हर दिन आप सुबह उठते हैं एक उम्मीद के साथ कि आपका दिन अच्छा गुजरे और आप दिन भर में अपने सभी जरूरी काम पूरे कर लें। सुबह का समय हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि आपकी सुबह जैसी गुजरती है अक्सर पूरे दिन पर उसका असर होता है। यानि अगर आप दिन की शुरुआत ही गलत तरीके से करते हैं, तो आपका पूरा दिन खराब जाता है। अंजाने में आपकी कई आदतें आपका दिन खराब कर देती हैं और आपको पता भी नहीं चलता है। अगर आप भी इनमें से किसी आदत का शिकार हैं, तो आज ही अपनी आदत बदल लीजिए।
अलार्म बंद करके दोबारा सोना
सुबह सही समय पर उठने के लिए आप अलार्म का प्रयोग करते हैं। लेकिन अलार्म बजते ही आप उसे स्नूज कर देते हैं या बंद कर देते हैं और फिर से थोड़ी देर के लिए सो जाते हैं, तो ये एक गलत आदत है और इससे आपका दिन प्रभावित होता है। थोड़ा और सोने के फेर में कई बार आप ज्यादा समय तक सोते रह जाते हैं और फिर आपका काम तय समय के अनुसार नहीं शूरू हो पाता है। सोने से पहले मन में कई बार सोचें कि आपको सुबह कितने बजे उठना है, इससे आपको सुबह उसी समय उठने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:- जानिये क्या हैं पानी पीने के 7 सबसे सही समय
टॉप स्टोरीज़
सुबह झटके से उठना
कई बार जब सुबह आपकी आंख देर से खुलती है और आप देखते हैं कि आपको देर हो गई है, तो आप झटके से उठते हैं। ये आदत गलत है और इसकी वजह से आपको नसों में खिंचाव या अन्य कोई समस्या हो सकती है। आंख खुलने के बाद आपको पहले बिस्तर पर उठकर बैठ जाना चाहिए और दो मिनट तक शरीर को एडजस्ट करने का मौका देना चाहिए। इसके बाद फिर उठकर कोई काम करना चाहिए।
कैफीन का सेवन
सुबह उठकर सबसे पहले दूध और चीनी मिली हुई चाय या कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। सुबह खाली पेट कैफीन के सेवन से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है और इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक नहीं रहता है। इसकी बजाय उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास सादा या गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद आप चाहें तो नींबू पानी पी सकते हैं। इससे पेट साफ होगा और शरीर आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी भी कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:- खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 5 काम
दिनभर की प्लानिंग न करना
कई बार आप दिन के कामों की शुरुआत कर देते हैं मगर आपको पता नहीं होता है कि आपको दिन में क्या करना है। इसलिए हमेशा सुबह उठकर अपने दैनिक जरूरी काम निपटाकर आपको सबसे पहले अपने दिनभर के कामों की एक रूप-रेखा बनानी चाहिए। अगर आपके सारे काम पहले से तय रहेंगे, तो आपको काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
ब्रेकफास्ट छोड़ देना
अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं तो आपको दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होगी, भले ही आपने खाने में भरपेट भोजन कर लिया हो। असल में सुबह के समय पेट पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए तैयार होता है। ऐसे में अगर आप नाश्ता छोड़ देते हैं तो इससे शरीर को दिन भर के काम के लिए ऊर्जा नहीं मिल पाती है और आपको दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living in Hindi