पुरुषों को इनफर्टिलिटी के इन 5 लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें बचाव के उपाय

पुरुषों में इनफर्टिलीटी एक ऐसी समस्या है, जिससे न केवल उनका घर बल्कि समाज में उनके सम्मान को भी ठेस पहुंचती है। अगर आप भी जरूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं या फिर तनाव के शिकार हैं तो आप भी इस गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को इनफर्टिलिटी के इन 5 लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें बचाव के उपाय

तेजी से बदलती जीवनशैली और ऑफिस के कार्यों के कारण मौजूदा दौर में पुरुषों को मानसिक स्वास्थ्य से लेकर शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काम को लेकर तनाव, घर की दिक्कतों के चलते पुरुष कई बार ऐसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं, जिसके चलते उनका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित होता है। जी हां, तनाव के कारण पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो जाती है, जिसके चलते उनका घर बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाता है।

पुरुषों में इनफर्टिलीटी एक ऐसी समस्या है, जिससे न केवल उनका घर बल्कि समाज में उनके सम्मान को भी ठेस पहुंचती है। अगर आप भी जरूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं या फिर तनाव के शिकार हैं तो आप भी इस गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं। अगर आप इनफर्टिलिटी जैसी समस्या से अनजान हैं तो हम आपको इसके लक्षणों के बारे में बताने जा रहे रहैं, जिसके जरिए आप जान सकते हैं।

शरीर में बदलाव शुरू होना

अगर आप कुछ दिनों से देख रहे हैं कि आपके बॉडी स्ट्रक्चर में बदलाव आ रहे हैं  जैसे चेहरे से बालों का कम होना या छाती पर ज्यादा उभार आना तो आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें क्योंकि यह पुरुषों में  इनफर्टिलिटी का लक्षण है। 

संबंध बनाने में समस्या 

अगर आपका वैवाहिक जीवन पहले के मुकाबले कठिन हो गया है मतलह कि संबंध बनाने के दौरान आपको परेशानी हो रही है या आपमें संबंध बनाने की इच्छा पैदा नहीं हो रही तो आप इनफर्टिलिटी का शिकार हैं।

इसे भी पढ़ेंः पुरुषों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी इन 4 चीजों पर देना चाहिए ध्यान, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

गांठ और सूजन होना

टेस्टिकल या उसके आसपास दर्द, सूजन या गांठ होना भी इनफर्टिलिटी का लक्षण हो सकता है।

सांस लेने में दिक्कत 

अगर आप अपनी छाती के आस-पास के हिस्से में दर्द महसूस कर रहे हैं या आपके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया,  जिससे आपको सांस लेने में समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें यह इनफर्टिलिटी का लक्षण हो सकता है।

महिला का गर्भवती न होना 

असुरक्षित संबंध बनाने के बावजूद अगर महिला गर्भवती नहीं होती है तो आप इनफर्टिलिटी का शिकार हैं।

इनफर्टिलिटी के इन लक्षणों पर गौर कर परेशानी आपकी समझ में आ सकती है। इनफर्टिलिटी का इलाज मुमकिन है लेकिन इसका वक्त पर शुरू किया जाना बेहद जरूरी है। अगर आपको इनफर्टिलिटी के लक्षण दिखाई हैं तो आप इन चुनिंदा तरीके से इसे दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः  पुरुषों में इन 5 बीमारियों का खतरा रहता है सबसे ज्‍यादा, जानें कारण और लक्षण

अगर आप  इनफर्टिलिटी का शिकार हैं तो आपके हॉर्मोन में कुछ बदलाव हुए होंगे, जिसके लिए डॉक्टर्स हॉर्मोन्स का डोज देते हैं, जो आपको इस समस्या से बचाने में सहायक हैं।

  • स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए डॉक्टर दवाएं देते हैं। 
  • दवाओं की मदद से पुरुष अपनी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।  
  • जांच में अगर स्पर्म काउंट कम पाया जाता है तो ऐसे में डोनर स्पर्म की मदद ली जा सकती है। 
  • इनफर्टिलिटी की समस्या के निदान के लिए विट्रो फर्टीलिज़ेशन (VF) की मदद ली जा सकती है, जिससे यह समस्या खत्म हो सकती है। 
  • इंफेक्शन की समस्या हो तो एंटीबायोटिक लें क्योंकि डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं।

इनफर्टिलिटी की समस्या को डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ अपनी डाइट में बदलाव कर भी ठीक किया जा सकता है। चूंकि इन आहार में कुछ जरुरी पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो इस समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

  • मछलीः  समुद्री मछलियों में पाया जाने वाला फैटी एसिड और ओमेगा 3 स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है, जिससे इनफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। 
  • अनारः  अनार में मौजूद विटामिन और मिनरल इनफर्टिलिटी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
  • कद्दूः कद्दू में पाए जाने वाले जिंक भी स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • ब्रोकलीः  ब्रोकली में मौजूद फाइटोस्टेरॉल हॉर्मोन के स्तर को ठीक बनाए रखने में मददगार हैं इसलिए नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन भी इस समस्या को दूर करने में लाभ प्रदान करता है।

Read More Articles On Men's Health In Hindi 

Read Next

International Men’s Health Week: पुरुषों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी इन 4 चीजों पर देना चाहिए ध्यान, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Disclaimer