पुरुष समाज का एक अभिन्न हिस्सा है और लोगों के बीच अपनी प्रतिष्ठा बनाने के लिए उसे कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कई कारण ऐसे होते हैं, जिसके कारण उसे समाज में शर्मिंदगी का भी एहसास होता है। पुरुष के लिए जरूरी है कि वह अपने शरीर या आपनी आदतों से जुड़ी कुछ बातों पर ध्यान दे ताकि उसके पास के लोग उसके बारे में अपनी धारणाओं का निर्माण कर सकें। हम आपको पुरुषों से जुड़ी पांच आम समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे उन्हें रोजाना दो-चार होना पड़ता है।
पीठ पर बाल (Back Hair)
20 से 30 साल की उम्र के लड़कों की पीठ के बाल उनकी नियति के बारे में बताते हैं। कुछ के पीठ पर बालों के गुच्छे होते हैं या कुछ की पीठ पर बहुत से बाल होते हैं या फिर कुछ की पीठ पर बहुत ही घने बाल होते हैं। क्या यह महिलाओं को आकर्षित करते है या फिर इनके कारण आपको शर्मिंदगी झेलने पड़ती है? अगर आप इस समस्या से खुद को मुक्त करना चाहते हैं, तो लेजर तरीके के जरिए बालों को हटा या फिर उन्हें पतला कर सकता है या इसे पूरे तरीके से हटा सकता है और परिणाम लगभग स्थायी हैं। सस्ते विकल्पों में वैक्सिंग, हेयर रिमूवल क्रीम और रेज़र शामिल हैं, जिसके परिणाम कुछ हफ्तों तक रहते हैं।
पेट के आस-पास जमा फाट या बीयर बेली (Beer Belly)
बीयर बेली पाने के लिए आपको बीयर पीने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कमर के आस-पास फैट पुरुषों के अधिक जमा होता है। दुर्भाग्य से बेली फैट ह्रदय रोगों के खतरे को बढ़ाता है, विशेषकर आपकी कमर का साइज 40 इंच से ज्यादा हो तो। लेकिन आपके लिए एक अच्छी खबर ये है कि अगर आप वजन घटाने की योजना का पालन करें तो आपका बेली फैट आसानी से कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः पुरुषों को इनफर्टिलिटी के इन 5 लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें बचाव के उपाय
जरूरत से ज्यादा पसीना निकलना (Excessive Sweating)
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक पसीना बनता है। यह बात बिल्कुल सही है। लेकिन अगर आपको हमेशा अपने हाथों को पोंछने की ज़रूरत होती है या अक्सर आप कपड़ों के जरिए पसीना पोंछते हैं तो आपको कहीं न कहीं शर्मिंदगी का सामना करना भी पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा पसीना आने को हाइपरहाइड्रोसिस भी कहते हैं। भावनाएं या गर्मी या किसी भी तरह से आपको अधिक पसीना आ सकता है। यह आमतौर पर आर्मपिट, हथेलियों या तलवों को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य पेशेवर के माध्यम से इसका प्रभावी उपचार उपलब्ध है।
रंग न पहचान पाना (Color Blindness)
कलर ब्लाइंडनेस यानी की रंग न पहचान पाने का मतलब आमतौर पर दुनिया को ब्लैक एंड व्हाइट देखना नहीं होता है। इसका सबसे सामान्य रूप होता है जब हम हरे रंग में लाल रंग आसानी से नहीं पहचान पाते। यह समस्या लगभग 10 लाख पुरुषों को प्रभावित करती है। यह स्थिति पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बेहद कम देखने को मिलती है। इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन अधिकांश लोग इस स्थिति में काम करना सीख जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः पुरुषों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी इन 4 चीजों पर देना चाहिए ध्यान, नहीं तो पड़ सकता है पछताना
खर्राटे लेना (Snoring)
खर्राटे आपके साथ सोने वाले व्यक्ति की नींद खराब करने का एक निश्चित ही सबसे आम रूप है और पुरुषों के इसमें अपराधी होने की अधिक संभावना रहती है। ज्यादातर मामलों में, खर्राटे लेना हानिकारक नहीं है। लेकिन नियमित रूप से खर्राटे आपकी नींद की गुणवत्ता को कम कर सकते हैं। यह अधिक गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है जिसे स्लीप एपनिया कहा जाता है। अगर आपको लगता है कि खर्राटे आपको या आपके साथी की नींद में खलल डाल रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Read More Articles On Men's Health In Hindi