लिपस्टिक के खूबसूरत शेड के साथ अपने लुक को और बेहतर बनाना किसे पसंद नहीं? आज लिपस्टिक का बाजार फलफूल रहा है और बाजार में आपके कपड़ो व लुक के हिसाब से हर रंग के लिपस्टिक हैं। लेकिन हमेशा कुछ शेड्स ऐसे होते हैं, जो दूसरों की तुलना में अधिक चलन में होते हैं यानी कि ट्रेंड में होते हैं। अगर आप अपने हर लुक के लिए ट्रेंडी फैशन को फॉलो करना चाहते हैं आपको लिपस्टिक के ट्रेंड की सारी जानकारी होनी ही चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आप जिस लिपस्टिक का शेड इस्तेमाल कर रही हैं, कहीं वो आउट-डेटेड तो नहीं हो गया! बाजार में लिपस्टिक के नए रंग तो नहीं आ गए और आपको पता ही नहीं चला। तो ऐसे में आपको आज हम बताने जा रहे हैं कुछ लिपस्टिक्स के शेड्स, जो अभी ट्रेंड में है। साथ ही इन लिपस्टिक की खास बात यह है कि बॉलिवुड की लगभग सभी अभिनेत्रियां आपको इन लिपस्टिक कलर्स में मिल जाएंगी।
लिपस्टिक के शेड्स-
पिंक
लिपस्टिक के पिंक शेड्स की खास बात यह होती है कि ये कभी ऑउट-डेटेड नहीं होते। कोई भी टिमएज गर्ल हो या खूबसूरत महिला, लिपस्टिक का यह शेड सब पर फबता है। आप इस शेड की लिपस्टिक को किसी भी तरह के कपड़ो के साथ लगा सकती हैं। आपका ड्रेस इंडियन हो या वेस्टर्न पिंक लिपस्टिक हमेशा आपको परफेक्ट लुक देगी। अब जब कि सर्दियां करीब हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ प्यारा और पेस्टल गुलाबी लिपस्टिक नहीं लगा सकती। आज बॉलीवुड की सभी अदाकारा मैजेंटा से लेकर बेबी पिंक लिपस्टिक लगाए नजर आती हैं। पिंक के दो शेड्स से होते हैं एक हॉट पिंक और दूसरा चमकदार पिंक। आपने यह रंग के लिपस्टिक में ज्यादातर प्रियंका चोपड़ा के सुंदर पाउट को देखा होगा। इसके अलावा आलिया भट्ट को आप अक्सर बेबी पिंक लिपस्टिक लगाए देख सकते हैं। इन्हीमं की तरह आप भी इस लिपस्टिक के शेड को एक बार ट्राई कर के देखिए।
इसे भी पढ़ें : वेडिंग पार्टी में दिखना है सबसे अलग और खूबसूरत, तो 4 स्टेप्स में जानें मेकअप का सही और आसान तरीका
प्लम
लिपस्टिक के इस शेड में आपने अक्सर सोनम कपूर को देखा होगा। हमारे बी-टाउन के फैशनिस्टा इस पेस्टल शेड को बहुत पसंद करतीं हैं। इस शेड्स की खास बात ये है कि इसमें आप क्लासी और अलग लगते हैं। इस रंग की लिपस्टिक को आप अपने ऑफिस- लुक या मिटिंग लुक के साथ अप्लाई कर सकतीं है। साथ ही कुछ पेस्टल कलर्स के वेस्टर्न और इंडियन ड्रेसेज पर भी ये काफी फबती हैं। आप अगर अपने ऑफिस के किसी पार्टी में जा रहे हैं तो आप इेस शेड को लगा सकती है। प्लम शेड में भी ड्राक और लाइट शेड्स आते हैं जिन्हें आप अपने लुक के हिसाब से चुन सकती हैं। आप चाहे जिस भी शेड को चुने आप इस रंग के लिपस्टिक को लगा कर अलग ही नजर आएंगी।
न्यूड
करीना कपूर खान की लिपस्टिक का सबसे पसंदीदा शेड वास्तव में कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जा सकता है और आप उन्हें इसे हर सीजन में न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाए देख सकते हैं। इसी तरह लिप्सटिक के न्यूड शेज को आप भी किसी भी सीजन में लगाकर घुम सकती हैं। अगर आप मेटैलिक आउटफिट में तैयार हो रहे हैं तो इस कलर की लिप्सटिक लगाना तो बिलकुल न भूलें। यह आपको बेहद गैल्मेरस दिखने में मदद कर सकती है। न्यूड शेड्स को आप ऑफिस और घर में भी लगा कर रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको कभी कोई रंग पसंद न आए तो भी आप इस रंग को बेहिचक पसंद कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : शादी का मेकअप करते समय आपको किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें जरूरी बातें
पीच
आलिया भट्ट, हिना खान, अनन्या पांडे और कई अन्य सितारे मामूली कोरल अंडरटोन के साथ पीच कलर की लिपस्टिक में नजर आ चुकी हैं। पीच कलर हर मौसम के लिए बिलकुल परफेक्ट रंग होता है। आप इस कलर की लिपस्टिक को लगाकर हमेशा ही खूबसबरत दिख सकती हैं। अगर आप कोई पीच कलर की ड्रेस पहन रहे हैं तो इसे जरूर चुनें। पार्टी वाली रात आप दूर से चमकती नजर आएंगी।
ब्राउन
सूक्ष्म ब्राउन्स कलर के लिपस्टिक ने बाजार पर कब्जा कर रहे हैं। हमारे बॉलीवुड डीवाज़ भूरे रंग के कारमेल और कॉफ़ी शेड्स लिपस्टिक को लगाकर एक नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं। आपने मानुषी छिल्लर को कई बार इस कलर की लिपस्टिक लगाए देखा होगा। यह रंग अब उबाऊ पुराना रंग नहीं है बल्कि अब इस नए फैशन का ट्रेंड बन गया है।
Read more articles on Fashion-Beauty in Hindi
Read Next
कॉस्मेटिक आइटम्स खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 6 बातें, वर्ना झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version