
वजन घटाने के लिए लोग लंबे समय से इसबगोल भूसी जैसी चीजों का इस्तेमाल करते आए हैं। पर आइए आज जानते हैं इससे वेट लॉस ड्रिंक बनाने का तरीका।
वजन घटाने के लिए (weight loss tips)सबसे जरूरी होता है आपकी डाइट और पाचन तंत्र का सही होना। इन दोनों की गड़बड़ियां फैट को आसानी से शरीर में जमा होने देती है और एक दिन हम मोटापे के शिकार हो जाते हैं। वेलनेस कोच ल्यूक कोटिन्हो (Luke Countinho)वजन घटाने के लिए हमेशा हेल्दी आईडिया शेयर करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पेट को सही रखने का एक आसान तरीका बताया, जो कि वेट लॉस के लिए तो फायदेमंद है ही पर ये तब भी काम आएगा जब आप घर के बाहर या त्योहारों पर अनहेल्दी इटिंग करेंगे। तो, आइए जानते हैं क्या है ये वेट लॉस का हेल्दी आईडिया।
वजन घटाने के लिए पिएं प्रीबायोटिक ड्रिंक-homemade drinks to lose weight fast
ल्यूक कोटिन्हो (Luke Countinho) ने वजन घटाने के लिए एक सिंपल प्रीबायोटिक ड्रिंक पीने (prebiotic drinks benefits) का नुस्खा शेयर किया है। खास बात ये है कि इसमें वो चीजें इस्तेमाल हुई हैं, जो कि सदियों से पेट के लिए अच्छा माना जाता रहा है। पहला है इसबगोल भूसी (Psyllium husk) और दूसरा है सेब का सिरका (apple cider vinegar)। ये दोनों की खासियत यही है कि दोनों ही वेट लॉस के लिए भरोसे के साथ इस्तेमाल किए जाते हैं। ल्यूक कोटिन्हो के अनुसार आप इन दोनों चीजों से 2 ड्रिंक बना सकते हैं।
1. इसबगोल भूसी और सेब का सिरके से बनाएं प्रीबायोटिक ड्रिंक
इसबगोल भूसी में होता है। इसलिए जब आप इस तरह के फाइबर को पानी में मिलाते हैं, तो यह जेल बनाने के लिए पानी को अवशोषित करता है और इसे पीने पर ये पेट के वेस्ट चीजों को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिलती। दूसरी तरह सेब का सिरके एक प्रीबायोटिक है, जो कि पेट के वातावरण और गट हेल्थ को सही रखने में मदद करता है। आप इन दोनों को मिलाकर एक प्रीबायोटिक ड्रिंक बना सकते हैं। इसके लिए आपको
- -एक चम्मच भूसी लेनी है
- -एक चम्मच सेब का सिरका लें
- -लगभग आधा गिलास पानी यानी कि 200 से 250 mlपानी में इसे मिला लें।
- -अब इसे सुबह नाश्ते से आधा घंटा पहले पिएं।

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, तेजी से घटने लगेगा वजन और शरीर भी होगा डिटॉक्स
2.इसबगोल भूसी और दालचीनी से बनाएं प्रीबायोटिक ड्रिंक
दालचीनी (cinnamon for weight loss)का इस्तेमाल पाचन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र व पेट में संक्रमण को कम करते हैं। यह खाद्य पदार्थों में लिस्टेरिया और एस्चेरिचिया कोली (Escherichia Coli) जैसे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और पेट को सही रखता है। आप भूसी के साथ अगर दालचीनी मिला कर पिएं, तो ये पेट को सही रखेगा, वजन घटाएगा और ब्लड शुगर को संतुलित करता है। इसे बनाने के लिए
- -एक चम्मच भूसी लें।
- -लगभग आधा गिलास पानी यानी कि 200 से 250 mlपानी में इसे मिला लें।
- -एक छोटी चम्मच दालचीनी मिला लें।
- -खाने से 20-30 मिनट पहले इसे पिएं।

प्रीबायोटिक ड्रिंक के फायदे (prebiotic drinks benefits)
1.वजन घटाता है
पेट ठीक से साफ ना होने की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में भूसी और सेब के सिरके का सेवन करने से पेट अच्छे तरीके से साफ होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ईसबगोल भूसी खाने से देर तह पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप बेवजह कुछ खाने से बच जाते हैं। तो, कुल मिला कर इन दोनों का सेवन पेट को सही रखता है और वजन घटाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी है दुबला-पतला और कम वजन वाला? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कैसे बढ़ाएं ऐसे बच्चों का वजन
2. कब्ज से राहत दिलाएगा
भूसी यानी हस्क में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये पेट में थोक बनाने का काम करता है। इसका मतलब है कि यह आपकी आंत में पानी सोखता है और मल त्याग को बहुत आसान बनाता है और पेट फूलने की परेशानी में कमी लाता है। ये बाउल मूवमेंट में नियमितता को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे कि आपको कब्ज की परेशानी से राहत मिल जाती है। इसके साथ सेब का सिरका गट बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जो कि पेट से जुड़ी बीमारियों में कमी लाने में सहायता करता है।
भूसी, सेब का सिरका और दालचीनी, तीनों ही डायबिटीज के मरीज के लिए भी फायदेमंद है। ये डायबिटीज रोगियों के पेट के परेशानियों को भी दूर कर सकता है और ब्लड शुगर को सही रख सकता है। तो, वजन घटाने और पेट सही रखने के लिए इन 2 ड्रिंक्स को पी कर देंखे। बस एक बात का ध्यान रखें कि दिन में दो बार से ज्यादा न पिएं और अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका इस्तेमाल करें।
Read more articles on Weight-Management in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।