मौजूदा वक्त में बच्चे हो या बूढ़ें सभी को जंक फूड या फिर स्ट्रीट फूड बेहद पसंद होता है। इन जंक फूड या फिर स्ट्रीट फूड में प्रयोग किए जाने वाले मसालों के कारण हमें अक्सर पेट में दर्द की शिकायत हो जाती है हालांकि कुछ दवाईयों के सहारे हम इस दर्द को दूर कर तो लेते हैं लेकिन हमारे पेट में इन मसालों से होने वाली गंदगी जमा होती चली जाती है, जिसके कारण आगे चलकर कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बात से तो सभी सहमत होंगे कि हमारा पेट शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। पेट में छोटी से छोटी दिक्कत हमारे बॉडी के पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। और वर्तमान दौर में लोगों को पेट और आंत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके पीछे की वजह हम पहले ही आपको बता चुके हैं। अगर आप भी लगातार पेट में गैस, कब्ज और अन्य समस्याओं से जूझते रहते हैं तो हम आपको ऐसे 3 तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप अपने पेट और आंत में जमा सारी गंदगी को बाहर निकाल सकते हैं और इस प्रकार की समस्याओं से दूर रह सकते हैं।
पेट और आंत में जमा गंदगी निकालने के 3 तरीके
8 से 10 गिलास पीएं पानी
आंत हमारे शरीर के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक है, जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है और हमें बहुत सी बीमारियों से बचाती है। आंतों को साफ करने के लिए हर रोज कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आंतों में जमा गंदगी दूर होती है। इसके अलावा सोने से पहले आप 6 ग्राम इसबगोल को 200 मिली दूध में साथ पीएं, इससे भी आंतों की गंदगी दूर होगी और अंग की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ेंः कॉटन स्वैब से कान साफ करने पर महिला को हुआ खोपड़ी का जानलेवा संक्रमण, जानें कितना सही है कॉटन स्वैब का इस्तेमाल
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं
अगर आप रोजाना गैस या कब्ज की शिकायत से परेशान रहते हैं तो सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएंष। ऐसा करने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ने लगता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना आंतों की गंदगी दूर करने का सबसे असरदार तरीका है।
इसे भी पढ़ेंः शराब की लत से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हैं ये 6 तरीके, दोबारा नहीं लगा पाएंगे हाथ
सेब के रस में नींबू डालकर पीएं
अगर आप अपना पेट और आंत हमेशा साफ रखना चाहते हैं या फिर आंतों की गंदगी को दूर करना चाहते हैं तो रोज सुबह एक गिलास सेब के रस के साथ दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। नियमित रूप से ऐसा करने से न केवल आपके शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे बल्कि आपका शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त भी रहेगा।
Read More Articles On Miscellaneous in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version