कुछ लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती है। इसके बाद सुबह उठने में उन्हें परेशानी होती है। अगर आप भी सोने का प्रयास करते हैं और बिस्तर पर पड़े-पड़े करवट बदलते रहते हैं, तो परेशान न हों। चिकिस्तक मानते हैं कि ऐसा इन्सोम्निया (अनिद्रा) या एंग्जायटी (तनाव) के कारण होता है। हालांकि आजकल बहुत सारे लोग रात में सोते समय सोशल मीडिया और मोबाइल पर एक्टिव रहते हैं, जिसके कारण उन्हें नींद नहीं आती है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आपको रात में जल्दी नींद आएगी और आप तुरंत सो जाएंगे।
सोने का समय निर्धारित करें और मोबाइल बंद करें
ज्यादातर लोगों को रात के समय नींद इसलिए नहीं आती है क्योंकि उनके सोने का कुछ समय निर्धारित नहीं है। ऐसे में नींद न आने पर लोग मोबाइल, गेम्स, चैटिंग आदि में व्यस्त रहते हैं, जिससे उनका दिमाग व्यस्त रहता है। इस समस्या से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने सोने और जागने का समय निर्धारित करें, जैसे 10 बजे या 11 बजे। इसके बाद सोने का समय होते ही मोबाइल स्विच ऑफ करदें या खुद से दूर रख दें और पूरा ध्यान सोने पर लगाएं। आपको जल्द ही नींद आ जाएगी।
इसे भी पढ़ें:- इन 5 तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म, हमेशा फिट रहेगा आपका शरीर
टॉप स्टोरीज़
दिमाग में आने वाले विचार नोट करें
अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आ रही है, तो एक छोटी सी एक्सरसाइज करें। एक डायरी और पेन लें और अपने दिमाग में आने वाले हर विचार को नोट करते जाएं। थोड़ी देर में आपको महसूस होगा कि अब आपके पास कोई विचार नहीं बचे हैं। तब आप अपना पूरा ध्यान नींद पर लगाएं और आंखें बंद करके सो जाएं।
गहरी सांसें लें
अगर आपको नींद नहीं आ रही है, तो सोने से पहले एक काम करें। बिस्तर पर जाने से पहले ठंडे पानी से अपने हाथ-पैर, मुंह को धो लें। अब पानी को पोंछकर बिस्तर पर जाएं और शरीर को फैलाते हुए बिल्कुल सीधा लेट जाएं। अब आंखें बंद करें और गहरी सांसें लें। 20-25 बार गहरी सांस लेने के बाद आपको नींद आना शुरू हो जाएगी। इस दौरान अपने दिमाग से सभी विचारों को निकाल दें।
इसे भी पढ़ें:- एक्ट्रेस रश्मि देसाई को हुआ था 'सोरायसिस', अपनी हेल्थ के बारे में बताईं ये बातें
लाइट म्यूजिक सुनें
नींद लाने का सबसे अच्छा तरीका है म्यूजिक सुनना। देर रात तक नींद न आए, तो अपने इयरफोन्स निकालें और लाइट म्यूजिक (सिर्फ इन्स्ट्रूमेंट्ल म्यूजिक, गीत नहीं) या सितार, वीणा आदि क्लासिक म्यूजिक सुनें। इससे आपको बहुत जल्दी नींद आ जाएगी। ध्यान रखें इसकी आवाज इतनी तेज न रखें कि म्यूजिक आपके ध्यान को भटाकाने लगे।
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi