Doctor Verified

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुषों को जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

आजकल पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। यहां जानिए, फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुषों को क्या खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुषों को जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, खराब खानपान और प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो रही है। बीते कुछ सालों में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्याओं का सीधा असर शुक्राणु संख्या, क्वालिटी और गतिशीलता पर पड़ता है, जिससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। मेडिकल साइंस में पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं, जिनमें सही आहार, एक्सरसाइज और तनावमुक्त लाइफस्टाइल शामिल है। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. तनिमा सिंघल से जानिए, पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

1. आंवला

आंवला, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स को बढ़ाता है, जो शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करते हैं। आंवले का नियमित सेवन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है, जो पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए लाभदायक है अलसी, जानें इसके फायदे-नुकसान और सेवन का तरीका

2. पनीर

प्रोटीन से भरपूर पनीर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही शुक्राणुओं की क्वालिटी में सुधार करता है। पनीर में कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। यह शरीर में ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शारीरिक और यौन स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। NCBI की एक रिपोर्ट में भी पनीर को पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक माना गया है।

Amla

3. अनार

अनार को प्रजनन स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शुक्राणुओं की गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। NCBI की एक रिपोर्ट में अनार को पुरुषों में फर्टिलिटी के लिए लाभकारी बताया गया है। अनार रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे यौन अंगों में ऑक्सीजन और पोषण की सही मात्रा पहुंचती है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद होता है घी, डाइट में इस तरह से करें शामिल

4. पालक

पालक में फोलेट और आयरन की उच्च मात्रा होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ ही प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। फोलेट शुक्राणुओं के विकास और उन्हें हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। पालक पुरुषों में सेक्स ड्राइव को बढ़ाती है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।

5. बादाम और अखरोट

बादाम और अखरोट दोनों ही नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन E से भरपूर होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व शुक्राणुओं की गतिशीलता और संख्या को बढ़ाने में मदद करते हैं। NCBI की एक रिपोर्ट में अखरोट और बादाम जैसे नट्स को पुरुषों के लिए लाभकारी बताया गया है। अखरोट में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पुरुषों में यौन क्षमता को बढ़ाते हैं और शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं।

निष्कर्ष

इन पांच फूड्स का नियमित सेवन न केवल पुरुषों के सामान्य स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि उनके प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। एक बैलेंस डाइट, जिसमें इन पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा हो, पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही इन खाद्य पदार्थों के फायदों को मान्यता देते हैं।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

खूबसूरत होंठ पाने के लिए लिप सर्जरी कराने की सोच रही हैं? पहले जान लें इसके कुछ नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version