1300 Calorie Diet Plan For Women: पुरुषों की तुलना में महिलाओं के वजन घटाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन सामान्य नहीं रहता है और लगातार उतार-चढ़ाव होते होते रहते हैं। अच्छी बात यह है कि अगर महिलाएं स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करें, साथ ही एक अच्छी डाइट फॉलो करें, तो इससे न सिर्फ हार्मोन्स के संतुलित रखने में मदद मिलती है, बल्कि तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं के लिए साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि स्वस्थ रूप से वजन घटाने के लिए किस तरह की डाइट फॉलो करें, इसको लेकर उनके पास कुछ खास जानकारी नहीं होती है। ऐसे में उनकी वजन घटाने में मदद करने और उनकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर करते हैं। इस कैंपेन की सीरीज 'डाइट चार्ट' में हम तेजी से वेट लॉस के लिए 1300 कैलोरी का डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं, जिसे फॉलो करके महिलाएं आसानी से वजन घटा सकती हैं।
महिलाओं का वजन घटाने के लिए 1300 कैलोरी डाइट प्लान-1300 Calorie Diet For Female Weight Loss In Hindi
डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। सबसे पहली बात तो ये कि यह डाइट प्लान उन महिलाओं के लिए आदर्श है, जिनकी दैनिक कैलोरी की जरूरत 1500-1600 कैलोरी के आसपास है। क्योंकि वजन घटाने के लिए आपको 200-300 कम कैलोरी का सेवन करने की जरूरत होती है। इसके अलावा, हमेशा कोशिश करें कि आप सप्ताह में 5 दिन 40-45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। इसके अलावा, रोज 8-10 हजार कदम पैदल भी जरूर चलें। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें और मीठा कम से कम खाएं।
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
महिलाएं ब्रेकफास्ट में 2 अंडे की ऑमलेट या उबले हुए अंडे खा सकती हैं। साथ में वे 2 बेड भी, उत्तपम या इडली आदि का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा, एक कटोरी पोहा जिसमें मूंगफली हो। या फिर दूध वाला ओट्स या दलिया का सेवन कर सकते हैं। इस तरह आपको 300-350 कैलोरी मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 2500 कैलोरी डाइट, चर्बी की बजाए बढ़ेगा मसल मास
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं?
इस दौरान महिलाएं 200 ग्राम तक मौसमी फलों का सेवन कर सकती हैं। कोशिश करें कि अनार, सेब, अमरूद, अंगूर और संतरा आदि जैसी फ्रूट्स खाएं। इसके अलावा, नारियल पानी भी पी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर
लंच में क्या खाएं?
अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो इस दौरान 50-60 ग्राम तक पनीर, टोफू आदि की सब्जी या दाल, राजमा और चने आदि की सब्जी ले सकते हैं। साथ में 2 रोटी या एक कटोरी चावल ले सकते हैं। वहीं, नॉनवेजिटेरियन लोग चिकन या मछली का सेवन कर सकते हैं। साथ में आप एक कटोरी सलाह और दही भी ले सकते हैे। यह आपको 500-550 कैलोरी तक प्रदान करेगा।
इसे भी पढ़ें: 1700 कैलोरी का ये डाइट प्लान फॉलो करके एक ही महीने में घटाएं 3 से 4 किलो वजन
शाम को क्या खाएं?
कुछ अनहेल्दी खाने की बजाए आप चाय या कॉफी के साथ भुने हुए चने / मखाना या मुरमुरा चाट आदि का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 2200 कैलोरी डाइट, मसल बिल्डिंग में मिलेगी मदद
डिनर में क्या खाएं?
इस दौरान आप सब्जियों का सूप बनाकर पी सकते हैं। सूप में आप पनीर भी डाल सकते हैं। आप चिकन सूप भी पी सकते हैं। या फिर दोपहर के भोजन के समान भी भोजन कर सकते हैं। लेकिन चावल या रोटी में से कोई एक चीज खाएं।
(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)