अपर लिप्स पर बाल आपकी खूबसूरती के लिए दाग बन सकते हैं। इसलिए अधिकतर महिलाएं अपने अपर लिप्स के बालों को थ्रेड या फिर वैक्स से हटाती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं ब्लीच से भी अपने अनचाहे बालों को हटाने की कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं, अगर उन्हें अपर लिप्स के बालों को जल्दी में हटाना होता है, तो वे हेयर रीमूवल क्रीम या फिर लेजर का सहारा ले लेती हैं, जो काफी ज्यादा नुकसानदेय हो सकता है। इन सभी उपायों से आपको काफी दर्द झेलना पड़ता है, साथ ही आपके लिप्स पर दाग-धब्बे होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप अपर लिप्स के हेयर को हटाना चाहती हैं, तो घरेलू उपाय का सहारा लें। इन उपायों से आपके अपर लिप्स के हेयर आसानी से हट जाएंगे, जिससे किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होगा। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-
1. बेसन, हल्दी और दही
अपर लिप्स के हेयर्स को हटाने के लिए कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी और एक चम्मच दही मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने अपर लिप्स के हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। करीब 15 से 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को लिप्स पर लगाए रखें और बाद में धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपके अपर लिप्स के बाल हट जाएंगे।
2. हल्दी और दूध
एक कटोरी में 2 चुटकी हल्दी पाउडर को दूध के साथ मिलाकर लिप्स पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जब आपके लिप्स पर हल्दी और दूध सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से रगड़कर पानी से धो लें। सप्ताह में 3 से 4 दिन ऐसा करने से आपके अगर लिप्स के बाल हट जाएंगे।
इसे भी पढ़ें - स्किन को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये ड्रिंक, स्किन की परेशानी होगी दूर और चेहरे पर आएगी निखार
3. चीनी और नींबू
कटोरी में 1 चम्मच चीनी लें। इसमें 1 नींबू का रस मिक्स करें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करके ओवन में रखें। जब चीनी पिघल जाए, तो इसे ओवन से निकाल लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके बाल अच्छे से साफ हो जाएंगे।
4. शहद और नींबू
अपर लिप्स के हेयर्स को हटाने में शहद काफी असरकारी हो सकता है। इसके लिए कटोरी में 1 बड़ा चम्मच शहद लें। इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने अपर लिप्स पर 20 मिनट के लिए लगा हुआ ही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपर लिप्स को साफ करें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका प्रयोग करें। इससे आपको काफी ज्यादा फर्क नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें - नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, शरीर की थकान और स्किन की समस्या होगी दूर
5. आलू का रस
इस पेस्ट को तैयार करने के लिए 1 चम्मच दाल को रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इसमें से पानी निकालकर इसमें आलू का रस और नींबू का रस मिक्स करके इसे अच्छे से पीस लें। अब इसमें शहद डाल लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट के बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करके पानी से धो लें।
Read More Article On Skin Care In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version