अवसाद को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं ये 5 फूड, जानिए कैसे

अपर्याप्त नींद, भूख न लगना, तेजी से वजन कम होना या बढ़ना, लगातार सिरदर्द और दिन भर थकावट का अहसास अवसाद के लक्षण हो सकते हैं। एक व्यक्ति में दूसरे व्यक्ति के मुकाबले इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
अवसाद को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं ये 5 फूड, जानिए कैसे


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक, अवसाद विश्व स्तर पर फैली आम बीमारियों में से एक बन चुका है और पूरी दुनिया में लगभग साढ़े तीन करोड़ लोग इस स्थिति से प्रभावित हैं। यह एक मूड डिसऑर्डर है, जो कि मन में उदासी की भावना बढ़ाता है। अपर्याप्त नींद, भूख न लगना, तेजी से वजन कम होना या बढ़ना, लगातार सिरदर्द और दिन भर थकावट का अहसास अवसाद के लक्षण हो सकते हैं। एक व्यक्ति में दूसरे व्यक्ति के मुकाबले इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।

ग्लासगो विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन से सामने आया है कि कैसे आपकी डाइट आदतें आपके मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। अध्ययन के मुताबिक डाइटरी फैट रक्तप्रवाह के माध्यम से आपके मस्तिष्क में प्रवेश कर सकता है और परिवर्तन का कारण बन सकता है जिससे अवसाद की समस्या हो सकती है। अगर आप भी अवसाद की समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी थाली से हटाकर अपनी स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

ग्लूटेन

ग्लूटेन आपके आंत और आंत संबंधी ऊतकों में दिक्कत पैदा कर सूजन व जलन का कारण बनता है। ग्लूटेन, जोनुलिन नाम के कम्पाउंड का उत्पाद करना है, जिससे आंत में छेद हो जाते हैं। जर्नल गट में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, ग्लूटेन आंत की कोशिकाएओं में सूजन पैदा कर सकता है, जिससे प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं और स्वस्थ लोगों को अवसाद हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः  तांबे की अंगूठी पहनने से शरीर को मिलते हैं ये 5 लाभ, लेकिन पहले जान लें ये जरूरी बातें

वेजिटेबल ऑयल

सैफफ्लावर ऑयल, सनफ्लावर ऑयल, सोयाबीन ऑयल और कैनोला ऑयल को प्रोसेस्ड ऑयल के रूप में जाना जाता है क्योंकि इन्हें बनाने के लिए उच्च ताप और रासायनिक सॉल्वैंट्स की आवश्यकता होती है।  जर्नल ब्रेन रिसर्च बुलेटिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, ऐसा पाया गया है कि लंबे अरसे तक वेजिटेबल ऑयल का सेवन करने से आपमें तनाव का खतरा बढ़ सकता है।

शुगर

शुगर का अत्याधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और यह आपको अवसाद की ओर ले जा सकता है। उच्च रक्त शगुर स्तर सूजन व जलन पैदा कर सकता है, जो कि अवसाद का एक प्रमुख कारण है।

इसे भी पढ़ेंः  दोपहर में थोड़ी देर की नींद से बेहतर होती है आपकी याददाश्त, जानें इसके 5 अन्य फायदे

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पादों में केसीन नाम का एक प्रोटीन होता है, जो कि एक प्रकार के पागलपन और अवसाद जैसे विभिन्न  मनोविकार से जुड़ा हुआ है।

ट्रांस फैट

बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे फूड में ट्रांस फूड होता है, जो न केवल आपमें ह्रदय संबंधी बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है बल्कि आपमें तनाव की संभावना में वृद्धि करता है।

Read More Articles on Mind Body in Hindi

Read Next

तांबे की अंगूठी पहनने से शरीर को मिलते हैं ये 5 लाभ, लेकिन पहले जान लें ये जरूरी बातें

Disclaimer