गर्मियों में जितना लोग आम को खाना पसंद करते हैं उतना ही पसंद कच्छी कीरी या कच्चा आम को करते हैं। गर्मियों के मौसम में सभी लोग बड़े ही शौक से कच्चे आम को खाते हैं। कच्चे आम सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं बल्कि ये आपको कई तरह से स्वस्थ रखने का काम करते हैं। नियमित रूप से कच्चे आम के सेवन से रक्त संबंधी विकारों से अपना बचाव किया जा सकता है। इसी तरह कई और भी स्वास्थ्य लाभ होते हैं जो हमे कच्चे आम को अलग-अलग तरह से खाने से मिलते हैं। लेकिन इसके अलावा आप कच्ची केरी की सब्जी भी बना सकते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती है। गर्मी के मौसम में आम, कच्चे और कच्चे आम की सब्जी बहुत ही फायदेमंद होती है आपके शरीर में बढ़ती गर्मी को कम करती है। हम आपको बताएंगे कि आप कच्ची केरी की सब्जी कैसे तैयार कर सकते हैं और इससे क्या फायदे होते है।
कच्चे आम की सब्जी बनाने का तरीका (Method Of Making Raw Mango Vegetable)
कच्चे आम की सब्जी बनाने के लिए आपको कच्चे आम, गुड, जीरा, लाल मिर्च, राई, कढ़ी पत्ता हींग और नमक की जरूरत पड़ेगी इसको बनाने के लिए आप इस विधि को देखें:
- सबसे पहले आपको कच्चे आम को अच्छी तरह से काटना होगा और पानी में उबलने के लिए रख दें।
- अच्छी तरह उबलने के बाद आप उस पानी में थोड़ा सा गुड मिल लें।
- गुड़ मिलाने के बाद आप पानी को छानकर अलग रख लें और कच्चे आम के साथ लाल मिर्च का अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप उसमें थोड़ा सा पानी डालकर राई और कढ़ी पत्ता डाल दें और उसे उबलने के लिए छोड़ दें।
- अच्छी तरह उबलने के बाद आप उसमें नमक मिला लें।
- इसे तैयार करने के बाद आप रोटी या चावल किसी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आम खाने का आपका ये तरीका बढ़ा सकता है शरीर का वजन, जानिए आम खाने का सही तरीका और फायदे
कच्चे आम के स्वास्थ्य फायदे (Health Benefits Of Raw Mango In Hindi)
डिहाइड्रेशन से करता है बचाव
बढ़ती धूप और गर्मी के कारण अक्सर लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है या फिर वो लू का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए पूरी गर्मी के मौसम में आपके पास कच्चा आम है जो आपको गर्मियों में स्वस्थ रखने का काम करता है। आप नियमित रूप से कच्चे आम का सेवन कर लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप कच्चे आम का जूस भी पी सकते हैं।
पेट की समस्याएं होती है दूर
कच्चे आम का सेवन करने से आपके पेट से संबंधित सभी तकलीफें दूर हो जाती है। गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से आपको होने वाली कब्ज, दस्त, पुरानी अपच और अपच जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप अपनी पाचन शक्ति को भी बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना रात में सोने से पहले किसी भी रूप में कच्चे आम का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी से बचने के लिए इन घरेलू तरीकों को अपनाएं, त्वचा को भी नहीं होगा कोई नुकसान
हृदय स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद
हृदय स्वास्थ्य जिससे आजकल ज्यादातर लोग पीड़ित है और जो बचे हैं वो इस रोग से दूर रहने की कोशिश करते हैं। कच्चे आम में ऐसे गुण होते हैं जो आपके हृदय स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
Read Next
गर्मी में पेट की जलन, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से बचना है तो इन 7 फूड्स से रहें दूर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version