आजकल फिटनेस बरकरार रखने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। बहुत से लोग उसके परिणाम की चिंता न करते हुए केवल उनके फायदों पर ही आकर्षित हो जाते हैं। क्या आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं। अगर हां तो अपनी आदत सुधार लें। आज हम आपको बताएंगे कि अलसी के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं। अलसी वैसे तो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो हमारी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन पुरुषों के साथ महिलाएं भी काफी करती हैं, जो समुचित मात्रा में किया जाए तो निश्चित तौर पर इससे लाभ मिलते हैं। इसे वजन घटाने के लिए तो रामबाण माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 एसिड और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। आइये जानते हैं इससे होने वाली कुछ समस्याएं।
1. एलर्जी होना
अलसी के बीज का सेवन यदि आप अधिक मात्रा में कर रहे हैं तो आपको इससे एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जिनमें लोगों में पेट में दर्द और उल्टी आदि की समस्याओं की शिकायतें सामने आई हैं। साथ ही कई लोगों उनके रक्तचाप सामान्य से परिवर्तित भी पाया गया है।
टॉप स्टोरीज़
2. लूज मोशन और कब्ज
अलसी का उपयोग भारी मात्रा में करने से यह आपको लूज मोशन, कब्ज और पेट संबंधी कई अन्य समस्याओं का भी शिकार बना सकती है। खासकर आंत की किसी समस्या से जूझ रहे मरीज को अलसी का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में अपने चिकित्सक की सलाह लें। कब्ज होने के बाद भी अल्सी का सेवन करने पर आपको पेट संबंधी गंभीर समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है कच्ची केरी की सब्जी, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
3. गर्भावस्था में है नुकसानदेह
गर्भवती महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन करने से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान अलसी का सेवन काफी असुरक्षित माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन कई बार आपको बांझपन का भी शिकार बना सकता है। अलसी के बीज महिलाओं में एस्ट्रोजेन की मात्रा में वृद्धी करते हैं, जिससे महिलाएं कई बार पीरियड्स के साथ अपने भीतर कुछ अन्य शारीरिक परिवर्तन भी महसूस करती हैं। इसके उपयोग से कई बार महिलाओं को पीरियड भी आते हैं।
4. आंतें हो सकती हैं ब्लॉक
अलसी का सेवन कई मामलों में फायदेमंद है तो कई मामलों में यह गंभीर रूप भी ले सकता है। भारी मात्रा में इसका सेवन करने से आपकी आंतों में न सिर्फ समस्या होगी बल्कि आंतें लंबे समय के लिए ब्लॉक भी हो सकती हैं। पहले से ही आंत की बीमारी से ग्रस्त लोगों को तो भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए भी होता है कि कई लोग पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन न करकर अलसी का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Indian Protien Diet: प्रोटीन से भरपूर होती है भारतीय खाने की थाली, जानें क्या खाने से मिलेगा कंप्लीट प्रोटीन
5. दवाओं को कर सकती है प्रभावित
अलसी के बीज का उपयोग कई बार दवाओं पर भी अपना असर दिखा सकते हैं। जिससे आपपर दवाओं का रिएक्शन हो सकता है। जो लोग ब्लड शूगर और खून पतला करने आदि की दवाईयां लेते हैं, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे मामले में चिकित्सक की सलाह लिए बिना अल्सी के बीज का सेवन बिलकुल न करें।
अलसी के बीज अपने गुणों के लिए बखूबी जाने जाते हैं। कई मामलों में ये बेहद फायदेमंद हैं, लेकिन पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त मरीज को इसके सेवन के नुकसान जानकर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi