अक्सर आप में से बहुत से लोगों को लगता है कि चेस्ट एक्सरसाइज केवल पुरूषों को करनी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है, महिलाओं को भी स्लिम और फिट रहने के चेस्ट एक्सरसाइज की ओर ध्यान देना चाहिए। व्यायाम या एक्सरसाइज कोई भी हो, आपके शरीर को कुछ न कुछ फायदा पहुंचाती ही है। इसीलिए कहा गया है कि व्यायाम करना हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का एक सरल और प्रभावी तरीका है।
चेस्ट एक्सरसाइज की जहां तक बात है, तो पुरूषो के साथ महिलाओं को भी चेस्ट एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह आपकी पेक्टोरल मांसपेशी या पेक्टोरल मसल, छाती में स्थित मांसपेशी के लिए जरूरी है। चेस्ट एक्सरसाइज करने से आपकी पेक्टोरल मांसपेशियों को विकसित करने और छाती को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यही वजह है कि पुरूष मजबूत छाती पाने के लिए चेस्ट एक्सरसाइज करते हैं। यह पेक्टोरल मांसपेशी, उन मांसपेशियों में से एक है जो वास्तव में आपके समग्र स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव ला सकती है। आइए यहां कारण जानिए कि महिलाओं को चेस्ट एक्सरसाइज क्यों करनी चाहिए।
महिलाओं को क्यों करनी चाहिए चेस्ट एक्सरसाइज?
आमतौर पर आपने पुरूषों के अलावा उन महिलाओं को चेस्ट एक्सरसाइज करते हुए देखा होगा, जो र्स्पोट्स से जुड़ी होती हैं। लेकिन आमतौर पर हर महिला को चेस्ट एक्सरसाइज क्यों करनी चाहिए, इसके यहां 3 कारण बताए गए हैं।
टॉप स्टोरीज़
#1. आपके पोश्चर में करेगी सुधार चेस्ट एक्सरसाइज
नियमित रूप से चेस्ट एक्सरसाइज करने से आपकी मुद्रा या पोश्चर में सुधार होता है। जिसमें कि आपके कंधे, पीठ और छाती की मांसपेशियां शामिल हैं। चेस्ट एक्सरसाइज आपकी छाती की मांसपेशियों के मजबूत बनाने में मदद करती है। छाती वास्तव में हमारे ऊपरी शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों में से एक है और हमारे पोश्चर को बेहतर बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए आप एक सही पोश्चर पाने के लिए रोजाना चेस्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चाहते हैं चौड़ी छाती और अच्छी मसल्स, तो रोजाना करें ये 4 अपर बॉडी वर्कआउट्स
सांस लेने में आसानी
यदि आप नियमित रूप से चेस्ट एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपको फिट रखने के साथ आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मददगार मानी जाती है। इससे आपको सांस लेने में आसानी होगी। यानि चेस्ट एक्सरसाइज आपके पोश्चर को सही करती है और छाती की मांसपेशियों को मजबूत करने और लंबा करने से गहरी साँस लेने में सहायता मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेक्स आपकी पसलियों से जुड़े होते हैं, जो हर सांस के साथ फैलते हैं।
ब्रेस्ट सर्पोट
एक आम धारणा या मिथ है कि चेस्ट एक्सरसाइल करने से महिलाओं के ब्रेस्ट छोटे हो जाएंगे। जबकि ऐसा सरासर गलत है। चेस्ट एक्सरसाइज से ब्रेस्ट टिश्यु के आसपास की मांसपेशियों का निर्माण होता है और यह ब्रेस्ट में उभार और उन्हें सर्पोट में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: सही तरीके से Push-ups करने से बनते हैं मसल्स और सिक्स पैक एब्स, जानें पुश-अप्स करने के 5 जरूरी नियम
कौन सी चेस्ट एक्सरसाइज करें?
आप कुछ लोकप्रिय और फायदेमदं चेस्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं, जैसे:
- बार्बेल बेंच प्रेस
- चेस्ट मशीन फ्लाय या पेक डेक फ्लाय
- बेंट-फॉरवर्ड केबल क्रॉसओवर
- चेस्ट प्रेस मशीन
- इंक्लाइन डंबल फ्लाय
- डिप्स
- पुश-अप्स
नोट:- यदि आप चेस्ट एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो कुछ आसान चेस्ट एक्सरसाइज आप घर पर कर सकते हैं। लेकिन बाकी कठिन या मशीन या डंबल के साथ की जाने वाली एक्सरसाइज को आप एक एक्सपर्ट और ट्रेनर की देखरेख में ही करें।
Read More Article On Exercise And Fitness In Hindi