1500 कैलोरी डाइट प्लान: एक्सपर्ट से जानें डाइट में क्या जोड़ें और क्या नहीं

1500 कैलोरी डाइट प्लान का सेवन करने से व्यक्ति अपना वजन आसानी से कम कर सकता है। ऐसे में जानते हैं इस डाइट के बारे में सब कुछ
  • SHARE
  • FOLLOW
1500 कैलोरी डाइट प्लान: एक्सपर्ट से जानें डाइट में क्या जोड़ें और क्या नहीं

आज के समय में हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है। खासकर सर्दियों में शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अक्सर लोग बढ़ते वजन जैसी समस्या का सामना करते हैं। ऐसे में बता दें कि 1500 कैलोरी डाइट प्लान (1500 calorie diet plan) आपके बेहद काम आ सकता है। अब सवाल यह है कि क्या है यह डाइट प्लान? जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है एक ऐसी डाइड जिसमें 1500 कैलोरी का सेवन कर सकते हैं। आखिर इसके लिए किन चीजों को अपनी डाइट में जोड़ना चाहिए आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 1500 कैलोरी डाइट प्लान के क्या फायदे हैं। साथ ही बरतने वाली सावधानी के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1500 कैलोरी डाइट प्लान में किन खाद्य पदार्थों को जोड़ें?

अपने खाद्य पदार्थों में आप ऐसी चीजों को जोड़ सकते हैं, को शरीर को जरूरी कैलोरी प्रदान कर सकते हैं-

1 - सब्जियों के रूप में आप पालक, ब्रोकली, फूलगोभी, मिर्च, मशरूम, टमाटर, शतावरी आदि जोड़ सकते हैं।

2 - फलों के रूप में आप तरबूज, केला, खट्टे फल, नाशपाती, सेब, जामुन आदि को जोड़ सकते हैं।

3 - डाइट में अंडे को जोड़ना भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

4 - साबुत अनाज के रूप में आप ब्राउन राइस, जौं, बाजरा, ओट्स आदि को जोड़ सकते हैं।

5 - फलियों के रूप में आप चना, राजमा, दाल, काली बीन्स आदि को जोड़ सकते हैं।

6 - मसाले के रूप में आप हल्दी, लहसुन पाउडर, अजवाइन, काली मिर्च आदि को जोड़ सकते हैं।

7 - नट्स के रूप में आप कद्दू के बीज, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, बादाम, काजू आदि को जोड़ सकते हैं।

8 - हेल्दी फैट को डाइट में जोड़ने के लिए एवोकाडो, जैतून का तेल, एवोकाडो का तेल, नारियल आदि को जोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 1200 कैलोरी डाइट प्लान: डायटीशियन से जानें 1200 कैलोरीज के लिए पूरे दिन का डाइट चार्ट

9 - इसके अलावा आप अपनी डाइट में पानी, ग्रीन टी, कॉफी, स्पार्कलिंग वॉटर आदि को जोड़ सकते हैं।

ध्यान दें कि ऊपर बताई गई चीजों में फाइबर और प्रोटीन कितनी मात्रा में मौजूद इसके बारे में पता लगाना आपकी जिम्मेदारी है। 

1500 कैलोरी डाइट प्लान में किन चीजों का सेवन ना करें?

इस डाइट को फॉलो करने के लिए कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सेवन इस प्रकार है-

1 - व्यक्ति को फास्ट फूड का सेवन जैसे पिज़्ज़ा, हॉट डॉग, फ्राइड राइस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। 

2 - रिफाइंड कार्ब्स जैसे सफेद ब्रेड, सफेद पास्ता आदि को अपनी डाइट से निकालना जरूरी है।

3 - तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे आलू के चिप्स, डोनट्स, मोजेरिला स्टिक्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

4 - डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।

ऊपर बताई गई चीजों का सेवन 1500 कैलोरी डाइट प्लान को फोलो करने के दौरान नहीं करना चाहिए। लेकिन आप कभी कभी इस डाइट के दौरान ऊपर बताई गई चीजों का सेवन कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपको रोज रात को आइसक्रीम खाने की आदत है तो आप रोज ना खारप हफ्ते में एक या दो बार आईस्क्रीम का सेवन करें। इससे सेहत पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- ये हैं सबसे कम कैलोरी वाले 5 अनाज, वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें इन्हें

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि वजन कम करने में 1500 कैलोरी डाइट प्लान आपके बेहद काम आ सकती है। हालांकि यदि आप कोई स्पेशल डाइट फोलो  कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में इसे जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

वजन घटाने के लिए दोपहर के खाने में शामिल करें ये 10 चीजें, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म तो तेजी से बर्न होगा फैट

Disclaimer