Doctor Verified

11th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 11वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

11 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-  
  • SHARE
  • FOLLOW
11th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 11वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें


प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह तक महिला की प्रेग्नेंसी को लगभग तीन महीने पूरे हो चुके होते हैं। इस समय तक जो महिलाएं पहली बार प्रेगनेंट होती हैं उनके पेट का आकार बाहर की ओर नहीं आता है, जबकि दूसरी बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं के पेट का आकार हल्का बाहर की ओर आ जाता है। इस सप्ताह में महिला के गर्भ में भ्रूण का विकास तेजी से हो रहा होता है। साथ ही उनको कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानते हैं इस समय महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षणों के बारे में। 

प्रेग्नेंसी के 11वें सप्ताह में महसूस होने वाले लक्षण - 11th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह में गर्भ के अंदर भ्रूण का विकास तेजी से हो रहा होता है। इस समय तक गर्भ में पल रहे बच्चे का सिर शरीर की आकार की अपेक्षा अधिक बड़ा होता है, जो सप्ताह दर सप्ताह शरीर के आकार के अनुसार ही सही आकार में आ जाता है। वहीं आने वाले सप्ताह में उसके शरीर के आकार में भी वृद्धि होती है। इस समय भ्रूण को पर्याप्त पोषण की आवश्यकता होती है, इस वजह से भी महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आगे जानते हैं इन लक्षणों के बारे में। 

प्रेग्नेंसी में सीने में जलन होना

प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह में जिन महिलाओं को जी मिचलाने की समस्या ज्यादा परेशान नहीं करती है, उनको सीने में जलन की समस्या होना आम बात है। सामान्यतः प्रेग्नेंसी के 11वें सप्ताह में अधिकतर महिलाओं को जी मिचलाना, उल्टी आना व सीने में जलन के लक्षण महसूस होते हैं। इन लक्षणों से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को एक साथ अधिक खाना खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह वह कुछ घंटों के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा आहार खा सकते हैं। 

थकान होना

प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह में भी महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं। इस समय एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन का लेवल हाई होता है, जिसकी वजह से प्रेगनेंट महिला को थकान महसूस होती है। इस समय महिला को अधिक मेहनत वाले काम नहीं करने चाहिए। 

स्तनों मे दर्द होना

प्रेग्नेंसी के 11वें सप्ताह में महिलाओं को स्तनों में संवेदनशीलता महसूस होती है। साथ ही इस समय उनको स्तनों में हल्का दर्द भी महसूस होता है। ऐसा रक्त प्रवाह में हुए बदलाव की वजह से होता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को अपने कपड़ों को प्रेग्नेंसी के अनुसार पहनने चाहिए। 

11-week-pregnancy-symptoms

खाने की आदतों में बदलाव आना

प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह में महिलाओं के खाने की पसंद और नपसंद में बदलाव आने लगता है। प्रेग्नेंसी के पहली तिमाही में महिलाओं को मुख्य रूप से खट्टी और मसालेदार चीजें खाने का मन करता है। कई महिलाओं को इस समय चिप्स, चॉकलेट, कैंडी, आइसक्रीम, मसालेदार खाना व अचार खाने की इच्छा होती है। 

पेट में ऐंठन महसूस होना

ये सप्ताह प्रेग्नेंसी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस समय महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में हल्की ऐंठन महसूस होती है। प्रेग्नेंसी में गर्भ में पल रहे बच्चे का आकार तेजी से बढ़ रहा होता है, इस वजह से महिलाओं को ऐंठन होने लगती है। 

प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • कूल्हे में दर्द होना
  • मूड में बदलाव होना
  • पाचनतंत्र में गड़बड़ी होना
  • चेहरे पर ब्राउन पैच होना
  • पेट फूलने की समस्या

प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 11th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह तक भ्रूण का आकार निरंतर वृद्धि कर रहा होता है। इस समय तक वह करीब 2.5 इंच तक बढ़ जाता है। इस समय भ्रूण का सिर उसके शरीर के आकार से लगभग आधा होता है, जो धीरे-धीरे करके अपने सही आकार में आ जाता है। इसी सप्ताह से बच्चे के जननांग निर्मित होना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही ग्याहरवें सप्ताह में महिलाएं बच्चे के दिल की धड़कनों को भी सुन सकती हैं। 

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 10th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दसवें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी में पूछे जानें वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रशन - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी में विटामिन सी कितनी मात्रा में लेना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में विटामिन सी लेना महत्वपूर्ण होता है। प्रेग्नेंसी में विटामिन सी भ्रूण के नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं। साथ ही इससे बच्चे की हड्डियां और दांत स्वस्थ बनते हैं। माना जाता है इस सप्ताह तक महिलाओं को करीब 80 मिलीग्राम विटामिन सी लेना चाहिए। विटामिन सी लेने के लिए इस समय महिलाएं संतरे, आंवला, व अन्य सब्जियां व फल डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

11वें हफ्ते तक बच्चा कितना बड़ा होता है?

इस समय तक बच्चा करीब 1.5 से 2.5 इंच तक बड़ा हो जाता है। प्रेग्नेंसी के ग्याहरवें सप्ताह तक उसके सिर, हाथ-पैर और धमनिया बनाना शुरु हो जाती हैं। 

प्रेग्नेंसी में कितने महीने तक उल्टी होती है?

महिलाओं को जी मिचलाने और उल्टी आने की समस्या पहली तिमाही तक रहती है। कुछ महिलाओं को तीसरे महीने अंत में ये लक्षण समाप्त हो जाता है, जबकि कुछ महिलाओं को चौथे महीने तक भी ये लक्षण महसूस हो सकते हैं।

11वीक प्रेग्नेंसी के लक्षण क्या होते हैं?

11वीक प्रेग्नेंसी में महिलाओं को थकान, सिरदर्द , पेट में ऐंठन, स्तनों में दर्द, खाने की आदतों में बदलाव आना व चक्कर आना आदि कुछ लक्षण सामान्य रूप से दिखाई देते हैं। 

Read Next

9th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के नौवें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Disclaimer