Doctor Verified

29th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

29 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे मेंजानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-  
  • SHARE
  • FOLLOW
29th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें


प्रेग्नेंसी के 29वां सप्ताह अन्य दिनों की तरह की महत्वपूर्ण होता है। इस समय महिलाओं को कई तरह के लक्षण महससू होते हैं। भ्रूण के विकास की वजह से कुछ महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं के पैरों में दर्द व पीठ में दर्द होना एक आम लक्षण माना जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण और भ्रूण के विकास के बारे में। 

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण - 29th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह में महिलाएं थर्ड ट्राइमेस्टर में होती हैं। इस समय तक बच्चा मां के पेट में हिलना शुरू कर देता है इसके साथ ही कई बार वह अपने पैरों व हाथों से मां के पेट को छूने व बाहर की ओर धकेलने का प्रयास करता है। आगे जानते हैं 28वें सप्ताह की गर्भावस्था में महिलाओं को क्या लक्षण महसूस होते हैं। 

थकान महसूस होना 

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह में महिलाओं को थकान महसूस होती है। दरअसल इस समय महिलाओं का शरीर भ्रूण को लगातार पोषण प्रदान कर रहा होता है। ऐसे में अधिक ऊर्जा लगती है। साथ ही सोने में परेशानी होने की वजह से महिलाओं को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है। इस समय महिलाओं को सोते समय तकिया का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पेट पर दबाव महसूस नहीं होता है। इस समय थकान महसूस होने पर महिलाओं को हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे हार्मोन का स्तर ठीक होता है और उनको थकान कम महसूस होती है। 

सांस लेने में परेशानी होना

इस समय तक महिलाओं के गर्भ में भ्रूण का आकार तेजी से बढ़ रहा होता है। गर्भावस्था के इस चरण में, महिलाओं का बढ़ता हुआ गर्भाशय पेट के अन्य अंगों के लिए ज्यादा जगह नहीं बना पाता है, इसलिए आपका पेट और डायाफ्राम महिलाओं के फेफड़ों पर दबाव डालते हैं। इस वजह से महिलाओं के फेफड़े पूरी तरह से नहीं खुल पाते हैं और उनको सांस लेने में परेशानी का अनुभव होने लगता है। सांस लेने में दिक्कत होने पर महिलाओं को धीरे-धीरे गहरी सांस लेनी चाहिए। यदि इस समय महिलाओं को सीने में दर्द महसूस होने लगे तो उनको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

29 week -pregnnacy

वैरिकोज वेन्स 

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह तक महिलाओं को पैरों में सूजन की समस्या होने लगती है। पेट के आकार की वजह से महिलाओं के पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से कमर से नीचे का रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। ये महिलाओं के पैरों में सूजन की मुख्य वजह बनता है। इसके साथ ही महिलाओं को रक्त प्रवाह की वजह से पैरों में वैरिकोज वेन्स की भी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि महिलाओं के परिवार में पहले किसी को वैरिकोज वेन्स की समस्या हो चुकी हो तो ऐसे में उनको ये समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। 

कब्ज की समस्या होना

इस सप्ताह में महिलाओं को कब्ज की समस्या होने लगती है। इस समस्या के साथ ही महिलाओं को पेट में ऐंठन व गैस की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। इस समय महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। यदि मल त्याग करते समय परेशानी हो तो ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कब्ज की परेशानी से बचने के लिए महिलाओं को डाइट में फाइबर युक्त आहारों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। लेकिन इस समय किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • सिर में दर्द होना
  • यूरिन इंफेक्शन होना
  • पैरों में ऐंठन
  • बवासीर की परेशानी होना
  • त्वचा तैलीय होना

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 29th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह में भ्रूण का वजन करीब 1.2 किलोग्राम तक पहुंच जाता है। आने वाले कुछ सप्ताहों में बच्चा मां के गर्भ में पूरी तरह से विकसित हो जाता है। भ्रूण का मस्तिष्क विकास इस सप्ताह भी जारी रहता है। ठीक इसी  तरह भ्रूण के फेफड़े और मांसपेशियां भी तेजी से अपने अंतिम चरण के विकास की ओर बढ़ रही होती हैं।

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 28th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 28वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

29वें सप्ताह तक बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के 29वें सप्ताह तक बच्चे का वजन करीब 1.1 से 1.2 किलोग्राम तक हो जाता है। इसके साथ ही उसकी लंबाई करीब 38.6 सेंटी मीटर तक पहुंच जाती है। 

डिलीवरी कितने दिनों में होती है?

प्रेग्नेंसी सामान्यतः 36 से 40 सप्ताह तक होती है। जबकि कुछ महिलाओं की डिलीवरी का समय 42 सप्ताह तक हो जाता है। क्योंकि महिलाओं के अंतिम महामारी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी के सप्ताह गिने जाते हैं। इसलिए उनके गर्भकाल का सही अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। 

नॉर्मल डिलीवरी के लिए क्या करना चाहिए?

नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाओं को प्रेग्नेंसी के शुरूआती दौर से ही तैयारियां शुरू करनी होती है। इसके अलावा उनके स्वास्थ्य की कई स्थितियां भी नॉर्मल डिलीवरी के लिए जिम्मेदार होती है। नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाओं को एक्सरसाइज करने व घर के काम करने चाहिए। लेकिन इस समय किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।  

Read Next

27th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 27वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Disclaimer