन डेंगू के पिछले स्ट्रेन से ज्यादा संक्रामक और खतरनाक हो सकता है। इंसानों में एडीज मच्छरों के काटने से यह संक्रमण फैल सकता है। इस स्ट्रेन की चपेट में आ सकते हैं। एक स्टडी की मानें तो साउथइस्ट एशियन देशों में यह वेरिएंट पहले भी देखा जा चुका है। 

डेन 2 स्ट्रेन के लक्षण 

  • डेन 2 स्ट्रेन के लक्षण डेंगू के पहले वाले स्ट्रेन से थोड़े अलग हो सकते हैं। 
  • डेन 2 स्ट्रेन से संक्रमित होने पर शरीर में चकत्ते निकल सकते हैं। 
  • ऐसे में आपको शरीर में तेज दर्द होने जैसी भी स्थिति बनी रह सकती है। 
  • ऐसी स्थिति में मरीज की प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर से ब्लीडिंग हो सकती है। 
  • डेन 2 स्ट्रेन से संक्रमित होने पर हल्का बुखार और उल्टी भी आ सकती है। 

DENV2

डेन 2 स्ट्रेन से बचने के तरीके 

  • डेंगू से बचने के लिए सबसे पहले अपने घर, टंकी और बर्तनों में जमा पानी को साफ करें। 
  • इसके लिए आप मॉस्किटो कॉइल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इससे बचने के लिए आप मॉस्किटो कॉइल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इससे बचने के लिए घर के खिड़की दरवाजे आदि बंद रखें, जिससे मच्छर घर तक न आ सकें। 
  • अगर आपके घर में कूलर है तो ऐसे में इसमें कैरोसीन ऑयल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने का खतरा कम होता है।

Read Next

अधपकी मछली खाने से महिला के शरीर के 4 अंगों ने किया काम करना बंद, जानें अधपका या कच्चा खाने के नुकसान

Disclaimer