दिनभर की मेहनत के बाद जब थकान महसूस होती है या काम खत्म हो जाता है, तो आपको घर की याद आती है। घर एक ऐसी जगह होता है, जहां पर हम सबसे ज्यादा सुरक्षित और कंफर्टेबल महसूस करते हैं। मगर कुछ घर ऐसे होते हैं, जिनमें अंदर जाते ही आपको निगेटिव वाइब्स आने लगती हैं। इसका कारण कुछ तो आपका मूड होता है और कुछ घर की सेंटिंग्स। नहीं...नहीं, हम वास्तु दोष या दिशा दोष की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम बात रहे हैं कुछ साइंटिफिक कारणों की, जिनके कारण आपके घर का माहौल निगेटिव हो सकता है। अगर आप इन गलतियों को बदल दें तो आपको आपका घर अपेक्षाकृत ज्यादा पॉजिटिव महसूस होगा और आप ज्यादा खुश रहेंगे।
चीजों को सलीके से रखें
बिखराव हमेशा निगेटिविटी लाता है। अगर आपके घर में चीजें बिखरी हुई रहती हैं, तो आपके घर में कभी भी पॉजिटिव वाइब्स नहीं आ सकती हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स में जो घर दिखाए जाते हैं, वो हमें इसीलिए अच्छे लगते हैं क्योंकि उनमें चीजों को ऑर्गनाइज्ड तरीके से रखा जाता है। अगर सभी चीजें व्यवस्थित रहें और अपनी-अपनी जगह पर रहें, तो आपको इन्हें देखते ही स्ट्रेस नहीं आता है और पॉजिटिव मेंटल स्टेट बनता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद ये 5 नियम अपनाने से आप दिनभर रहेंगे पॉजिटिव, एक्टिव और एनर्जी से भरे
सूरज की रोशनी जरूर आनी चाहिए
अगर आपका घर चारों तरफ से बंद है और घर में कहीं से भी प्राकृतिक रोशनी या धूप की किरणें नहीं आ रही हैं, तो ये भी घर को निगेटिव बनाने के लिए काफी है। धूप न सिर्फ विटामिन डी का अच्छा स्रोत होती है, बल्कि आपके मस्तिष्क में सेरोटोनिन हार्मोन का रिलीज भी बढ़ाती है। सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन माना जाता है क्योंकि ये आपको मेंटली खुश रखने के लिए जिम्मेदार होता है। घर का कम से कम एक हिस्सा ऐसा जरूर होना चाहिए जहां धूप प्रवेश कर सके या कम से कम प्राकृति रोशनी जरूर आए।
दीवार के लिए सही रंग चुनें
किसी भी घर में घुसते ही सबसे पहले जिस चीज पर नजर जाती है, वो है दीवार। दीवार का रंग आपके मेंटल एटीट्यूड को बहुत हद तक प्रभावित करता है। दीवार का रंग चुनते समय आपको सैचुरेशन और ब्राइटनेस का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चटख रंग आपके मस्तिष्क को उत्तेजित करते हैं, जबकि हल्के रंग मस्तिष्क को शांत करते हैं। इसलिए आपको दीवार पर अपना पसंदीदा कलर हल्के रंग में लगवाना चाहिए।
कुछ पौधे जरूर लगाएं
घर में पॉजिटिविटी लाने का सबसे आसान तरीका है पौधे लगाना। अगर आपके पास गार्डेन या बाल्कनी नहीं है, तो आप घर के अंदर ही छोटे-छोटे गमलों में इनडोर प्लांट्स लगा सकते हैं। बहुत सारे इनडोर प्लांट्स को साइंटिफिक रिसर्च में न सिर्फ पॉजिटिविटी के लिए फायदेमंद पाया गया है, बल्कि कई तरह की बीमारियों के लिए भी फायदेमंद पाया गया है। जैसे आप एलोवेरा, लैवेंडर, स्पाइडर आदि पौधे लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में लगाएं ये 7 पौधे, पॉजिटिव एनर्जी और खुशनुमा माहौल के साथ मिलेंगे कई फायदे
भीनी खुश्बू रखें
खुश्बू को बहुत पुराने समय से माहौल को पॉजिटिव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। अगर आप ऊपर बताई सभी टिप्स को मान लेते हैं और घर को उसी अनुसार व्यवस्थित कर लेते हैं, तो बस आपको एक और काम करना है। घर में भीनी-भीनी खुश्बू के लिए कोई सेंट, रूम फ्रेशनर या मिस्ट आदि खरीदकर लाना है। मगर ध्यान दें कि आपको बहुत अधिक केमिकलयुक्त परफ्यूम या सेंट का प्रयोग नहीं करना है, बल्कि नैचुरल फ्रैग्रेंस का प्रयोग करना है। आप चाहें तो घर में ही कुछ खुश्बू वाले फूल लगा सकते हैं।
Read more articles on Mind & Body in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version