गर्मियों में सुबह खाली पेट पिएं ये 3 ड्रिंक्स, पेट समेत शरीर के कई अंगों को रखेगा स्वस्थ

गर्मियों में अपने स्वास्थ्य को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है। जरूरी है कि आप बीमारियों से बचे रहने के लिए सुबह खाली पेट ये ड्रिंक्स पिएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में सुबह खाली पेट पिएं ये 3 ड्रिंक्स, पेट समेत शरीर के कई अंगों को रखेगा स्वस्थ


गर्मियों में हमें अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में तापमान ज्यादा होने के कारण शरीर आसानी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। साथ ही पेट में गैस और बदहजमी से जुड़ी पेट की परेशानियों से भी बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में गैस के एंटासिड्स गोली या सिरप लेने से अच्छा है कि आप अपने पेट की देखभाल प्राकृतिक तरीकों से करें। क्योंकि एंटासिड्स से पेट में गैस बनने का एक चेन स्थापित होने लगता है, जो आगे चलकर पेट की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। तो आज हम आपके लिए गर्मियों में सुबह-सुबह पीने वाले वो ड्रिंक्स (summer drinks for empty stomach) लाए हैं, जिसकी मदद से आप पूरी गर्मी अपने आप स्वस्थ और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाएं रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये खाली पेट पीने वाले ड्रिंक्स।

insidepudinekasharbat

पुदीने का शरबत

पुदीने का शरबत आपके दिल और दिमाग, दोनों को ठंडक पहुंचाएगा। इसे वैसे तो आप ताजा बनाकर भी पी सकते हैं लेकिन अगर कंसंट्रेट बनाकर रख लेंगे तो जब मर्जी तब इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह-सुबह इसे खाली पेट-पीना गर्मियों में ये पेट से जुड़ी कई बीमारियों का रामबाण इलाज बन सकता है। इसे बनाने के लिए पुदीना पीसते समय पानी का इस्तेमाल न करें बल्कि थोड़ा चीनी का घोल ही डालकर पीस लें। चीनी के ठंडे घोल में पुदीना और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट मिलाएं। नीबू का रस, काला नमक भी मिलाएं। शरबत को छानें। बस, नीबू पुदीना कंसंट्रेट शरबत तैयार है। इस शरबत को कांच की सूखी साफ बोतल में भर कर फ्रिज में रख लें और जब भी पीने का मन हो बर्फ मिलाकर एक गिलास शरबत बना कर पी लें। ये आपके हाजमे को अच्छा करेगा। 

इसे भी पढ़ें : आपके हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद हैं स्ट्रॉबेरीज, कोलेस्ट्रॉल घटाने के अलावा भी हैं कई जबरदस्त फायदे

आजवाइन और अदरक का शरबत

खाली पेट अजवाइन और अदरक का शरबत पीने से पेट की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अजवाइन सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात पाने की अचूक दवा है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट और जलनरोधी तत्‍व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाते हैं बल्‍कि सर्दी और साइनस में आराम दे सकते हैं। वहीं गैस की परेशानी से निजात दिलाने के लिए तो ये सदियों से जाना जाता है। अजवाइन वजन घटाने में भी काफी मददगार है। इसका पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। वहीं अदरक के अलग औधषीय गुण हैं। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर इसमें अदरक डालकर उबाल लें। फिर शहद मिलाकर खाली पेट चाय की तरह पी लें। आप चाहें तो रात में अजवाइन भिगोकर रखने की जगह एक ही बार में पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं, ये गैस की बीमारी को पूरी तरह से कम करने में मदद करेगा।

insideajwainwater

इसे भी पढ़ें : Healthy Diet: मानसून में वायरल और इंफेक्‍शन से बचने और इम्‍युनिटी बूस्‍ट करने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्‍स

तुलसी का पानी 

तुलसी एक ऐसी औषधि है, जो कई समस्याओं का रामबाण इलाज बन सकती है। खास बात ये है कि ये हम सभी के घरों में ही मिल जाता है।अगर आप सुबह उठकर सिर्फ तुलसी के पानी का भी सेवन करते हैं तो इससे भी आपको काफी लाभ हो सकता है। कहा भी जाता है कि अगर सुबह उठकर पांच−छह तुलसी के पत्तों को उबाल इसे पी लें, तो इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही रोजाना तुलसी के पानी का सेवन करने से यह एसिड रिफ्लक्स के साथ−साथ अपच और अन्य पाचन समस्याओं से लड़ता है। यह खतरनाक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। वहीं तुलसी के पानी में इम्युनोमोड्यूलेटरी, एंटीट्यूसिव और एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं, जो विभिन्न श्वसन समस्याओं को दूर रखते हैं। इस तरह सुबह उठकर सिर्फ ये एक पानी पीना आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

Health Tips: पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाते हैं ये 5 तरीके, जड़ से दूर होती है कब्ज

Disclaimer