सेहतमंद जिंदगी के लिए शरीर और मन दोनों की फिटनेस है जरूरी, जानें 5 वेलनेस टिप्स जो रखेंगी आपकी उम्र भर हेल्दी

जीवन में स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। ये 5 वेलनेस टिप्स अपनाकर आप एक हेल्दी और हैप्पी लाइफ जी सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहतमंद जिंदगी के लिए शरीर और मन दोनों की फिटनेस है जरूरी, जानें 5 वेलनेस टिप्स जो रखेंगी आपकी उम्र भर हेल्दी


सेहतमंद जीवन जीने की बात आती है तो आपके दिमाग में क्या आता है? योगासन, एक्सरसाइज और मेडिटेशन? अगर ऐसा है तो संभवतः आप बिल्कुल सही हैं। क्योंकि स्वस्थ जीवन के लिए जितना जरूरी आपके शरीर का स्वस्थ रहना है, उतना ही जरूरी है दिमाग यानी मन का स्वस्थ रहना। धार्मिक स्तर पर देखें तो शरीर और आत्मा दोनों को साधने से ही जीवन सधता है। शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे नियम हैं। दुनिया के तमाम वेलनेस एक्सपर्ट्स ने स्वस्थ और खुश रहने के सैकड़ों तरीके बताए हैं, जिनमें से बहुत सारे आप फॉलो भी करते हैं। लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियां रह जाती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 वेलनेस टिप्स (Wellness Tips), जो आपको उम्रभर स्वस्थ और प्रसन्न (Healthy and Happy) रखने में मदद करेंगी।

happy man

धूप है स्वस्थ जीवन का आधार

धूप हजारों सालों से सैकड़ों बीमारियों से बचाने का काम करती आई है। धूप की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। मगर इन्हीं किरणों में हमारे शरीर और हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन डी होता है। इसके अलावा धूप की किरणें एंटीबैक्टीरियल इफेक्ट भी रखती हैं। अगर आप सही समय पर रोजाना धूप में सिर्फ 30 मिनट बैठें, तो आपको इसके ढेर सारे फायदे मिलेंग। आमतौर पर सर्दियों में सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच और गर्मियों में सुबह 6 बजे से 7.30 बजे के बीच धूप नर्म होती है। इस समय बैठेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। आप चाहें तो रोजाना धूप में थोड़ी देर पार्क में टहलें या छत पर योगासन करें।

इसे भी पढ़ें: घर में उगाएं ये 3 पौधे, 50 से ज़्यादा बीमारियों का घर पर ही आसानी से हो जाएगा इलाज

नंगे पांव घास पर चलना

रोजाना सुबह उठकर आपको थोड़ी देर पैदल चलना चाहिए। रिसर्च बताती हैं कि अगर आप सुबह-सुबह नंगे पैर थोड़ी देर इसके अलावा पैदल चलना एक तरह की एक्सरसाइज भी है, तो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा। मिट्टी-धूल को कुछ लोग गंदा जरूर समझते हैं, मगर मिट्टी के संपर्क में हमारे शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। आजकल वैकल्पिक चिकित्सा में मड थेरेपी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। दरअसल मिट्टी कई तरह के मिनरल्स, बैक्टीरिया और जर्म्स से भरी होती है। इनके संपर्क में आने से धीरे-धीरे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए आपको सुबह-सुबह नंगे पांव घास पर पैदल चलना चाहिए।

थोड़ी देर हंसना जरूरी है

आप जैसे-जैसे समझदार या बड़े होते हैं, आपके स्वभाव में एक तरह की गंभीरता आती जाती है। ये गंभीरता आपके प्रोफेशनल जीवन के लिए सही है, लेकिन परिवारिक जीवन के लिए नहीं। आप ऑफिस या काम के दौरान कितने भी गंभीर रहें लेकिन घर में रहें तो आपके स्वभाव में एक उन्मुक्तता होनी चाहिए। बच्चों के साथ खेलें, उन्हें हंसाएं, पत्नी की काम में मदद करें और रोजाना थोड़ी देर हंसने की प्रैक्टिस करें। लाफ्टर अपने आप में एक तरह की एक्सरसाइज या योगा है, जिसे कई बीमारियों में फायेदमंद माना जाता है। हंसने से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं, जो आपके मूड को सही रखते हैं। इसलिए दिन में थोड़ा समय हंसिए जरूर।

happy women

पेट को स्वस्थ रखें, हेल्दी खाएं

दुनिया की 95% बीमारियों का कारण हमारा पेट और खानपान होता है। आप जो कुछ खाते हैं, आपका शरीर और मन उसी अनुसार काम करता है। स्वस्थ जीवन के लिए आपके पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमेशा मौसम के अनुसार अपना खानपान रखें, बाहर का खाना कम से कम खाएं, चीनी और नमक का सेवन जितना कम कर सकते हैं, उतना कम करें। पानी ज्यादा पीने की आदत डालें। याद रखें आपका भोजन जितना अधिक प्रकृति के पास रहेगा, उतना ही पौष्टिक और हेल्दी होगा। इसलिए फल, सब्जी, अनाज, दूध, मांस, अंडा, नट्स आदि का सेवन करें। ये सारी चीजें स्वस्थ जीने में मदद करती हैं।

इसे भी पढ़ें: बीमारी फैलाने वाले वायरस, बैक्टीरिया से बचना है, तो आज से ही बना लें अपने डेली रूटीन में ये 5 आदतें

मोटापा न होने दें

मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे दुनिया की लगभग आधी जनसंख्या परेशान है। पेट के आसपास जमा चर्बी आपकी सेहत के लिए जितनी खतरनाक है, वो आपके विचार में भी नहीं आ सकता है। एक अकेले मोटापा ही आपको डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर, किडनी फेल्योर जैसी सैकड़ों गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है। वहीं अगर आप खुद को मोटा होने से रोक लें, तो इन बीमारियों के होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज, सही खानपान और सही लाइफस्टाइल को अपनाकर जितनी जल्दी हो सके, मोटापे से छुट्टी पाएं।

Read More Articles on Mind & Body in Hindi

Read Next

World Environment Day: सेहत के लिए हानिकारक है प्‍लास्टिक कचरा, सभी जीवों के लिए है जानलेवा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version