
साल 2025 हेल्दी लाइफस्टाइल का रेजोलुशन यानी संकल्प लेने वाले लोगों की कोई कमी नहीं होगी। हालांकि, लोगों को कई बार यह समझ नहीं आता है कि हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत आखिर किस तरह करनी है? अगर आप भी फिट बनना चाहते हैं और नहीं जानते हैं कि लाइफस्टाइल में सुधार की शुरुआत कहां से करनी है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको 25 ऐसी हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप जल्द ही बिलकुल फिट दिखने लगेंगे। इन हेल्दी आदतों को फॉलो करके आप खुद को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं और संक्रमणों से बचा सकते हैं। बता दें कि इन हेल्दी आदतों की जानकारी हमें एमडी आयुर्वेदा डॉ. वैशाली शुक्ला ने दी है। आइए इन आदतों के बारे में अच्छे से जानते हैं।
हेल्दी रहने के लिए फॉलो करें ये 25 आदतें
- अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो सर्दियों में दिन भर गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे सर्द हवाओं के कारण होने वाली परेशानियों से भी बचा जा सकता है।
- कई लोग बाथरूम में फोन का इस्तेमाल करते हैं और बाथरूम में घंटा लगा देते हैं। हालांकि, आपको बाथरूम में 15-20 मिनट से ज्यादा बाथरूम में नहीं बैठना चाहिए।
- आपको ओरल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में दिन भर में 2 बार ब्रश करने के साथ आपको जीभ भी साफ करनी चाहिए।
- नास्यम करना भी फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि यह आयुर्वेद में एक चिकित्सीय अभ्यास है, जिसमें नॉस्ट्रिल्स के माध्यम से नासिका में आयुर्वेदिक तेल डाला जाता है।
- आप हेल्दी रहने के लिए रोजाना अभ्यंगम कर सकते हैं। इस आयुर्वेदिक अभ्यास में तेल से पूरे शरीर की मालिश की जाती है।
- हेल्दी जीवन जिनने के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूरी होती है। ऐसे में आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- हेल्दी रहने के लिए आपको नाश्ता करने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए।
- शरीर परिमार्जन कर सकते हैं। इसमें आप नहाते समय कपड़े की मदद से शरीर को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।
- पोर्शन कंट्रोल बहुत जरूरी है। आपको अपनी भूख का सिर्फ 70 परसेंट खाना ही खाना चाहिए।
- आपको खाना खाने के बाद कम से कम 10 मिनट के लिए टहलना चाहिए। इससे मोटापे की समस्या से भी बचा जा सकता है।
- आपको नाश्ता भूख लगने पर ही करना चाहिए। अगर ज्यादा भूख नहीं लगी है, तो आप महज फलों का सेवन भी कर सकते हैं।
- लंच को दिन का सबसे हैवी खाना बना सकते हैं। दिन में भारी भोजन को पचने का समय मिल जाता है।
- आपको रात में भारी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र को नुकसान हो सकता है।
- घर का बना हेल्दी और पौष्टिक खाना खाएं। आपको बाहर का जंक और प्रोसेस्ड खाना खाने से बचना चाहिए।
- आपको भूख और क्रेविंग्स के बीच का अंतर पता होना चाहिए। आपको खाना पेट भरने के लिए खाना चाहिए। मन भरने के लिए खाएंगे, तो ओवरईटिंग का शिकार हो सकते हैं।
- आपको दिन भर बॉडी मूवमेंट करनी चाहिए। एक जगह पर ज्यादा देर तक बैठना शरीर के लिए अच्छा नहीं है।
- शाम की चाय में आप आम दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
- आपको शाम के समय 10 मिनट तक ब्रीथिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- रात में पद अभ्यंगम करें। इसमें आपको सोने से पहले पैरों की मालिश करनी होती है।
- आपको हेल्दी रहने के लिए रात में 10 बजे से सोने के लिए लेट जाना चाहिए। इससे स्लीप शेड्यूल में सुधार होगा।
- रोजाना रात में सोने के लिए एक समय को तय करें और इसी समय पर सोने की कोशिश करें।
- आपको दिनभर में जब समय मिले, तब मेडिटेशन जरूर करें।
- आपको स्ट्रेस कम लेना चाहिए। अपने आसपास पॉजिटिव वाइब्स रखें।
- हेल्दी जीवन जीने के लिए स्क्रीन टाइम कम करना बहुत जरूरी है।
- हेल्दी रहने के लिए आप 80/20 नियम को फॉलो कर सकते हैं। इसमें 80 परसेंट हेल्दी डाइट और 20 परसेंट एक्सरसाइज है।
इसे भी पढ़ें- क्या डाइट में सुपरफूड्स को शामिल कर हेल्दी जीवन जी सकते हैं आप? जानें डॉक्टर की राय
अगर आप रोजाना ऊपर बताई इन 25 आदतों को फॉलो करते हैं, तो शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। इस तरह आप नेचुरल और हेल्दी तरीके से रोग मुक्त जीवन जी पाएंगे।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version