हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी ये 5 काम अगर बहुत ज्यादा करेंगे, तो हो सकता है शरीर को नुकसान

रोजाना की कई आदतें ऐसी हैं, जो आपको हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं। मगर यदि आप इन्हें बहुत ज्यादा करने लगेंगे, तो आपको इनके नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी ये 5 काम अगर बहुत ज्यादा करेंगे, तो हो सकता है शरीर को नुकसान


शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए हममें से ज्यादातर लोग अपने जीवन में कुछ आदतें अपनाते हैं, जैसे- फल और सब्जियां खाना, ब्रश करना, एक्सरसाइज करना आदि। ये आदतें हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं, इसलिए हमें बचपन से ही सिखाई जाती हैं। मगर कई बार फिटनेस का भूत ऐसा सिर चढ़ता है कि कुछ लोग इन कामों को जरूरत से ज्यादा करने लगते हैं, जिसका परिणाम या तो उन्हें बीमार होकर भुगतना पड़ता है या कोई शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 आदतें, जो वैसे तो हेल्दी मानी जाती हैं, मगर यदि इन्हें जरूरत से ज्यादा करें, तो शरीर के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकती हैं।

ज्यादा ब्रश करना

दांतों को साफ करने के लिए और मुंह को बैक्टीरिया फ्री बनाने के लिए आप रोजाना ब्रश करते हैं। मगर यदि आप बहुत ज्यादा ब्रश करने लगें या तेज दबाव बनाकर ब्रश करने लगें, तो आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक दिन में 2 बार ब्रश करना पर्याप्त है। एक बार सुबह उठने के बाद और दूसरी बार रात में सोने से पहले। इसके अलावा अगर आप बहुत तेज गति से या ताकत लगाकर ब्रश करते हैं, तो इससे दांतों की ऊपरी प्रोटेक्टिव पर्त इनेमल डैमेज हो जाता है और कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: खान-पान की ये 8 गलत आदतें बना रही हैं आपकी हड्डियों को कमजोर

ज्यादा फल-सब्जी खाना

फलों और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मगर यदि आप को अचानक हेल्दी होने या वजन घटाने का जोश चढ़े और आप रोजाना बहुत अधिक फल और सब्जियां खाने लग जाएं, तो भी ये आपके लिए नुकसानदायक है। दरअसल फलों-सब्जियों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो कि आपके पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद है। मगर बहुत ज्यादा फाइबर खाने से आपका पेट इसे नहीं पचा पाता है और पेट में दर्द, कब्ज या मल त्याग के समय दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बहुत अधिक सोना

स्वस्थ शरीर के लिए एक दिन में 7 से 9 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। अगर आप इससे कम सोते हैं, तो आपकी सेहत के लिए ये आदत अच्छी नहीं है। मगर समस्या ये है कि कम सोने की ही तरह ज्यादा सोना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप बहुत ज्यादा सोते हैं, तो इससे आपके शरीर में दर्द, मोटापा, अल्जमाइमर, याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सोने से जहां एक तरफ आपका मूड और शरीर रिफ्रेश हो जाता है, वहीं ज्यादा सोने से उल्टा आपमें थकान और आलस बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद आप भी करते हैं ये 5 काम, तो बीमारियों के लिए रहिए तैयार

ज्यादा एक्सरसाइज

रेगुलर एक्सरसाइज करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन दिनभर में 30 मिनट की हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज या 1 घंटे की लो-इंटेंसिटी एक्सरसाइज काफी है। अगर आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं, तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि अगर आप हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो आपको दिन में किसी एक समय ही एक्सरसाइज करना चाहिए, दोनों टाइम नहीं। दरअसल एक्सरसाइज के समय शरीर की मांसपेशियों और टिशूज में खिंचाव होता है, जिसके कारण ये डैमेज हो जाती हैं। इन्हें रिपेयर होने में समय लगता है। ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे, तो आपको शरीर में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

विटामिन्स का सेवन

विटामिन्स हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। शरीर के ढेर सारे फंक्शन्स बिना विटामिन्स के पूरे नहीं हो सकते हैं। मगर जरूरत से ज्यादा विटामिन्स आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आजकल लोग सामान्य थकान और सुस्ती को भी शरीर में विटामिन्स की कमी समझ लेते हैं और बाजार या टीवी में दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों के चक्कर में बिना डॉक्टर की सलाह लिए मल्टी-विटामिन कैप्सूल्स या दवाओं का सेवन करने लगते हैं। ऐसे में जो विटामिन्स शरीर में पहले से पर्याप्त रूप से मौजूद हैं, उनकी रोज-रोज अधिकता आपको कई दूसरी तरह की समस्याए देने लगती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन की दवाएं न खाएं।

Read more articles on Mind Body in Hindi

Read Next

Bath Bombs Benefits: तनाव को दूर करने से लेकर त्‍वचा के लिए फायदेमंद है बाथ बॉम्‍ब, जानें 7 अन्‍य फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version