
आपके खानपान का असर आपकी हड्डियों पर भी पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है मगर कई बार खान-पान की गलत आदतों के कारण आपकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं।
आपके खानपान का असर आपकी हड्डियों पर भी पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है मगर कई बार खान-पान की गलत आदतों के कारण आपकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं। हमारी हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से या फिर बढ़ती उम्र में ये मिनरल खत्म होने लगते हैं। इससे हड्डियां घिसने और कमजोर होने लगती हैं। अगर आप भी इनमें से किसी गलत आदत का शिकार हैं, तो सावधान हो जाएं वर्ना आपको भी हड्डियों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
ब्रेड और अन्य बेकरी फूड्स
बेकरी फूड स्वाद में लाजबाव होते हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा और कई प्रकार के हानिकारक तत्व होते हैं जो शरीर की हड्डियों को पोषक तत्वों से भरपूर करने की बजाय उन्हे खोखला बना देते हैं। इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेकरी फूड के स्वाद पर न जायें।
ज्यादा नमक खाना
सोडियम ज्यादा मात्रा में लेने से सबसे पहले तो हमारा ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा ये धीरे-धीरे हमारी हड्डियों को कमजोर करता है। दरअसल ज्यादा मात्रा में सोडियम से कैल्शियम का क्षरण शुरू हो जाता है और ये यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाता है। इसलिए आपको नमक वाली चीजों जैसे प्रॉसेस्ड फूड्स, फास्टफूड्स, पैकेटबंद चीजें आदि का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिेए।
इसे भी पढ़ें:- टॉप 10 कुकिंग ऑयल, जिसमें खाना पकाने से शरीर को मिलता है दोगुना पोषण
चीनी भी है नुकसानदायक
चीनी के ज्यादा सेवन से हमारे शरीर में फास्फोरस की मात्रा प्रभावित होती है और ये शरीर में कैल्शियम को एब्जार्ब करने की क्षमता को कम करती है। इसलिए ज्यादा चीनी खाने वाले लोगों का शरीर कैल्शियम भरपूर लेने के बावजूद उस कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसकी वजह से हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं। इसलिए आपको मीठी चीजें जैसे चॉकलेट्स, टॉफीज, कुकीज, केक, मिठाइयां, शर्बत आदि का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
धूम्रपान
क्या आप जानते हैं पैदा होने से लेकर 30 साल की उम्र तक हड्डियों का विकास किसी ना किसी रूप में होता रहता है। यदि आप कम उम्र में ही नशीले पदार्थों या धूम्रपान का सेवन करने लग जाते हैं तो आपकी हड्डियों का विकास बीच में ही रूक जाता है और हड्डियां टूटने लगती हैं।
चाय, कॉफी और कैफीन वाले आहार
कैफीन, शरीर में पहुंचकर फायदे से ज्यादा नुकसान करती है। अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन से शरीर की हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा कैफीन से शरीर में कैल्शियम नष्ट होने लगता है। कैल्शियम का लेवल कम होने से हड्डियों और मसल्स कमजोर होने लगते हैं। एक शोध के अनुसार, एक साल तक एक दिन में तीन कप कॉफी से अधिक पीना बोन मास डेंसिटी को कम करता है। और इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस के विकास के उच्च जोखिम पर होते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से महिलाएं कमजोर हड्डियों के कारण पीड़ित होती है।
चॉकलेट
रोज चाकलेट खाने की आदत आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आस्ट्रेलिया में किए गए अध्ययन से पता चला है कि रोजाना चाकलेट के सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनके टूटने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें:- धमनियों को साफ करते हैं ये 5 आहार, घटाते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा
सॉफ्ट ड्रिंक्स
सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे सोडा, कोल्ड ड्रिंक आदि जिनमें कार्बोनेट की मात्रा ज्यादा होती है, उनसे भी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है। इन ड्रिंक्स से हमारा लिवर तो खराब होता ही है साथ ही हमारी हड्डियां भी कमजोर होती हैं। इस तरह के ड्रिंक्स में फास्फोरस भी होता है, जो कैल्शियम को नष्ट करता है और हड्डियों को अंदर से खोखला बनाता है।
अल्कोहल
अल्कोहल के ज्यादा सेवन से आपकी हड्डियों को नुकसान हो सकता है। अल्कोहल की मात्रा शरीर में ज्यादा होना बहुत नुकसानदेह होता है। इससे असर आपकी हड्डियों में पड़ने लगता हैं। और कई बार तो इससे आपकी हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हलके से झटके से भी हड्डी टूट जाती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।