Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

सर्दियों में अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, क्रैम्प्स से भी मिलेगा आराम

सर्दियों में महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए आप नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।

Yoga For Regular Periods in Winter in Hindi: पीरियड के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर सर्दी के मौसम में पीरियड के कारण पेट में दर्द, ऐंठन, पैरों में दर्द और मूड स्विंग की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सर्दियों में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और खानपान में बदलाव जैसे कारणों से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स और तेज क्रैम्प्स काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में योग करने से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स को ठीक करने और क्रैम्प्स से राहत पाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कि सर्दियों में अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए कौन-से योग करने चाहिए?

अनियमित पीरियड्स ठीक करने के लिए योग

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि, सर्दियों में कई कारणों से महिलाओं में पीरियड्स अनियमित होना आम समस्या है, जिससे राहत पाने के लिए आप रोजाना इन योगासनों का (period regular karne ke liye periods) अभ्यास कर सकते हैं:

1. बद्ध कोणासन - Butterfly Pose

बद्ध कोणासन करने से महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को करने से पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे गर्भाशय और अंडाशय को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। सर्दियों में इस आसन को करने जांघों, हिप्स और कमर को खोलने में मदद मिलती है, जिससे  पीरियड्स को नियमित रखा जा सकता है। इसके साथ ही इस आसन को करने से तनाव को कम करने और हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या अनियमित पीरियड्स ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

2. मत्स्यासन - Fish Pose

मत्स्यासन का अभ्यास करने से हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद मिलती है। इस आसन को करने से थायराइड और पिट्यूटरी ग्लैंड को एक्टिव रखा जा सकता है, जो पीरियड साइकिल को कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाती है। इस आसन को नियमित करने से पेट और शरीर के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो को बेहतर रखा जा सकता है, जो पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकती है। सर्दियों में होने वाली सुस्ती और थकान को दूर करने में भी यह आसन काफी फायदेमंद होता है।

3. भुजंगासन - Cobra Pose

भुजंगासन का नियमित अभ्यास पेट और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस आसन का नियमित अभ्यास गर्भाशय के आसपास के हिस्से में ब्लड फ्लो को बढ़ाने और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत दिलाता है। इतना ही नहीं, सर्दियों में मांसपेशियों में होने वाली अकड़न को भी कम करने में ये आसन फायदेमंद माना जाता है।

period-regular-karne-ke-liye-periods-inside

4. अधो मुख श्वानासन - Downward-Facing Dog Pose

अधो मुख श्वानासन का नियमित अभ्यास आपके संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि ये पूरे शरीर में एनर्जी के फ्लो को बनाए रखता है। इस आसन को करने से आपके पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बेहतर रहता है, जिससे पीरियड साइकिल को नियमित रखने में मदद मिल सकती है। सर्दियों में हाथ-पैरों के ठंडे होने और शरीर के भारीपन को कम करने में भी यह आसन काफी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है? जानें क्या है सच

5. सुप्त बद्धकोणासन - Reclining Bound Angle Pose

सुप्त बद्धकोणासन का नियमित अभ्यास पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाली समस्या को कम करने और राहत दिलाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इस आसन का नियमित अभ्यास गर्भाशय और पेल्विक की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन, भारीपन और एंग्जाइटी को कम किया जा सकता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करने से आपको अनियमित पीरियड, क्रैम्प्स, तनाव और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पीरियड क्रैम्प्स का कारण क्या है?

    पीरियड क्रैम्प्स होने का मुख्य कारण महिलाओं के शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन (Prostaglandin) नाम का हार्मोन है, जो गर्भाशय को सिकोड़कर उसकी परत को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे महिलाओं को दर्द महसूस होता है।
  • पीरियड क्रैम्प्स को कैसे रोकें?

    पीरियड क्रैम्प्स रोकने के लिए आप गर्म सिकाई, हल्की स्ट्रेचिंग, गर्म पानी का सेवन, अदरक या हल्दी की हर्बल चाय और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
  • पीरियड खुलकर आने के लिए क्या खाएं?

    पीरियड्स खुलकर लाने के लिए आप अपनी डाइट में पपीता, अदरक, गुड़ और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने और ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

Read Next

खाने के बाद पेट भारी लगता है? राहत देंगी ये 3 आसान एक्सरसाइज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2026 16:01 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 20, 2026 16:01 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content