Expert

महिलाएं बैली फैट कम करने के लिए फॉलो करें ये 1800 कैलोरी डाइट, कमर की शेप हो जाएगी परफेक्ट

Diet Plan For Women's Weight Loss In Hindi: इस डाइट प्लान को फॉलो करके महिलाएं आसानी से अपना पेट कम कर सकती हैं, नोट कर लें ये डाइट चार्ट।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं बैली फैट कम करने के लिए फॉलो करें ये 1800 कैलोरी डाइट, कमर की शेप हो जाएगी परफेक्ट


Diet Plan For Women's Weight Loss In Hindi: जब महिलाओं के लिए वजन घटाने की बात आती है, तो शुरुआत में अक्सर महिलाएं काफी असहज महसूस करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं की फिटनेस को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं। महिलाएं खुद को कमजोर मानती हैं, क्योंकि समाज में महिलाओं को हमेशा से ही कमजोर समझा जाता रहा है। ऐसे ही जब वजन घटाने की बात आती है, तो उन्हें शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक आम धारणा यह है भी है कि वजन घटाने के लिए महिलाओं वजन घटाने के लिए अलग से किसी विशेष डाइट को फॉलो करने की जरूरत होती है, जबकि यह धारणा पूरी तरह से गलत है। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार की मानें तो, " यह सही है कि महिलाओं की पोषण की जरूर पुरुषों की तुलना में कम होती है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि उन्हें किसी विशेष आहार को फॉलो करने की जरूरत होती है। उन्हें पुरुषों से थोड़ा कम खाने की जरूरत होती है।" ऐसे में वजन घटाने के लिए शुरुआत में महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि उन्हें किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए, जिससे कि वे कम कैलोरी में भी पर्याप्त पोषण प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे में महिलाओं की मदद करने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर करते हैं। आज हम इस कैंपेन की सीरीज "डाइट चार्ट" में महिलाओं के लिए 1800 कैलोरी का डाइट प्लान लेकर आए हैं। जिन महिलाओं की दैनिक कैलोरी की कुल खपत 2000-2200 कैलोरी के आस-पास है, वे इसे 45 दिन तक फॉलो करके आसानी से 3-4 किलो वजन कम कर सकती हैं। इससे आपको जल्द बैली फैट कम करने में भी मदद मिलेगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Diet Chart For Belly Fat Loss For Female in hindi

महिलाओं के लिए 1800 कैलोरी डाइट प्लान- 1800 Calorie Diet Chart For Belly Fat Loss For Female in hindi

सुबह क्या खाएं

आपको नियमित अपने दिन की शुरुआत 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीकर करनी है। उसके आधा घंटे बाद आप कोई भी एक हर्बल चाय के साथ नट्स और बीज खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं

ब्रेकफास्ट में आपके पास भोजन के कई विकल्प हैं। आप 3-4 अंडे और एक गिलास दूध पी सकती हैं। डोसा खा सकते हैं, बेसन का चीला या 2-3 इडली के साथ सांभर ले सकती हैं।

आप एक कटोरी अंकुरित चना और मूंग में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च काटकर इसमें थोड़ा चाट मसाला मिलाकर, चाट बनाकर खा सकती हैं। आप चाहें एक कटोरी दूध का दलिया या ओट्स का सेवन भी कर सकती हैं।

इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं

ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं

इस दौरान आपको बहुत कुछ नहीं खाना होता है। इस दौरान कोई भी एक मौसमी फल खा सकती हैं।

लंच में क्या खाएं

इस दौरान आप 150 ग्राम चावल / 2 रोटी के साथ 100 ग्राम दाल / 70 ग्राम पका हुआ पनीर और सलाद ले सकती हैं। इसके अलावा, एक कटोरी कोई हरी सब्जी के साथ 3-4 अंडों का सफेद भाग ले सकती हैं।

शाम को क्या खाएं

इस दौरान आप एक कप हर्बल चाय के साथ 20-30 ग्राम नट्स, बीज और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकती हैं। आप चाहें, तो कॉफी  भी पी सकती हैं।

इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग की कर रहे हैं शुरुआत? तो ये 6 बेसिक बातें आएंगी आपके बहुत काम

रात के खाने में क्या खाएं

रात का खाने में आप लंच की तरह ही फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार फूड्स बदल सकते हैं।

सोने से पहले क्या लें?

रात में सोने से 1 घंटा पहले एक गिलास दूध ले सकती हैं।

(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)

All Image Source: Freepik

Read Next

हार्मोन्स को संतुलन में रखने के लिए महिलाएं जरूर खाएं ये 5 फल, हार्मोनल डिसऑर्डर से होगा बचाव

Disclaimer