जिम से नहीं बल्कि इन 5 फूड से कम करें पेट की चर्बी

यदि आप कुछ विशेष आहार को अपने खाने में शामिल करते हैं तो कुछ दिनों के बाद, आपको अपने पेट के आकार में फर्क दिखेगा। लेकिन यहाँ आप यह बात भी समझना होगी कि रातों रात आपका पेट अंदर नहीं होगा। इसमें थोड़ा समय लगता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जिम से नहीं बल्कि इन 5 फूड से कम करें पेट की चर्बी


कुछ लोग पेट कम करने के लिए, घंटो एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कोई परिणाम नहीं मिलता। इसलिए ऐसे लोगों को एक्सरसाइज के अलावा, जीवन-शैली और आहार में भी उचित परिवर्तन करना जरुरी होता है। यदि आप कुछ विशेष आहार को अपने खाने में शामिल करते हैं तो कुछ दिनों के बाद, आपको अपने पेट के आकार में फर्क दिखेगा। लेकिन यहाँ आप यह बात भी समझना होगी कि रातों रात आपका पेट अंदर नहीं होगा। इसमें थोड़ा समय लगता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। मांसाहारी लोग इसे मछली के जरिए ले सकते हैं। मछलियों में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा जो लोग शाकाहारी हैं वे अखरोट, पत्ता गोभी व फूल गोभी आदि का सेवन कर सकते हैं।

खूब हरी सब्जियां खायें

अपने आहार में खूब सारी फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। फल और सब्जियां खाना, स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट भरा-भरा रहता है और साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा मिनरल और विटामिन मिलता है।

इसे भी पढ़ें:  वजन बढ़ने के डर से फीकी नहीं होंगी होली की डिश, ये हैं 5 टिप्स

करौंदा

लाल रंग की खट्टी बेरी, जिसे क्रेनबेरी या करौंदा कहा जाता है, इसके जूस में ऑर्गेनिक एसिड काफी मात्रा में होता है, जो डायजस्टिव एंजाइम को बढ़ावा देता है। यह एंजाइम खाने को पचाने में मदद करती है और इससे शरीर में जमा अतिरिक्त वसा भी समाप्त होता है।

जंकफूड को कहें ना

अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो जंकफूड से दूरी बनाए रखें क्योंकि जंकफूड तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है। कोशिश करें कि कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ही करें। इसके अलावा, सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खाना चाहिए।

दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें

पेट पर जमे फैट को कम करने के लिए नींबू पानी एक बेहतर विकल्प है। यदि आप सुबह के समय गुनगुने नींबू पानी का सेवन करेंगे तो आपको जरूर फ़ायदा मिलेगा। ऐसे में हर रोज सुबह इसका सेवन करने से, मेटाबोलिज्म तो ठीक होता ही है, साथ ही आपके पेट पर जमे फैट भी कम होंगे।

इसे भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से कभी न घटाएं वजन, लिवर हो जाएगा खराब

मीठे से पहरहेज करें   

यदि आप शरीर में जमी चर्बी कम करना चाहते हैं, तो मिठाई से दूर रहें। मीठे पदार्थ, शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा करते हैं। यह चर्बी शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे पेट और जांघों पर जमा हो जाती है और हमारे लिए मोटापे का कारण बनती है।

सुबह-सुबह कच्चा लहसुन खायें

सुबह-सुबह रोजाना लहसुन की दो तीन कलियां चबाना और ऊपर से नींबू पानी पीना, आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे वजन और तेजी से कम होने लगता है। इसके साथ ही शरीर में रक्त प्रवाह भी तेज हो जाता है।

इसके अलावा, सुबह-शाम की सैर शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखती है। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात को खाने के बाद तुरंत सोने की जगह कुछ देर टहलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर पाएंगे और पेट की अतिरिक्त चर्बी को भी कम किया जा सकता है।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Loss In Hindi

 

Read Next

इन 4 कारणों से बढ़ रहा है मोटापा, ऐसे पाएं छुटकारा

Disclaimer