इन 5 तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म, हमेशा फिट रहेगा आपका शरीर

आप अक्सर सुनते हैं कि मेटाबॉलिज्म बेहतर हो, तो शरीर फिट रहता है और रोगों का खतरा कम होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं? आइए हम आपको आसान भाषा में बताते हैं मेटाबॉलिज्म का महत्व और इसे बढ़ाने के 5 तरीकों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म, हमेशा फिट रहेगा आपका शरीर

आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म (चयापचय) जितना अच्छा होगा, आपका शरीर उतना ज्यादा स्वस्थ होगा। बेहतर मेटाबॉलिज्म वाले लोग लंबे समय तक जवान बने रहते हैं क्योंकि उनके शरीर के अंग लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। अगर आपको नहीं समझ आ रहा है कि मेटाबॉलिज्म क्या है, तो हम आपको बेहद आसान भाषा में इसे समझाते हैं।

मेटाबॉलिज्म हमारे शरीर में होने वाले ऐसे केमिकल रिएक्शन्स हैं, जो हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। इन केमिकल रिएक्शन्स के द्वारा ही हमारे शरीर का विकास होता है और हम प्रजनन कर पाते हैं। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि हम जो कुछ भी खाते हैं, वो आहार हमारे पेट में जाता है। इसके बाद मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया शुरू होती है और आहार से सभी पोषक तत्व और ऊर्जा को शरीर अलग कर लेता है। इसी ऊर्जा के द्वारा आप चलने-फिरने, खेलने और रोजमर्रा के तमाम काम कर पाते हैं। इसके साथ ही इसी ऊर्जा से शरीर के सभी अंदरूनी अंग अपना-अपना काम करते हैं। यानी कुल मिलाकर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा, आप उतने ज्यादा स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे।

अगर आप अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ाना चाहते हैं, तो इन 5 तरीकों से आसानी से बढ़ा सकते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर में होने वाले केमिकल रिएक्शन्स के लिए आपके शरीर को बहुत सारे हार्मोन्स और पानी की जरूरत पड़ती है। इसलिए आपको खाना अपने भूख से कम खाना चाहिए और पानी अपनी प्यास से ज्यादा पीना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 2.5 से 3 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। अगर आप मेहनत वाले काम करते हैं या गर्म मौसम में रहते हैं, तो आपके शरीर की पानी की जरूरत इससे ज्यादा भी हो सकती है। पानी आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें:- जापान में बैन हो रहे हैं माइक्रोवेव ओवेन- व्हाट्सएप पर वायरल इस खबर की क्या है सच्चाई?

रोजाना एक्सरसाइज करें

आपको हर रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है। इसके अलावा रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती है, जिससे आपका शरीर फिट रहता है। एक्सरसाइज से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है।

प्रोटीन वाले आहार खाएं

हमारे शरीर के अंगों को सही तरह से काम करने के लिए कई तरह के प्रोटीन्स की जरूरत होती है। प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हरी सब्जियां, रंगीन सब्जियां, फल, दाल और मोटे अनाज हैं।  दूध, दही, पनीर, काजू, अखरोट, बादाम, पिस्ता आदि में भरपूर प्रोटीन होता है। इन्हें अपने रोजाना की डाइट में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें:- आंखों के देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 अजीब कारण, रहें सावधान

पर्याप्त नींद है जरूरी

सिर्फ हेल्दी खाने-पीने से ही आपका शरीर स्वस्थ रहे, ऐसा जरूरी नहीं है। आपके नींद की गुणवत्ता का भी आपके स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। अगर आप रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आप आसानी से बीमार हो जाएंगे और आपके शरीर के अंग भी जल्दी खराब हो जाएंगे। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना कम से कम 6-7 घंटे की सुकून भरी और गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए। पर्याप्त सोने से भी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

नाश्ता जरूर करें

बहुत से लोग जल्दबाजी के कारण अक्सर सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं और सीधे दोपहर का खाना खा लेते हैं। नाश्ता आपके शरीर के लिए एक जरूरी आहार है। जो लोग अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म भी कमजोर हो जाता है। इसलिए रोजाना उठने के 2-3 घंटे के भीतर नाश्ता जरूर करें। हेल्दी नाश्ते में आप मल्टीग्रेन ब्रेड, वेजिटेबल सैंडविच, अंडा, फल, ओट्स और ऑमलेट आदि खा सकते हैं।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

बात-बात पर खाते हैं एंटीबायोटिक और पेनिकलर, तो एक्सपर्ट से जान लें इसके नुकसान

Disclaimer