क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? जानें गुस्से को कंट्रोल करने के लिए 5 बेस्ट योगासन

अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए रोजाना इन 5 योगासनों का अभ्यास करें। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? जानें गुस्से को कंट्रोल करने के लिए 5 बेस्ट योगासन


गुस्सा आना एक सामान्य प्रतिक्रिया है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है जिसे वे नियंत्रित नहीं कर पाते। यह गुस्सा उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। गुस्सा आपकी सोचने समझने की क्षमता को प्रभावित करता है। ऐसे में आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है। कई बार आप अपने करीबियों पर भी बहुत गुस्सा कर देते हैं। जिसके कारण वे आपसे नाराज हो जाते हैं। जब आप गुस्से में होते हैं तब आप खुद को भी नुकसान पहुंचाते हैं साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी। 

आज हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं उन योगासनों के बारे में जिन्हें करने से आप अपने गुस्से पर काबू पा सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं - 

1. सर्वांगासन

  • योग मैट बिछाकर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
  • लंबी सांस लेते हुए अपने पैरों को आसमान की तरफ उठाएं।
  • अपने हाथों को कमर पर रखें और सांस लेते हुए पैरों को सिर के पास लाएं।
  • कंधे, रीढ़ और हिप्स को एक सीध में लाएं।
  • कुछ देर ऐसे ही रहें। इस समय मन शांत रखें।

2. भ्रामरी

  • सुखासन या पद्मासन की मुद्रा में बैठें। 
  • लंबी सांस लेते हुए 3 उंगलियों से अपनी आंखों को बंद करें। 
  • अंगूठों को कानों पर रखें। 
  • अब अपने मुंह को बंद रखते हुए मन में ही 'ऊं' का उच्चारण करें। 
  • ऐसा 3 से 21 बार करें। 

इसे भी पढ़ें - रोज दंडासन योग करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें करने का तरीका


3. अनुलोम-विलोम प्राणायाम

  • पद्मासन में बैठें और एक हाथ के घुटने पर रखें।
  • बाईं नाक को बंद करें और दाईं नाक से सांस लें।
  • इसके बाद अपने अंगूठे से दाईं नाक को बंद करें।
  • बाईं नाक से सांस छोड़ें।

4. सुखासन

  • सुखासन को करने के लिए सबसे पहले अपनी योग मैट बिछाकर सीधा बैठ जाएं। 
  • इस समय अपनी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी रखें। 
  • इसके बाद अपनी आंखें बंद करें।
  • अब लंबी व गहरी सांसें लें और छोड़ें।
  • सांस लेते व छोड़ते समय आपका सारा ध्यान आपकी सांसों पर होना चाहिए।
  • सुखासन का अभ्यास आप 10 मिनट तक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - लो ब्लड प्रेशर के लिए प्राणायाम: बीपी लो होने पर करें ये 5 प्राणायाम, जल्द मिलेगा आराम

 

5. मार्जरी आसन

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट बिछाकर घुटनों के बल बैठें।
  • अपने हाथों को फर्श पर रखें। उंगलियों को फैला लें।
  • अब कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • लंबी सांस लेते हुए सिर को पीछे झुकाएं।
  • इसके बाद सिर नीचे झुकाकर ठुड्डी को छाती से छुआएं।
  • इस समय आपके शरीर का भार हाथों पर होगा।
  • अपने हाथों को मोड़ें नहीं।  

योग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से आपका मन व दिमाग शांत रहेंगे और इस तरह आप अपने गुस्से पर भी काबू पा सकेंगे। आप चाहें तो योग एक्सपर्ट की देखरेख में भी इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। 

 

Read Next

पेट की चर्बी कम करने के लिए रोज सुबह करें ऊर्ध्व धनुरासन योग, जानें अभ्यास का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version