
हमेशा सिंगल रहने की आदत भी कोई अच्छी चीज नहीं है। ऐसे लोग खुद और दूसरों को देखने के नजरिए को लेकर अजीब हो जाते हैं।
अगर आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं और इसे पाने में असमर्थ हैं, तो संभावना है कि आप सिंगल होने के आदी हैं। हां, भले ही पढ़ने में आपको पागलपन लग रहा है पर ये सही है। कुछ लोगों को सिंगल रहने की इतनी आदत हो चुकी होता है कि वो किसी रिलेशनशिप में चाह कर भी नहीं आ पाते हैं। कई लोगों में सिंगल रहने के पीछ एक बड़ा कारण ये है कि एक बार जब वो लंबे समय तक अकेले रहते हैं, तो अपने अकेलेपन के साथ इतने सहज हो जाते हैं दूसरों के साथ ये सहजता बांटने का मन नहीं होता है। वहीं स्वतंत्रता नशे की लत है और यही आपको सिंगल रखता है। पर अगर आप भविष्य में सिंगल नहीं रहना चाहते हैं और किसी रिश्ते में आना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जो बताते हैं कि आप सिंगल रहने के आदी हो गए हैं। इसे जानकर आप अपनी आदतों में सुधार ला सकते हैं।
सिंगल रहने वालों के संकेत (Signs That Show You're Addicted To Singlehood)
कोई भी इंसान बहुत खास न लगना
आप जिस किसी को देखते हैं वह या तो आपको अपरिपक्व लगता है या बहुत अजीब है लगता है को समझना चाहिए कि आप कुछ देखना ही नहीं चाह रहे हैं। इसी तरह आप किसी को उसके चेहरे के लिए, तो कभी बहुत खुशमिजाजी, बहुत गुस्सेल या बहुत कंजूसी जैसे आदतों के लिए छांट रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपको कुछ पसंद ही नहीं आएगा। असल बात तो ये होती है कि कोई भी आपके लिए अच्छा इसलिए नहीं है और आप प्यार में इसलिए पड़ना नहीं चाहते क्योंकि आप सिर्फ लोगों को अस्वीकार करने के बहाने ढूंढते हैं और आपको अकेला रहना ही पसंद है।
इसे भी पढ़ें : किसी भी रिश्ते में प्राइवेसी की होती है अपनी जगह, जानें प्यार के संबंधों में कितनी जरूरी है प्राइवेसी
आप अपने काम के आदी होना
सिंगल लोगों का एक बड़ा संकेत ये भी होता है कि वो हमेशा अपने काम के आदी होते हैं। वो कुछ न कुछ करने में हर समय व्यस्त होते हैं। उन्हें कोई मतलब नहीं होता कि कोई साथी उन्हें कैसा महसूस करवा सकता है। वो बस अपने धुन में रहना पसंद करते हैं। आप कुछ भी करने में व्यस्त होते हैं चाहे वो करियर हो या कुछ काम। ऐसे लोग हर चीज को जरूरी और गैरजरूरी के हिसाब से तौलते हैं और उन्हें लगता है जैसे वो हैं, वो सही है।
हमेशा पहले से ही कमिटेड लोगों की ओर आकर्षित होना
अगर आप केवल अनुपलब्ध लोगों या उन लोगों का पीछा करना चाहते हैं जो पहले से ही किसी और के साथ हैं, तो क्या आपको नहीं लगता कि आपको अपनी इस आदत के बारे में सोचना चाहिए? हो सकता है, आप एक रिश्ते में नहीं आना चाहते हैं और यही एकमात्र कारण है कि आप अनुपलब्ध लोगों के पीछे भाग रहे हैं। आपको हमेशा मैच्योर लोग पसंद आते हो जो पहले से ही किसी न किसी के साख हैं, तो आपको अपने पसंद में थोड़ा बदलाव लाना होगा।
इसे भी पढ़ें : ये 5 संकेत बताते हैं कि आप दोनों में है गहरा और मजबूत रिश्ता, ये बातें हैं तो लंबा टिकेगा आप दोनों का रिश्ता
हमेशा अपने कम्फर्ट जोन में रहना
अगर आप कुछ समय से सिंगल हैं, तो रिलेशनशिप में आना आपके लिए एक काम जैसा लग सकता है। अगर आप खुद से खुश हैं तो लग सकता है कि रिलेशनशिप कोई सिर दर्द है। दरअसल ऐसे लोगों को अपने भीतर रहने की आदत होती है। वहीं उनका मनोविज्ञान स्व-प्रेम के एक अलग स्तर पर पहुंचने लगते हैं। इस तरह वो, जाने-अनजाने में हम सिंगल होने के आदी हो जाते हैं।
लोगों को लेकर असहज होना
सिंगल रहने वालों की एक अजीब आदत ये भी होते हैं कि किसी और अपने जीवन में आते ही असहज से हो जाते हैं। ऐसे लोग अपनी किसी भी चीज को बांटना नहीं चाहते हैं और किसी और का उनके छोटी सी चीजों में भी मदद करना डिस्टर्ब कर देता है। ये अपने अकेलेपन के साथ कोई छेड़छाड़ सह नहीं पाते हैं।
Read more articles on Dating in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।