एक ग्लास दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

दूध और शहद में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जानें इसके 5 स्वास्थ्य लाभ।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक ग्लास दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

हम सभी जानते हैं कि दूध और शहद दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। शहद में विटामिन-ए, बी और सी पाया जाता है। इसमें ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। शहद में  फैट नहीं होता, इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है। शहद कुछ सामान्य बीमारियों जैसे- सर्दी, जुकाम आदि में भी काफी फायदेमंद होता है।

दूध एक संपूर्ण आहार है। जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी और डी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा ये कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड से भी भरपूर होता है। दूध के सेवन से हड्डियां और दांत स्वस्थ रहते हैं। यह भी कहा जाता है कि दूध पीने से तनाव दूर होता है और यह शरीर को हाइड्रेड रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग सेवन के बजाय अगर आप दूध और शहद का सेवन एक साथ करें, तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। जी हां, गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं इसके ढेर सारे लाभ।

बेहतर होता है पाचन

शहद एक प्रीबायोटिक आहार है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। शहद पाचन तंत्र (Digestive System) में उपयोगी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इसलिए जब आप शहद के साथ हर दिन दूध का सेवन करते हैं, तो ये आपको पाचन क्रिया में काफी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपको सूजन, कब्ज और ऐंठन जैसे समस्याओं से छुटकारा मिलता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:- मजबूत हड्डियों, कैंसर और हार्ट अटैक से बचाव के लिए पिएं ऑलिव ऑयल

स्टेमिना बढ़ाते हैं दूध और शहद

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से आपका स्टेमिना (शारीरिक क्षमता) बढ़ता है। सुबह एक ग्लास दूध के साथ शहद पीने से आपको कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। एक ग्लास दूध और एक चम्मच शहद आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखेंगे। शहद मेटाबॉलिक रेट और शारीरिक प्रक्रिया को बढ़ाता है, ये आपको काम करने के लिए पर्याप्त सभी ऊर्जा देने में आपकी मदद करता है।

Buy Online: Dabur 100% Pure Honey Squeezy Pack 400g ( Buy 1 Get 1 Free), Offer Price: Rs. 245/-

त्वचा की देखभाल करता है

शहद और दूध के मिश्रण में कई ऐसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को चिकना और चमकदार बनाते हैं। इसमें प्रोटीन्स, अमीनो एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाये जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दूध और शहद पीने के साथ-साथ इससे नहाने से भी त्वचा स्वस्थ रहती है और निखार आता है। इसके लिए एक बाल्टी पानी में 150 मिलीग्राम दूध और 2 चम्मच शहद मिलाकर नहाएं। इस तरह नहाने से त्वचा का संक्रमण (Infection), मुंहासे और प्रदूषण के कारण होने वाले त्वचा रोगों से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें:- ये 3 फल और 3 सब्जियां खाने से मिलती है ताकत, खिलाड़ी और एथलीट्स जरूर खाएं

हड्डियों को रखता है स्वस्थ 

उम्र बढ़ने के साथ ही बहुत लोगो की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में दूध और शहद उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिनकी हड्डियां कमजोर हैं या जिन्हें हड्डियों से जुड़ी बीमारियां हैं। दूध में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक तत्व है। शहद और इसके एंजाइम शरीर में पोषक तत्वों को रेगुलेट (प्रवाहित) करने में मदद करते हैं। कैल्शियम वाले आहारों के सेवन से दांत भी मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।

अच्छी नींद के लिए दूध और शहद

आजकल बहुत से लोग तनाव या मानसिक चिंता की वजह से ठीक से सो नहीं पाते हैं। युवाओं में देर रात तक जागने और मोबाइल के इस्तेमाल के कारण स्लीप एप्निया (अनिद्रा) की समस्या काफी बढ़ गई है। नींद की कमी कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोगों को बढ़ावा देती है। अगर आप एक ग्लास गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीते हैं, तो आपको रात में अच्छी और गहरी नींद आती है।

लेखक: धीरज सिंह राणा

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

रोजाना पिएं पालक का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Disclaimer