गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होता है तो वजह हो सकती है युवुला में सूजन, जानें इसके लिए 5 घरेलू उपाय

अगर आपको गले के पिछले हिस्से में कुछ फंसा हुआ महसूस होता है, तो यह यूवुला में सूजन की समस्या हो सकती है। जिसको कुछ घरेलू उपचार से सही किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होता है तो वजह हो सकती है युवुला में सूजन, जानें इसके लिए 5 घरेलू उपाय


हमारे मुंह में अंदर की ओर एक छोटी सी जीभ जैसी बनावट को यूवुला कहते हैं। उसमें सूजन के कारण निगलने में परेशानी या कभी-कभी गले में कुछ फंसा हुआ सा महसूस होने लगता है। ये गले की हड्डी नहीं होती, ये मांस का टुकड़ा होता है। अगर आप मुंह खोलकर दर्पण में देखेंगे तो आप यूवुला को साफ़ तौर पर देख पाएंगे। अगर यूवुला में सूजन आ जाए तो गले में कई तरह की दिक्कते पनपने लगती हैं। जिससे कभी कभी बोलने में भी असुविधा हो सकती है। यूवुला की मदद से मुंह का खाना अंदर की ओर धकेलना सम्भव हो पाता है। ये झिल्ली और मांसपेशियों के ऊतक से बना होता है। ये काफी लचीला होता है। हमारे शरीर में ऐसी कई प्रतिक्रियाएं होती हैं, जिनकी वजह से यूवुला में सूजन हो जाती है। आज हम आपको यूवुला की सूजन से जुड़े कारण और उपचार बताएंगे। जिनकी जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

pain in throat

यूवुला में सूजन का कारण (Causes Of Swollen Uvula)

ऐसे कई तरह के संक्रमण होते हैं, जिनकी वजह से सांस लेने के रास्ते में या गले में खराश की समस्या होने लगती है। ये समस्या तब और ज्यादा बढ़ने लगती है जब यूवुला में सूजन होने लगती है। सर्दियों के मौसम में समस्या आम होती है। इससे जेनेटिक्स, एलर्जी, मुंह का सूखापन होने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा भी ऐसे कई कारण हैं, जिससे परेशानी बढ़ने लगती हैं। जैसे ज्यादा धूम्रपान करना, ज्यादा शराब का सेवन करना, जहरीली हवा में सांस लेना, गले या यूवुला में चोट लगना, एलर्जी होना।

क्या है लक्षण? (Symptoms Of Swollen Uvula)

यूवुला में सूजन के लक्षण को पहचान कर आप उसका अच्छे से इलाज कर सकते हैं।

    • गले में किसी चीज के फंसे होने का एहसास।
    • कुछ भी निगलने में परेशानी होना।
    • सांस लेने में तकलीफ होना।
    • गले में खुजली या जलन होना
    • गले में खराश होना।
    • गले में टॉन्सिल की समस्या होना।
    • लार का ज्यादा निकलना।

इसे भी पढ़ें- Gargling: इन 6 पानी के गरारे करने से गले की हर समस्या होती है दूर, जानें इनके लाभ

कैसे करें उपचार? (Treatment for Swollen Uvula)

यूवुला की ज्यादातर समस्या सबसे ज्यादा शरीर के अंदर होने वाले संक्रमण या किसी और वजह से भी हो सकती है। इसका घरेलू और प्राकृतिक उपचार भी आपके काम आ सकता है। ये उपचार क्या हैं, आइये जानते हैं।

1. नमक के पानी से करें गरारे (Gargle Soothe Swollen Uvula)

यूवुला की समस्या से निजात पाने के लिए गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें। नमक को पानी के साथ कुछ सेकेंड के लिए गरारे करें। इस प्रक्रिया को बार बार दोहराएं। आप हर रोज दो से तीन बार इसे कर सकते हैं। इससे संक्रमण से होनी वाली सूजन से राहत मिलती है।

2. शहद वाली चाय (Honey Tea Reduces Uvula pain)

honey tea for throat

गरमा गरम शहद वाली चाय पीने से आपको गले में आराम मिल सकता है। इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंद की चाय पत्ती, को एक कप पानी मिलाएं। पानी को खुलाने के बाद उसमें शहद डाल लें। फिर इस चाय का सेवन करें। आप इस चाय को हर रोज तीन से चार बार पिएं। इससे गले के संक्रमण सुर सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Burning Throat: इन 6 कारणों से होती है गले में जलन, जानें इसके लक्षण और उपचार

3. बर्फ से मिलेगी राहत (Use To Soothe Throat)

बर्फ के क्यूब्स को चूसने से भी गले में दर्द से राहत मिलती है। बर्फ की ताह्सीर गर्म होती है। जो फायदेमंद होता है। आप हर रोज एक से दो बाद इस उपचार को आजमा सकते हैं। इससे गले में खराश कम हो जाती है साथ यूवुला की सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है।

4. लहसुन दे यूवुला सूजन में आराम (Garlic Reduces Swelling in Uvula)

garlic for throat

लहसुन की कली के साथ दो लौंग चबाने से आपके गले में राहत मिलेगी। आप हर रोज एक बार इसे चबा चबाकर खाएं। लहसुन और लौंग से संक्रमन से पैदा होने वाले रोगाणु से निपने में मदद मिलती है। साथ ही यूवुला की सूजन भी कम होती है।

5. तुलसी के पत्ते हैं फायदेमंद (Bassil Leaves Alleviates Symptoms)

एक कप पानी में मुट्ठीभर तुलसी के पत्ते को अच्छे से उबाल लें। इसे थोडा गुनगुना होने तक ठंडा कर लें और फिर इसे पिएं। आप अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हर रोज एक से दो बार पिएं। तुलसी रोगाणुरोधी गुणों के भरपूर होती है। जो संक्रमण के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।

ये कुछ ऐसे उपाय हैं जिनकी मदद से आप यूवुला में सूजन को कम कर सकते हैं। साथ आप इसके बढ़ते लक्षणों पर भी ब्रेक लगा सकते हैं। अगर फिर भी आपको आराम न मिले तो किसी अच्छे विशेषज्ञ से सलाह लेने में देरी ना करें।

Read more on Home Remedies in Hindi

 

 

 

Read Next

नाक और कान में सरसों का गुनगुना तेल डालने के फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

Disclaimer