क्या शरीर की खास जगहों से चर्बी कम करना मुम्किन है

क्या हम वास्तव में विशिष्ट क्षेत्र से वसा को कम कर सकते हैं? सच्चाई यह है कि ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे आप एक निश्चित जगह की वसा को कम कर सकते हैं और कोई स्पॉट न्यूनीकरण के रूप में ऐसी कोई बात नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शरीर की खास जगहों से चर्बी कम करना मुम्किन है


जिम में आने वाले ग्राहको का सबसे आम अनुरोध उनकी समस्या क्षेत्रो से वजन कम करना होता हैं। अधिकांश पुरुषों की चाहत मध्यभाग का वजन कम करना होती है, जबकि महिलाओं की चाहत कमर, जाघों और बाहो का अतिरिक्त वजन कम करना होता हैं। यही कारण है कि जिम मे जाने वाले अपना सबसे अधिक समय अंतहीन उदर व्यायाम करने मे ब्यतित करते हैं, ताकि उनकी कमर पतली हो जाये और वह छह छोटी मांसपेशियों को देख पाए!

 

 

 

क्या शरीर के किसी खास भाग का वजन कम किया जा सकता है?

सच्चाई यह है कि ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे आप एक निश्चित जगह की वसा को कम कर सकते हैं और कोई स्पॉट न्यूनीकरण के रूप में ऐसी कोई बात नहीं है। हमारा शरीर एक ही समय में पूरे शरीर से वजन या वसा कम कर देता है, क्योंकि जब हम व्यायाम करते है तो हमारा शरीर पूरे शरीर से वसा को एक ईंधन के रूप में उपयोग करता है। उच्च वसा जमा होने के हमारे शरीर में कई क्षेत्र हैं। पुरुषों के लिए पेट में वसा जमाव सबसे ज्यादा पाया जा सकता है और महिलाओं में वसा जमाव नितम्बों, कूल्हों, और बाहों में पाया जा सकता है। शरीर के कुछ भाग दुबले नही होते हैं। कुछ लोग इसे अपना 'जिद्दी क्षेत्रों' कहते पाये जाते है।
 


एरोबिक प्रशिक्षण सबसे आम व्यायाम है जो कि आपका वसा जलने और वजन कम करने के लिए मदद कर सकता है। इस प्रकार के व्यायाम आसानी से एक निश्चित दिल की धड़कन का दर प्राप्त कर लेता है जो कि वजन कम करने में सहायक होता है। एरोबिक व्यायाम के उदाहरण है, चलना, दौड़ना, सिढी चढ उतरकर चलना  और सर्किट प्रशिक्षण है। दौड़ना कैलोरी जलाने का सबसे अच्छा तरीका है, हालांकि, दौड़ना किसी बिशेष जगह का वजन कम नहीं करता लेकिन यह वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। हम दौडते वक्त अपने पैर की मांसपेशियों का प्रयोग करते है, लेकिन दौडनेसे हर समय हमारे पैर दुबले नहीं होते है।  यह हमारे सारे शरीर से वजन कम कराता हैं। क्या तुमने किसी भी मैराथन धावक को पिलपिला पेट और बहुत दुबला पैरों के साथ देखा है?

 

 


 

व्यायाम के दौरान वसा का एक ईंधन के रूप में उपयोग करने के लिए, हमे एक निश्चित हृदय की दर को बनाए रखने की जरूरत होती है। आपकी हृदय की अधिकतम दर के 60 और 70% के बीच वसा जलन झोन है। आप अपने प्रशिक्षण की अवधि के दौरान इस क्षेत्र पर बने रह सकते है, चाहे आप कार्डियो प्रशिक्षण या वजन प्रशिक्षण का उपयोग करते है। एरोबिक व्यायाम वो प्रमुख व्यायाम है जो वसा को जला सकता हैं, क्योंकि यह समय की एक विस्तारित अवधि (20 मिनट से अधिक) के लिए आपकी हृदय की अधिकतम दर 60% -70%  तक बनाए रख सकता हैं।
 


इस प्रकार से, शरीर के किसी एक अंग पर ध्यान केंद्रित कर अपना समय खर्च करना बंद करो क्योंकि यह काम नहीं करेगा। बस अपनी दिनचर्या के साथ अच्छा कार्डियो प्रशिक्षण, भार प्रशिक्षण और उचित पोषण का गठबंधन के साथ आप सकारात्मक परिणाम देखेंगे।

 

 

Read More Articles On Weight Management in Hindi.

Read Next

मोटापा घटाने मे मदद करता है सब्जियों का जूस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version