हम सबकी जिंदगी में कुछ रिश्ते अन्य रिश्तों से खास होते हैं। हर रिश्ते में छोटी-मोटी नोक-झोक तो लगी रहती है। मगर जिस इंसान को आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और जिस पर भरोसा करते हैं, उसके व्यवहार में अगर अचानक बदलाव आ जाए, तो आपको अजीब लगता है। ऐसे में आप समझ नहीं पाते हैं और कई बार गलत फैसले ले लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्तो को संजो सकते हैं।
सही हो बातचीत का तरीका
बातचीत एक ऐसा तरीका है जो सभी समस्याओं का समाधान साबित होता है। यह एक स्वस्थ रिश्ते के सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक है। हालांकि, हर कोई नहीं जानता कि कैसे सही ढंग से संवाद करना चाहिए। हेल्दी और खुश कपल्स इस चीज की वेल्यू जानते हैं, इसलिए इसे अपनाते भी है। वे एक दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर भी करते हैं और बताते भी हैं। आगे बढ़ने और बढ़ाने के लिए, हर कपल्स को अपनी भावनाओं के बारे में सचमुच बात करने में सक्षम होना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कितना अजीब या असहज महसूस लगे। यह टिप्स रिश्ते को लंबा और हैप्पी बनाती हैं।
टॉप स्टोरीज़
इज्जत देना है जरूरी
भले ही आपको रिलेशनशिप कितना ही पुराना या नया क्यों न हो, इज्जत ऐसा हथियार है जो आपके रिश्ते को हमेशा संभालकर रखेगा। एक सुखद रिश्ते को बनाए रखना मतलब है कि अपने साथी के समय, दिल, चरित्र और उसके विश्वास का सम्मान करना। आजकल लोग बोल्ड और स्वतंत्रता की अंधी दौड़ में इज्जत देना भूल जाते हैं। जो ब्रेकअप का सबसे बड़ा कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें : करीना कपूर से सीखें सौतेले बच्चों के साथ कैसे बनाते हैं अच्छी बॉडिंग
क्वॉंटिटी नहीं बल्कि क्वॉलिटी वक्त बिताएं
यह बात जानते हैं तो सब हैं लेकिन इसे अप्लाई नहीं कर पाते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप और आपके साथी कितना समय साथ में बिताते हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप कितना क्वॉलिटी वक्त साथ में बिता रहे हैं। आजकल वर्किंग कपल्स के बीच यह एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। क्वॉलिटी वक्त न बिताने के कारण रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप दो गहरे कनेक्शन को बनाए रखने के लिए एक साथ अभी भी आकर्षक समय व्यतीत कर रहे हैं।
खुद बिताएं अकेले वक्त
अपने साथी के साथ समय बिताना महत्वपूर्ण है। लेकिन उतना ही महत्वपूर्ण है अकेले वक्त बिताना। अपनी खुद की चीजें करने और स्वतंत्र बने रहने में सक्षम होना बहुत महत्वपूर्ण है। आपका रिश्ता चाहे कितना ही खास क्यों न हो लेकिन जब तक आप निर्भरता पर टिके रहेंगे तब तक लड़ाई झगड़े होना आम बात है। जब जोड़े एक साथ बहुत अधिक समय बिताते हैं, तो यह एक अस्वास्थ्यकर कोडपेन्डेंस बना सकता है।
इसे भी पढ़ें : तलाक के बाद एक्स पति से मिल रहे हैं तो ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं बिगड़ेगी बात
प्रशंसा करना
अक्सर, हम अपने जीवन में अन्य लोगों को यह बताना भूल जाते हैं कि हम उनकी सराहना करते हैं। हम इसे सोचते हैं, लेकिन हमें इसे जताना याद नहीं रहता है। कभी कभी यह हमारे रोमांटिक रिश्तों के बीच भी आ जाता है। अपने पार्टनर को यह जरूर बताएं कि उसकी कामयाबी या सफलताएं आपके लिए कितनी मायने रखती है। इसे आप फेस टू फेस, फोन, फूल देकर, मैसेज, मेल या कार्ड के द्धारा बता सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Relationship In Hindi