सॉफ्ट ड्रिंक छोडि़ए, बच्‍चों को पिलाएं ये 10 हेल्‍दी ड्रिंक्‍स

हम आपको ऐसे 10 ड्रिंक्स के बारे में बता रहें हैं, जिसे बच्‍चों को जरूर देना चाहिए। इससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही उनकी सेहत में सुधार भी होगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सॉफ्ट ड्रिंक छोडि़ए, बच्‍चों को पिलाएं ये 10 हेल्‍दी ड्रिंक्‍स

बच्‍चों का भविष्‍य उज्‍जवल बनाने के लिए न सिर्फ उनकी पढ़ाई पर ध्‍यान देना जरूरी होता है बल्कि उनके खानपान और सेहत को दुरूस्‍त रखना पड़ता है। क्‍योंकि बच्चों की डाइट का असर उनके ब्रेन डेवलपमेंट पर भी होता है। इसलिए उनकी डाइट में हेल्दी ड्रिंक का होना बहुत जरूरी है। इन ड्रिंक्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे न्यूट्रिएंट्स से दिमाग की ताकत बढ़ती है। साथ ही यह ड्रिंक्स मेमोरी तेज करने में भी मदद करते हैं। आज हम आपको ऐसे 10 ड्रिंक्स के बारे में बता रहें हैं, जिसे बच्‍चों को जरूर देना चाहिए। इससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही उनकी सेहत में सुधार भी होगा।

इसे भी पढ़ें : ये 3 ड्राई फ्रूट इन 6 बीमारियों का है काल! 

 

बच्‍चों के लिए हेल्‍दी ड्रिंक 

1. अनार का जूस: इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं जो दिमाग को तेज करता है। 

2. एलोवेरा जूस: इसमें विटामिन बी6 होता है, इससे याददाश्‍त बढ़ती है।  

3. नारियल पानी: इसमें इलेक्‍ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे पूरी बॉडी का ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता है।   

4. बादाम शेक: इसमें प्रोटीन, डोपेमाइन होता है। यह दिमाग को तेज करता है। 

5. टमाटर का जूस: इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स, लाइकोपिन होते हैं। जो दिमाग का आईक्‍यू पॉवर बढ़ाते हैं। 

6. सेब का जूस: सेब के रस में क्‍वर्सेटिन होता है। इससे ब्रेन की शार्पनेस बढ़ती है।   

7. संतरे का रस: इसमें फ्लेवेनॉइड्स होते हैं, इससे दिमाग की एक्टिवनेस बढ़ती है। 

8. चुकंदर का रस: इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स से ब्‍लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे दिमाग तेज होता है। 

9. ग्रीन टी: इसमें पॉलीफेनॉल्‍स होते हैं, इससे माइंड शॉर्प होता है। 

10. डार्क चॉकलेट शेक: इसमें फ्लेवोनॉइड्स होते हैं। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और आपकी सोचने की झमता को विकसित करता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

 

Read Next

ये 3 ड्राई फ्रूट इन 6 बीमारियों का है काल!

Disclaimer