शादी के लिए क्यों 'सबसे अच्छे' होते हैं भारतीय लड़के? ये रहे 5 कारण

भारतीय पुरुषों को शादी के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। दरअसल भारत का सोशल कल्चर और फैमिली स्ट्रक्चर इस तरह है कि शादी के बाद व्यक्ति पश्चिमी देशों की तुलना में घर-परिवार से ज्यादा गहराई से जुड़ा रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शादी के लिए क्यों 'सबसे अच्छे' होते हैं भारतीय लड़के? ये रहे 5 कारण


भारतीय लड़कों को शादी के लिए बेस्ट माना जाता है। इसका कारण भारत का सोशल कल्चर है। बड़े शहरों की जीवनशैली को छोड़ दें, तो आज भी भारत के ज्यादातर युवा सामाजिक परंपराओं और रिवाजों से जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से वे उम्र भर साथ निभाने, दुख-सुख में साथ रहने और घर-परिवार को जोड़ कर रखने में यकीन रखते हैं। ये बातें हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि हाल में हुए एक अध्ययन में इसका दावा किया गया है। आइए हम आपको बताते हैं क्या हैं इस बात के 5 सबसे बड़े कारण, कि विदेशी लड़कियों को भी भारतीय लड़के खूब पसंद आते हैं।

परिवार से इमोशनली (भावनात्मक रूप से) ज्यादा जुड़े होते हैं

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ज्यादातर भारतीय लड़के, पश्चिमी देशों के ज्यादातर लड़कों के मुकाबले परिवार से भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़े होते हैं। शादी को सफल बनाने के लिए इमोशनल जुड़ाव बहुत जरूरी है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जिन पति-पत्नियों में आपस में जुड़ाव अच्छा होता है, उनके बच्चे ज्यादा अच्छे, स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।

इसे भी पढ़ें:- शादी के बाद ये 5 गलतियां अक्सर बनती हैं कपल्स के मोटापे का कारण, रहें सावधान

अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भागते

ज्यादातर भारतीय लड़के अपनी जिम्मेदारियों से दूर नहीं भागते हैं। दरअसल भारतीय समाज का ताना-बाना ऐसा बुना हुआ है कि यहां लड़कों में जिम्मेदारी का बोध भले पश्चिमी देशों के मुकाबले देर से आता है, मगर एक बार आ जाने के बाद वे इशसे पीछे नहीं हटते हैं। यही कारण है कि अभी भी भारतीय परिवारों में तलाक के मामले पश्चिमी देशों के मुकाबले कम होते हैं।

परंपराओं और रीति-रिवाजों से जुड़े होते हैं

कुछ लोगों को छोड़ दें तो आज भी ज्यादातर भारतीय लड़के देर-सबेर ही सही, मगर अपने परिवार और स्थानीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और त्यौहार-उत्सवों में घुल-मिल जाते हैं। गांवों में तो अभी भी बहुत से लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। ऐसे परिवारों में बच्चे संस्कार और रीति-रिवाज अंजाने में ही सीखते-समझते और अपनाते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:- रिश्तों में अक्सर झगड़े का कारण बनती हैं ये 5 गलतियां, जानें क्या है समाधान

जीवन भर साथ निभाते हैं

भारतीय परिवारों में कुछ मामलों को छोड़ दें, तो ज्यादातर लोग अपने जीवनसाथी का साथ पूरे जीवन निभाते हैं। इनमें आपस में लड़ाई-झगड़े, मन-मुटाव और बहस भी होती रहती हैं, मगर फिर भी ज्यादातर लोग पूरे जीवन परिवार नामक संस्था से जुड़े होते हैं।

बच्चों की अच्छी परवरिश करते हैं

पहले ऐसा जरूर था कि सामान्य मध्यमवर्गीय भारतीय परिवारों में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते थे। मगर हाल के 10-15 सालों में भारतीय युवाओं की सोच में इस चीज को लेकर काफी बदलाव आया है। भारतीय पुरुष शादी के बाद अपने परिवार और बच्चों की अच्छी परवरिश करते हैं। मध्यमवर्गीय परिवार अब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर मां-बाप अपनी निजी जरूरतों को भूलकर बच्चों को अपने से बेहतर जीवनशैली देने की कोशिश करते हैं।

Read More Articles On Relationship Tips in Hindi

Read Next

करियर और प्यार के बीच ऐसे बिठाएं तालमेल, आड़े नहीं आएगा कोई भी रिश्ता

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version