आंखों के देखने की क्षमता बढ़ाते हैं ये 5 आहार, बुढ़ापे तक साथ देगी आपकी नजर

आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स वाले आहार खाने जरूरी हैं। जानें 5 आहार, जिन्हें खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आपकी आंखें बुढ़ापे तक स्वस्थ रहती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के देखने की क्षमता बढ़ाते हैं ये 5 आहार, बुढ़ापे तक साथ देगी आपकी नजर


आंखों के देखने की क्षमता अगर समय से पहले कमजोर हो जाए, तो बहुत परेशानी होती है। आंखों की पीछे बहुत महीन तंत्रिकाएं होती हैं, जो देखने में मदद करती हैं। समय के साथ ये तंत्रिकाएं अपनी क्षमता खो देती हैं इसलिए बुढ़ापे में लोगों को सही से नहीं दिखाई देता है। मगर कई बार पोषक तत्वों की कमी से भी आंखें कमजोर हो जाती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लैवेनॉइड्स, विटामिन ए, विटामिन सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैरोटेनॉइड्स वाले आहार खाने चाहिए। आइए आपको बताते हैं कौन सी चीजें खाने से आपको ये सभी पोषक तत्व मिलेंगे और आपकी आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहेंगी।

गाजर खाएं (Carrot for Vitamin A)

गाजर में विटामिन ए भरपूर होता है इसलिए ये आंखों के लिए सबसे अच्छा सुपरफूड माना जाता है। शरीर में विटामिन ए की कमी से आंखों की रॉड सेल्स नष्ट होने लगती हैं, जिससे व्यक्ति की नजर कमजोर होने लगती है। गाजर में बीटा-कैरोटिन होता है इसलिए आंखों को बुढ़ापे तक स्वस्थ रखना है, तो गाजर जरूर खाएं।

इसे भी पढ़ें:- डायबिटीज में जामुन खाने से कम हो जाता है ब्लड शुगर, जानें 10 बड़े फायदे

खट्टे फल खाएं (Citrus Fruits for Vitamin C)

खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर होता है इसलिए इनका सेवन भी आंखों के लिए अच्छा होता है। आंखों की कोशिकाओं में बनने वाले खतरनाक कोलेजन को नष्ट कर, नई कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना कोई न कोई खट्टा फल खाएं जैसे- अंगूर, संतरा, मौसमी, आंवला, चेरीज, बेरीज, स्ट्रॉबेरी आदि।

अंडा खाएं (Egg For Omega-3)

अंडा खाना सेहत के साथ-साथ आंखों के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि अंडों में ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है और जिंक भी भरपूर होता है। ये दोनों ही तत्व आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें:- शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं ये 4 आहार, जानें अन्य पोषक तत्व

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं (Vegetables for Antioxidants)

शरीर के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स आपको हरी और रंगीन सब्जियों से मिल जाते हैं। सभी प्रकार की हरी सब्जियों में अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सिर से लेकर पांव तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ढेर सारी हरी सब्जियों में विटामिन ए भी पाया जाता है इसलिए आपको इनका सेवन करना चाहिए। पालक, चौलाई, हरी धनिया, ब्रोकली, हरी प्याज, मटर, गोभी, पत्ता गोभी, कद्दू, बीन्स आदि का सेवन करें।

सूखे मेवे खाएं (Nuts and Dry Fruits for Vitamins)

सूखे मेवे जैसे- काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता आदि का सेवन भी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये नट्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटाते हैं। इसके अलावा इनमें आंखों के लिए बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसलिए इन नट्स का सेवन करना चाहिए।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

डायाबिटीज से लेकर कैंसर में सहायक है पान का पत्ता, जाने इसके अन्य स्वस्थ्य लाभ

Disclaimer