कितने घंटे की नीदं है स्वास्थ्य के लिए अच्छी, जानें एक्सपर्ट् की राय

अच्छी व भरपूर नींद लेना हर किसी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अच्छी नींद के कई फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कितने घंटे की नीदं है स्वास्थ्य के लिए अच्छी, जानें एक्सपर्ट् की राय


अच्छी व भरपूर नींद लेना हर किसी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अच्छी नींद के कई फायदे हैं। यह बात कई वैज्ञानिक शोधों में प्रमाणित हो चुकी है। भरपूर नींद लेने से आप ज्यादा स्वस्थ और सुंदर हो सकते है। गहरी नींद सोने वाला दिन भर तरोताजा महसूस करता है। उसका मन प्रसन्न रहता है, वह कई रोगों से भी दूर रहता है। उसके शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। हर काम में उसका मन भी लगा रहता है। शरीर को रिचार्ज करने और स्वस्थ बनाने के लिए भी भरपूर नींद बहुत जरूरी है। आइए हम आप को बताते है कि भरपूर नींद लेने के क्या फायदे है।

इसे भी पढ़ें : जानिये क्या हैं पानी पीने के 7 सबसे सही समय

  • जिस तरह व्यायाम शरीर के लिए जरूरी है, उतना ही जरूरी है आराम और नींद। कारण, सोते समय हमारे शरीर की कोशिकाओं की रिपेर्यंरग होती है। 
  • प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की नींद शरीर को स्वस्थ रखती है। कम नींद शरीर में तनाव व विकार पैदा करती है और बीमारियों को बुलावा देती है। जो लोग ज्यादा शारीरिक परिश्रम करते हैं, उन्हें कम से कम लगभग 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 
  • अच्छी नींद के लिए शाम को हल्का व्यायाम या सैर करें। गर्मियों के मौसम में स्नान करें, टीवी और लैपटॉप का प्रयोग रात को कम करें। संगीत सुनें या किताब पढ़ें। 
  • अच्छी नींद के लिए सोने से पहले चिंतामुक्त होना भी जरूरी है। चिंतामुक्त होने के लिए जरूरी है कि आप मन में सकारात्मक विचारों को लाएं। निराशावादी विचारों को मन में महत्व न दें। याद रखें, नफरत के विचार आपको बेचैन करते हैं और ये नींद में बाधक हैं।

इसे भी पढ़ें : पीछे की पॉकेट में रखते हैं पर्स, तो हो सकते हैं इन 4 बीमारियों के शिकार

बच्चों की मानसिकता पर प्रभाव

बच्चों की मानसिकता पर प्रभाव पर्याप्त नींद न लेने से किशोरों में डिप्रेशन और आत्मविश्वास की कमी आ जाती है। आठ घंटे से कम नींद लेने वाले किशोरों में सिगरेट और शराब की लत ज्यादा पाई जाती है। साथ ही कम नींद लेने वाले विद्यार्थी बात-बात पर उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जबकि पर्याप्त नींद लेने वाले किशोर इन सब से दूर रहते है।भरपूर नींद लेने वालों में बढती उम्र के कई लक्षण पाए जाते है। एक शोध में यह पाया गया कि प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेने वाले 4.5 घंटे से कम सोने वालों की तुलना में लम्बी उम्र जीते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Healthy Living in Hindi

Read Next

पीछे की पॉकेट में रखते हैं पर्स, तो हो सकते हैं इन 4 बीमारियों के शिकार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version